Skip to content

दुनिया की सबसे महंगी चीज कीमत 1 ग्राम की 31 लाख 25 हजार अरब रुपये

दुनिया की सबसे महंगी चीज – Duniya ki sabse mehngi chij

वैसे तो दुनिया में कई महंगे पदार्थ और वस्तु हैं जिनकी कीमत करोड़ों अरबों में है अगर आप से पूछा जाए कि आपकी नजर में दुनिया की सबसे महंगी चीज क्या है? तो संभव है कि आप में से कुछ का जवाब होगा सोना और कुछ हीरे को तो कुछ लोग यूरेनियम को सबसे महंगा कहेंगे। लेकिन इन सब से भी कई गुना महंगी चीज इस धरती पर मौजूद है।

दुनिया की सबसे महंगी चीज - Duniya ki sabse mehngi chij
दुनिया की सबसे महंगी चीज – Duniya ki sabse mehngi chij

कुछ चीजें इतनी महंगी है कि उसे खरीदने के लिए इतने पैसों की जरूरत होगी जितने में विश्व के छोटे-छोटे लगभग 100 देश खरीदे जा सकते हैं। जी हां यह मज़ाक बिल्कुल भी नहीं है विश्व भर में अलग-अलग श्रेणी में कई ऐसी चीजें मौजूद है, जो कि अपने आप में काफी कीमती है। आज हम आपको ऐसी ही एक चीज के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए अब आपको बताते हैं कि दुनिया की सबसे महंगी चीज क्या है?

दुनिया की सबसे महंगी चीज कीमत 1 ग्राम की 31 लाख 25 हजार अरब रुपये

दोस्तों इस चीज का अंग्रेजी में नाम Antimatter है, जिसे हिंदी भाषा में प्रतिपदार्थ कहते हैं। प्रतिपदार्थ को रसायन विज्ञान के काफी रिसर्च द्वारा खोजा गया पदार्थ है। जिस तरह कणों के मिलने से पदार्थ यानी मैटर का निर्माण होता है ठीक उसी तरह एंटीपार्टिकल के मिलने से Antimatter का निर्माण होता है। एंटीमैटर मैटर की तरह ही होता है लेकिन Antimatter मैटर से इस आधार पर अलग है कि एंटीमैटर में मैटर के सभी चीजें ऑपोजिट होती है।

दुनिया की सबसे महंगी चीज Antimatter
दुनिया की सबसे महंगी चीज Antimatter का स्ट्रक्चर

उदाहरण से इसे इस प्रकार समझ सकते हैं जैसे कि एक आइटम में पॉजिटिव चार्ज वाले न्यूक्लियर और नेगेटिव चार्ज वाले इलेक्ट्रॉन होते हैं। लेकिन जब एटम एंटी मैटर को देखते हैं तो इसमें चीजें बदली हुई होती है इसमें नेगेटिव चार्ज वाले न्यूक्लियर और पॉजिटिव चार्ज वाले इलेक्ट्रोंस होते हैं। दोस्तों अब आप जानना चाहते होंगे कि एंटीमैटर किस काम में आता है?

Antimatter का उपयोग कहाँ होता है?

आपको बता दें कि एंटीमैटर का मुख्य उपयोग फ्यूल के रूप में हो सकता है। क्योंकि इसमें बहुत ज्यादा ऊर्जा पाई जाती है अंतरिक्ष यात्रा करने या दूसरे ग्रहों पर आने जाने के लिए अंतरिक्ष यान में जो ईंधन भरा जाता है वह एंटीमैटर से बनता है। वैसे तो यह आम लोगों के लिए धरती पर किसी काम का नहीं है। लेकिन जब अंतरिक्ष की बात होती है तो अंतरिक्ष में एक बेशकीमती पदार्थ बन जाता है। और इसका इस्तेमाल परमाणु हथियारों के लिए भी होता है। दोस्तों चलिए आप को बताते हैं कि दुनिया की सबसे महंगी चीज Antimatter को कैसे बनाया जाता है?

