Skip to content

पेड़ रात को कौन सी गैस छोड़ते है | पीपल का पेड़ रात को कौन सी गैस छोड़ता है?

पेड़ रात को कौन सी गैस छोड़ते है? यह एक ऐसा सवाल है जो हर कोई जानना चाहता है। यदि आप भी यह ढूढ़ रहे है कि पेड़ पौधे रात को कौन सी गैस छोड़ते हैं? या पेड़ के नीचे रात को क्यों नही सोना चाहिए? तो इस पोस्ट में आपको सभी के जवाब मिलने वाला है। तो चलिए सबसे पहले यह जानते हैं कि आम तौर पर पेड़ कौन सी गैस छोड़ते हैं?

पेड़ कौन सी गैस छोड़ते हैं? Ped kaun si gas chodte hain?

हम सभी जीव-जन्तु जीवित रहने के लिए साँस लेते हैं। और साँस लेने के लिए ऑक्सीजन का उपयोग करते हैं, व कॉर्बन डाईऑक्साइल छोड़ते हैं। लेकिन पेड़-पौधे इसके विपरीत होते हैं वे कार्बन डाईऑक्साइड यानी Co2 को ग्रहण कर प्रकाश संश्र्लेषण (Photosynthesis) की क्रिया को पूरा करते हैं और ऑक्सीजन (O2) को छोड़ते हैं। परन्तु यह सिर्फ दिन के समय में ही ऐसा करते हैं। यानी की जब तक प्रकाश संश्र्लेषण क्रिया चलती हैं। इसके बाद रात में ऑक्सीजन लेने लगते हैं। क्या आपको पता हैं पेड़ रात को कौन सी गैस छोड़ते है?

पेड़ रात को कौन सी गैस छोड़ते है? Ped raat ko kaun si gas chodte hain?

दिन के समय में तो पेड़-पौधे कार्बन डाईऑक्साईड वातावरण से सोख कर ऑक्सीजन रिलीज करते हैं। लेकिन फिर वही पेड़ रात को कार्बन डाईऑक्साइड ही छोड़ने लगते हैं। और ऑक्सीजन को ग्रहण करने लगते हैं। पर ऐसा क्यों होता है? ऐसा इसलिए होता है क्योंकि दिन के समय में पेड़ सूर्य की रोशनी और कार्बन डायऑक्साईड सोखकर अपना भोजन तैयार करते हैं जिससे ऑक्सीजन रिलीज होती है।

पेड़ रात को कौन सी गैस छोड़ते है
पेड़ रात को कौन सी गैस छोड़ते है

परन्तु रात में यह प्रकाश संश्र्लेषण बंद हो जाने से श्वसन की क्रिया के लिए इन्हे ऑक्सीजन की जरूरत होती है इसलिए ये रात में ऑक्सीजन लेते है और कार्बन डाई ऑक्साइड छोड़ने लगते हैं। लेकिन कुछ ऐसे पेड़-पौधे भी है जो रात में भी ऑक्सीजन देते हैं।

कौन सा पेड़ रात को ऑक्सीजन छोड़ता है? Kaun sa ped raat mein oxygen deta hai?

पीपल का पेड़ रात में भी ऑक्सीजन देता रहता है। इसके अलावा कुछ और पेड़ है जो रात में भी ऑक्सीजन ही छोड़ते है जैसे

  • पीपल का पेड़ – Peepal Tree
  • नीम – Neem Tree
  • तुलसी – Tulsi
  • एलोवेरा – Elovera

तुलसी का पौधा 24 घंटे ऑक्सीजन देता और साथ ही इसमें कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। इसलिए आपने देखा होगा सभी घरों में तुलसी का पौधा अवश्य लगा हुआ होता है। तुलसी का काढ़ा बना कर पीने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। और सर्दी जुकाम में राहत पहुँचाता है। इसलिए कोरोना के मरीज़ो को भी तुलसी काढ़ा पीने की सलाह दी जाती है।

कौन सा पेड़ 24 घंटे ऑक्सीजन देता है?

पीपल का पेड़ 24 घंटे ऑक्सीजन यानी शुद्ध हवा देता है जिससे रात में भी हमें शुद्ध हवा मिलती है।

रात में पेड़ के नीचे क्यों नही सोना चाहिए? Raat ko ped ke niche kyon nahi sona chahiye

हम सब जानते हैं की जीवों को जीवित रहने के लिए शुद्ध हवा यानी की ऑक्सीजन की जरूरत होती है। जैसा कि पेड़ पौधे दिन के उजाले में प्रकाश संश्र्लेषण करते है जिसके लिए उन्हे कार्बन डाईऑक्साइड की आवश्यकता पड़ती है। लेकिन रात में सूर्य का प्रकाश न होने से प्रकाश संश्र्लेषण की क्रिया बंद हो जाती है। तब पेड़ को ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ती है इसलिए वे रात में ऑक्सीजन ही सोखने लगते है।

इसलिए हमें रात के समय में पेड़ के नीचे नही सोना चाहिए। चूकि वहाँ पर ऑक्सीजन की कमी होने के कारण हमे घुटन, व कमज़ोरी महसूस हो सकती है व सांस लेने में तकलीफ़ हो सकती है।

अगर आपको यह जानकारी पेड़ रात को कौन सी गैस छोड़ते है | पीपल का पेड़ रात को कौन सी गैस छोड़ता है? अच्छी लगी हो तो ऐसे और भी इंट्रेस्टिंग और ज्ञानवर्धक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे Blog हिन्दी रीड दुनिया SUBSCRIBE ज़रुर करें। धन्यवाद!

यह भी पढ़ें

FAQ About ped

Q. पेड़ पौधे कौन सी गैस लेते हैं और कौन सी गैस छोड़ते हैं?

Ans. कार्बन डॉई ऑक्साइड लेते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं।

Q. पेड़ ऑक्सीजन कब छोड़ता है?

Ans. दिन के समय में पेड़ पौधे ऑक्सीजन छोड़ते हैं।

Q. मनुष्य कौन सी गैस ग्रहण करते हैं?

Ans. ऑक्सीजन।

Q. ऐसा कौन सा ऐसा पेड़ पौधा है जो 24 घंटे ऑक्सीजन छोड़ता है?

Ans. पीपल का पेड़।

Q. दुनिया का सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाला पेड़ कौन सा है?

Ans. पीपल का पेड़ 24 घंटे ऑक्सीजन यानी शुद्ध हवा देता है जिससे रात में भी हमें शुद्ध हवा मिलती है।

nv-author-image

Rohit Soni

Hello friends मेरा नाम रोहित सोनी (Rohit Soni) है। मैं मध्य प्रदेश के सीधी जिला का रहने वाला हूँ। मैंने Computer Science से ग्रेजुएशन किया है। मुझे लिखना पसंद है इसलिए मैं पिछले 5 वर्षों से लेखन का कार्य कर रहा हूँ। और अब मैं Hindi Read Duniya और कई अन्य Website का Admin and Author हूँ। Hindi Read Duniya पर हम उपयोगी, ज्ञानवर्धक और मनोरंजक जानकारी हिंदी में  शेयर करने का प्रयास करते हैं। इस website को बनाने का एक ही मकसद है की लोगों को अपनी हिंदी भाषा में सही और सटीक जानकारी  मिल सके।View Author posts

Share this post on social!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.