Skip to content

नीम का पेड़ रात को कौन सी गैस छोड़ता है | सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले पेड़?

नीम का पेड़ रात को कौन सी गैस छोड़ता है | सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले पेड़?

सभी जानते हैं कि ऑक्सीजन हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी होती है। ऑक्सीजन से हमारे शरीर को 90 प्रतिशत ऊर्जा मिलती है। और शेष ऊर्जा भोजन और पानी से मिलती है। इसलिए ऑक्सीजन को प्राणवायु भी कहते हैं। सामान्य तौर पर हम बिना ऑक्सीजन के 6 मिनट तक जीवित रह सकते हैं। लेकिन यह समय सभी व्यक्तियों में थोड़ा अलग हो सकता है।

2 परिपक्व पेड़, 4 लोगो के लिए ऑक्सीजन प्रदान कर सकते हैं। एक व्यक्ति प्रति दिन 550 लीटर शुद्ध ऑक्सीजन का उपयोग साँस लेने में करता है। और एक स्वस्थ्य पेड़ प्रतिदिन औसतन 10 किलोग्राम, ऑक्सीजन का उत्पादन करता है।

नीम का पेड़ रात को कौन सी गैस छोड़ता है
नीम का पेड़ रात को कौन सी गैस छोड़ता है

ऑक्सीजन हमें पेड़-पौधो से ही मिलती है, और पेड़ो में ऑक्सीजन का निर्माण पेड़ो की पत्तिया करती है। पत्तियाँ 1 घंटे में 5 मिलीलीटर ऑक्सीजन बनाती है। इसलिए जिस पेड़ में जितनी ज्यादा पत्तियॉ होगी उतनी ज्यादा ऑक्सीजन का निर्माण करेगी।

लेकिन क्या आप जानते हैं कौन से पेड़ सबसे ज्यादा ऑक्सीजन का उत्पादन करती है। और कितने समय तक बनाती है।

क्या आप 100 पेड़ों के नाम हिंदी और इंग्लिश में जानते हैं।

सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले वाले पेड़ कौन है?

1. समुद्री पौधे

हमारे धरती का 71 प्रतिशत हिस्सा समुद्रीय होने के कारण समुद्री पौधे 70 से 80 प्रतिशत तक ऑक्सीजन का निर्माण करते हैं। समुद्री पौधे जमीनी पेड़ पौधे की तुलना में ऑक्सीजन का उत्पादन ज्यादा करते हैं।

2. बांस के पेड़ – Bamboo Tree

दूसरे नंबर पर बांस के पेड़ आते हैं जो अन्य पेड़ो की तुलना में 35 फीसदी अधिक ऑक्सीजन का निर्माण करते हैं। अन्य पेड़ो की तुलना में बांस के पौधे अधिक प्रतिभाशाली होते हैं। इन्हे उगाने के लिए किसी भी प्रकार की कीटनाशक की जरूरत नही होती है। ये किसी भी प्रकार की मिट्टी में सबसे तेजी से बढ़ने वाले पौधे है। और वातावरण को शुद्ध रखते हैं और साथ कई प्रकार के कच्चे माल के रूप में इस्तेमाल किए जाते है।

3. पीपल के पेड़ – Ficus Trees

पीपल के पेड़ उन दुर्लभ पेड़ में से है जो दिन और रात दोनो समय ऑक्सीजन का निर्माण करते हैं। पीपल का पेड़ 24 घंटे में 22 घंटे से भी ज्यादा समय तक ऑक्सीजन का निर्माण करते रहते हैं। और पर्यावरण को सबसे ज्यादा शुद्ध करने में मदद करते हैं।

4. बरगद के पेड़ – Banyan Trees

बरगद के पेड़ ऑक्सीजन देने के जबरदस्त स्रोत हैं इनमें सैकड़ों वर्षों तक जीवित रहने की क्षमता होती है। बरगद के पेड़ को सन् 1950 में हमारे यहाँ राष्ट्रीय वृक्ष का दर्जा दिया गया है। यह सदाबहार और दुनिया का सबसे विशाल आकार का वृक्ष है। साथ ही इसके अनेक औषधीय उपयोग भी हैं। हमारे हिन्दू धर्म में बरगद और पीपल के पेड़ का अत्यंत धार्मिक महत्व है।

5. नीम का पेड़

नीम के पेड़ो में प्रकाश संश्लेषण की ऊंची दर होने से ये अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं। तथा अन्य पेड़ की तुलना में ज्यादा समय तक ऑक्सीजन का निर्माण करते हैं। नीम के पेड़ शहरों के लिए अधिक उपयोगी होते हैं क्योंकि इनमें गर्मी, धूल व प्रदूषण सोखने की क्षमता अधिक होती है। जो वातावरण को शुद्ध रखते है। नीम के पेड़ में शक्तिशाली कीटनाशक गण होते है जो प्राकृतिक व गैर-विषैले होते हो जिससे कोई दुष्प्रभाव नही होता है। साथ ही नीम की जड़, तना, पत्ती आदि सभी औषधीय गुणों से परिपक्व होते हैं।

इन पेड़-पौधों के अलावा ओक, सागवान / सागौन के पेड़ भी ज्यादा ऑक्सीजन का निर्माण करते हैं। इसलिए हमें इन पेड़-पौधों को ज्यादा से ज्यादा लगाना और देखभाल करना चाहिए।

सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल

नीम का पेड़ रात को कौन सी गैस छोड़ता है?