Antimatter को कैसे बनाया जाता है?

आपको बता दें कि एंटी मैटर, मैटर का एक ऐसा पदार्थ है जो प्रति कणों जैसे एंटीप्रोट्रॉन, पोसिट्रॉन्स और एंटीन्यूट्रॉन से मिलकर बना होता है। एंटीमैटर अंतरिक्ष में ही छोटे-छोटे टुकड़ो में मौजूद है। लेकिन इसे लैब में वैज्ञानिक काफी रिसर्च और के बाद तैयार करने में सक्षम हैं। जिस जगह पर इसका उत्पादन किया जाता है वहां दुनिया की सबसे कड़ी सुरक्षा रखी जाती है आपको जानकर हैरानी होगी कि 1 मिलीग्राम एंटीमैटर को बनाने में 160 करोड रुपए लग जाते हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इसको बनाना कितना मुश्किल काम है।

एंटीमैटर इतना महंगा क्यों है?

दोस्तों अब आपको बताते हैं कि एंटी मैटर की कीमत इतनी है ज्यादा क्यों है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक आज के समय एंटीमैटर दुनिया का सबसे महंगा पदार्थ बन गया है क्योंकि यह बहुत कम मात्रा में होता है फिर भी इसकी सुरक्षा में अमेरिका की सबसे कड़ी सुरक्षा लगाई जाती है इसकी सुरक्षा में भी सबसे ज्यादा खर्च किया जाता है इतना ही नहीं नासा जैसे संस्थानों में भी इसे रखने के लिए एक मजबूत सुरक्षा घेरा है कुछ खास लोगों के अलावा एंटीमैटर तक कोई भी नहीं पहुंच सकता।

अंतरिक्ष एजेंसी नासा भी इस बात को मान चुका है कि एंटीमैटर एक बेशकीमती पदार्थ है जिसकी बाजार में लगभग 1 ग्राम की कीमत 31 लाख 25 हजार करोड रुपए हैं। यानी 1 ग्राम एंटीमैटर धरती का सबसे महंगा मटेरियल बन चुका है 1999 में नासा ने 1 ग्राम एंटीमैटर कीमत 62 पॉइंट 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर आकी थी इस तरह इतनी बड़ी कीमत के कारण एंटीमैटर विश्व की सबसे महंगी वस्तु है।

तो दोस्तों अब तो आप जान गए होंगे कि दुनिया की सबसे महंगी चीज क्या है वैसे वैज्ञानिकों का मानना है कि अंतरिक्ष में ब्लैक होल द्वारा तारों के दोहे को चीरने की घटना पर उत्पन्न होता है। हालांकि अब इसे कई मुश्किलों के बाद वैज्ञानिकों द्वारा भी बनाया जा सकता है। अगर आपको यह रोचक जानकारी अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को जितना हो सके अपने दोस्तों में शेयर करें और हमारे हमारी वेबसाइट हिन्दी रीड दुनिया को सब्सक्राइब जरूर करें। धन्यवाद!

यह भी जाने –

nv-author-image

Rohit Soni

Hello friends मेरा नाम रोहित सोनी (Rohit Soni) है। मैं मध्य प्रदेश के सीधी जिला का रहने वाला हूँ। मैंने Computer Science से ग्रेजुएशन किया है। मुझे लिखना पसंद है इसलिए मैं पिछले 5 वर्षों से लेखन का कार्य कर रहा हूँ। और अब मैं Hindi Read Duniya और कई अन्य Website का Admin and Author हूँ। Hindi Read Duniya पर हम उपयोगी, ज्ञानवर्धक और मनोरंजक जानकारी हिंदी में  शेयर करने का प्रयास करते हैं। इस website को बनाने का एक ही मकसद है की लोगों को अपनी हिंदी भाषा में सही और सटीक जानकारी  मिल सके।View Author posts

Share this post on social!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.