Skip to content

चाय के बारे में 15 रोचक तथ्य | interesting facts about tea in hindi

चाय पूरे विश्व का एक एक ऐसा पेय है जिसे छोटे बच्चे से लेकर बड़े और बूढ़े सभी लोग पीते है। चाय पीने के बाद शरीर में एक फुर्ती सी आ जाती है। और हमारे यहाँ चाय को व्योहार के तौर पर घर पर आए मेहमान व अन्य लोगो को पानी पिलाने के बाद दिया जाता है। तथा हमेशा सुबह शाम चाय की चुस्की न मिले तो दिन फीका सा लगाता है। चीन के बाद भारत दुनिया का सबसे बड़ा चाय का उत्पादन करता है। चलिए जानते हैं चाय के बारे में 15 रोचक तथ्य – Interesting Facts About Tea.

चाय के बारे में रोचक तथ्य | Interesting Facts About Tea in hindi

चाय के बारे में रोचक बातें जो आपको जरूर जानना चाहिए

चाय के बारे में 15 रोचक तथ्य
interesting facts about tea in hindi
  1. ऐसा कहा जाता है कि चीन के लोगों ने सबसे पहले चाय पीना शुरु किया था। 2737 ईसा साल पहले चीन के एक राजा ‘शैन नुंग’ के सामने रखे गर्म पानी के प्याले में चाय की कुछ सूखी पत्तियाँ गिर गई जिसके कारण पानी में एक विशेष रंग आ गया। और जब राजा ने उसको जरा सा चखा तो उन्हें उसका स्वाद काफी पसंद आया। और बस यही से चाय का सफर शुरु हो गया। लेकिन ये कहाँ तक सच है। कुछ कहा नही जा सकता।
  2. कुछ सदियों पहले तक चाय का उपयोग सिर्फ दवाइ के रूप में ही होता था। फिर कुछ समय के बाद इसे बड़े लोगों द्वारा एक पेय के रूप में पीना शुरु कर दिया गया।
  3. भारत में चाय की खेती की शुरुआत सन् 1835 में हुई थी। जब कुछ ब्रिटिश यात्रियों का ध्यान असम में उगने वाली चाय की झाड़ियों पर गया। जिसका स्थानीय कबाइली के लोग एक पेय बनाकर पीते थे।
    इसके बाद सन् 1834 में अंग्रेज सरकार द्वारा एक समिति का गठन किया गया। जिसका मेन उद्देश्य भारत में चाय पीने की शुरुआत करने और चाय का उत्पादन की संभावना तलाशना था। तब भारत में 1835 में असम में चाय के पहले बाग लगाए गए।
  4. एक अनुमान के अनुसार चाय की लगभग 1500 से भी अधिक किस्में पाई जाती है। लेकिन इनमें से मुख्य रूप से काली,चाय (Black Tea) हरी चाय (Green Tea) , सफेद (White Tea) और पीली चाय हैं। जिसमें से कुल चाय के उपयोग का 75% काली चाय का उपयोग होता है।
  5. दाने दार दिखने वाली चाय को, चाय की पत्तियों से बनाया जाता है।
  6. सभी चाय काली, हरी, पीली चाय और सफेद चाय एक ही चाय के पौधे से बनाई जाती है। काली चाय किण्डिवित होती है, ऊलोंग चाय अर्ध-किण्डिवित होती है, और हरी चाय बिना पकी हुई होती है। सफेद चाय पौधों की अनपली कलियों से बनाई जाती है जो वनस्पतिक स्वाद देती है।
  7. क्या आपको पता है चाय की पत्तियाँ प्राकृतिक ऑलआउट का काम करती है। यानी की अगर चाय की पत्तियों को अच्छी तरह से पानी में भिगो कर उसकी गंध को घर में फैलाया जाए तो मच्छर दूर भाग जाते हैं।
  8. अफ़गानिस्तान और ईरान का राष्ट्रीय पेय (National Drink) चाय है। अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस 15 दिसम्बर को मनाया जाता है।
  9. चाय पीने से नींद कम लगती है।
  10. पूरी दुनिया में 30 लाख टन सालाना चाय का उत्पादन होता है। यानी की 3000000000 (3 अरब) किलोग्राम।
  11. चीन के बाद भारत चाय का सबसे बड़ा उत्पादक क्षेत्र है। जबकि श्रीलंका चाय का सबसे बड़ा निर्यातक देश है।
  12. चाय पीने से सर्दी में राहत मिलती है और अपनी ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए क्षात्र चाय पीते है ताकि देर रात तक काम कर सके।
  13. चाय को हिन्दी में “दुग्ध जल मिश्रित शर्करा युक्त पर्वतीय बूटी” कहते हैं।
  14. पानी के बाद चाय ही एक ऐसा पेय है जो सबसे ज्यादा पीया जाता है।
  15. चाय दिमागी शक्ति बढ़ाने में मदद करता है। चाय में मौजूद L-theanine मस्तिष्क को आराम देने तथा तनाव को कम करने में बहुत मदद करता है। साथ ही चाय पीने से सतर्कता बढ़ती है और व्यक्ति एक्टिव महसूस करता है।

तो ये थे चाय के बारे में कुछ रोचक तथ्य उम्मीद करता हूँ आपको जरूर पसंद आया होगा। इसी प्रकार के और भी मजेदार फैक्टस के लिए Hindi Read Duniya को फॉलो जरूर करें।

आपको यह भी जानना चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.