नीम का पेड़ रात में कार्बन डॉईऑक्साइड ही छोड़ता है लेकिन यह अन्य पड़ों की तुलना में ज्यादा समय तक ऑक्सीजन का निर्माण करते है।

क्या नीम 24 घंटे ऑक्सीजन देता है?

अन्य पेड़ों की तरह ही नीम का पेड़ भी दिन के समय में ही ऑक्सीजन बनाता है और रात में कार्बनडाई ऑक्साइड छोड़ते हैं। नीम का पेड़ ज्यादा समय तक ऑक्सीजन का उत्पादन करता है, लेकिन 24 घंटे तक ऑक्सीजन नही देता है।

नीम के पेड़ पर जल चढ़ाने से क्या होता है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नीम के पेड़ पर जल चढ़ाने से व्यक्ति की आयु में बढ़ती है और साथ ही वह व्यक्ति निरोगी होता है। नीम के पेड़ में दुर्गा माँता का वास होता है।

घर में कौन सा पौधा लगाना शुभ होता है?

घर में नीम, तुलसी, केला, आंवला, बांस का पेड़ लगाने से घर में सकारात्मक उर्जा आती है और शुध्द वायु प्राप्त होता है। साथ ही यह कई प्रकार के कल्याणकारी लाभ प्रदान करते हैं।

Neem ka ped kese lagay – नीम का पेड़ कैसे लगाएं?

अगर आप सोच रहें है कि नीम का पेड़ कैसे लगाएं? तो यह काफी आसान है। नीम पेड़ लगाने के लिए नीम का बीज बोया जाता है। नीम के फल को निवोली, या निम्बोली कहा जाता है। जून से अगस्त माह के बीच निवोली फलती है और पकी हुई निवोली को जमीन में बो देने से नीम की नर्सरी निकल आती है। आप जिस जगह नीम का पेड़ लगाना चाहते हैं डायरेक्ट ही निबोली बो सकते हैं या फिर इसकी नर्सरी भी लगा सकते हैं।

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो ऐसे और भी इंट्रेस्टिंग और ज्ञानवर्धक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे Blog हिन्दी रीड दुनिया फॉलो ज़रुर करें। धन्यवाद!

यह भी पढ़ें

पेड़ रात को कौन सी गैस छोड़ते है

पृथ्वी के नीचे क्या है? पृथ्वी किस पर टिकी है?

दुनिया की सबसे महंगी चीज कीमत 1 ग्राम की 31 लाख 25 हजार अरब रुपये

चाय के बारे में 15 रोचक तथ्य जानिए।

FAQ

Q. नीम का पेड़ घर में लगाने से क्या होता है?

Ans. नीम के पेड़ पर दैवी शक्तियों का वास माना जाता है। नीम के पेड़ लगाने से पितरों की भी कृपा प्राप्त होती है और पितृ दोष का प्रभाव दूर होता है। इसके साथ ही वातावरण भी शुद्ध होता है।

Q. क्या नीम 24 घंटे ऑक्सीजन देता है?

Ans. विशेषज्ञों के मुताबिक नीम, बरगद और तुलसी के पेड़ 24 घंटे में 20 घंटे से ज्यादा समय तक ऑक्सीजन का निर्माण करते हैं।

Q. एक पेड़ एक दिन में कितनी ऑक्सीजन देता है?

Ans. एक स्वस्थ पेड़ हर दिन लगभग 230 लीटर ऑक्सीजन छोड़ता है।

nv-author-image

Rohit Soni

Hello friends मेरा नाम रोहित सोनी (Rohit Soni) है। मैं मध्य प्रदेश के सीधी जिला का रहने वाला हूँ। मैंने Computer Science से ग्रेजुएशन किया है। मुझे लिखना पसंद है इसलिए मैं पिछले 5 वर्षों से लेखन का कार्य कर रहा हूँ। और अब मैं Hindi Read Duniya और कई अन्य Website का Admin and Author हूँ। Hindi Read Duniya पर हम उपयोगी, ज्ञानवर्धक और मनोरंजक जानकारी हिंदी में  शेयर करने का प्रयास करते हैं। इस website को बनाने का एक ही मकसद है की लोगों को अपनी हिंदी भाषा में सही और सटीक जानकारी  मिल सके।View Author posts

Share this post on social!

2 thoughts on “नीम का पेड़ रात को कौन सी गैस छोड़ता है | सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले पेड़?”

  1. हिन्दू धर्म में कई पेड़ो की पूजा की जाती है क्योकि उन्हें देवता तुल्य माना गया है जैसे पीपल का पेड़ , वट वृक्ष , अशोक नीम , खेजरी आदि . यह साक्षात् जीव देने वाले है . इनका एक एक भाग हमारे लिए जरुरी है और हमें अपने जीवन में पेड़ जरुर लगाने चाहिए .

    आपने नीम के पेड़ के बारे में विस्तार से बताया यह जितना कड़वा है वही इसका अमृत है .

    रोहित सोनी जी की लेखनी हमेशा ही दिल को छु जाती है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.