Skip to content

Mahogany tree in hindi | Mahogany tree information | महोगनी का पेड़ कैसा होता है?

महोगनी के पेड़ की जानकारी – Mahogany tree in hindi

महोगनी के पेड़ बहुत ज्यादा कीमती होते हैं। क्योंकि इसकी लकड़ी न तो सड़ती है और ना ही टूटती है। महोगनी एक अफ्रीकन पेड़ है लेकिन भारत में भी इसकी खेती आसानी से की जाती है। महोगनी के पेड़ का हर एक भाग उपयोगी होता है। Mahogany की लकड़ी से कीमती फर्नीचर, प्लाईवुड और मूर्तिया बनाए जाते हैं। इसकी पत्तियो में औषधीय गुण भी पाया जाता है जिसका उपयोग मुख्य रूप से कैंसर, ब्लडप्रेशर, मधुमेह और कई अन्य रोगों में होता है। तो चलिए जानते हैं Mahogany tree in hindi के बारे में।

Mahogany tree पांच वर्षों में एक बार फल देता है। इसका बीज भी काफी ज्यादा कीमती है। लगभग एक हजार रुपये प्रतिकिलो के भाव से यह बिकता है। और एक पेड़ से लगभग 5 किलो तक बीज प्राप्त हो सकते हैं।

महोगनी का पेड़ कैसा होता है? Mahogany tree information in hindi

महोगनी का पेड़ कैसा होता है?
महोगनी का पेड़ कैसा होता है?

महोगनी का वृक्ष व्यापारिक पेड़ है। इस पेड़ की लंबाई 40 से 200 फिट तक होती है लेकिन भारत में अधिकतम 60 फिट तक ही इसकी लंबाई पाई जाती है। अगर आप देखे तो विदेशों में इसकी लंबाई 200 फिट तक चली जाती है। और महोगनी में शाखाएं बहुत कम होती है केवल उपर ही शाखाएं पाई जाती है। जिससे इसकी लकड़ी काफी शानदार होती है। और इसकी मोटाई 50 इंच तक होती है। महोगनी की लकड़ी मजबूत होती है और काफी लंबे समय तक उपयोग में लाई जाती है। यह लकड़ी लाल और भूरे रंग की होती है तथा इस लकड़ी पर पानी से नुकसान का कोई असर नहीं होता है।

महोगनी पेड़/ लकड़ी की कीमत क्या है? – Mahogany tree selling price in india in hindi

महोगनी की लकड़ी, Mahogany tree wood in hindi
महोगनी की लकड़ी

अगर बात करें महोगनी की लकड़ी की तो प्रति घन फीट  लकड़ी की कीमत 2000 रूपये में तक जाती है। जिससे काफी अच्छा मुनाफा किसान भाई प्राप्त कर सकते हैं। और एक Mahogany tree 40,000 से 80,000 तक का बिकता है। लेकिन यह पेड़ की वृद्धि के आधार पर निर्भर होता है।

महोगनी की लकड़ी से क्या-क्या बनाया जाता है? Mahogany tree uses in hindi

महोगनी से बने कीमती व मजबूत फर्नीचर Mahogany tree uses in hindi
महोगनी से बने कीमती व मजबूत फर्नीचर
  • जैसा Mahogany tree की लकड़ी काफी मजबूत और टिकाऊ होती है। और यह पानी में जल्दी नही सड़ती है इसलिए महोगनी की लकड़ी से नाव और पानी के जहाज बनाए जाते हैं।
  • महोगनी की लकड़ी से बेशकीमती फर्नीचर बनाए जाते हैं। इस लकड़ी से बने फर्नीचर काफी अच्छे और मजबूत होते हैं। इसके अलावा Mahogany की लकड़ी से सजावट की चीजें, मूर्तियां आदि भी बनाए जाते हैं।
  • इसकी लकड़ी से हथियारों के वेत बनाए जाते है। जिससे कि औजार को मजबूती मिलती है।
  • महोगनी के पेड़ से अच्छी Quality के Plywood तैयार किया जाता है।
  • इसके बीज और फूलों का इस्तेमाल शक्तीवर्धक दवाइयों का निर्माण करने में किया जाता है।
  • महोगनी की पत्तियों में औषधीय गुण होता है जिससे मुख्य रूप से कैंसर, सुगर, ब्लडप्रेशर, मधुमेह और कई अन्य रोगों की दवाइयाँ बनाने मे किया जाता है।

महोगनी पेड़ के फायदे क्या है?

अगर आप महोगनी की खेती करना चाहते हैं तो महोगनी पेड़ के फायदे के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। क्योंकि यह आपको 12 साल में करोड़पति बना देगा। महोगनी का पेड़ ऊपर से नीचे तक उपयोगी होता है। इससे आप काफी ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। इसकी लकड़ी, फल, फूल व पत्तियाँ सभी से अच्छा खासा मुनाफा कमाया जा सकता है।

इसके अलावा आप पेड़ो के बीच खाली ज़मीन पर दलहन या तिलहन फसल को भी उगा सकते हैं। या फिर सब्जी की खेती कर सकते हैं। इसलिए जब महोगनी के पेड़ो की रोपाई कराए तो एक सीधे लाइन में ही लगाए जिससे बीच के खाली जगह पर आसानी से कोई और खेती भी की जा सके। जानिए महोगनी की खेती कैसे की जाती है?

तो दोस्तों ये थी जानकारी Mahogany tree in hindi – महोगनी का पेड़ कैसा होता है? उम्मीद है कि आपको महोगनी के बारे में यह जानकारी पसंद आई होगी।

Similar Article

Rohit Soni

Rohit Soni

Hello friends मेरा नाम रोहित सोनी (Rohit Soni) है। मैं मध्य प्रदेश के सीधी जिला का रहने वाला हूँ। मैंने Computer Science से ग्रेजुएशन किया है। मुझे लिखना पसंद है इसलिए मैं पिछले 5 वर्षों से लेखन का कार्य कर रहा हूँ। और अब मैं Hindi Read Duniya और कई अन्य Website का Admin and Author हूँ। Hindi Read Duniya पर हम उपयोगी, ज्ञानवर्धक और मनोरंजक जानकारी हिंदी में  शेयर करने का प्रयास करते हैं। इस website को बनाने का एक ही मकसद है की लोगों को अपनी हिंदी भाषा में सही और सटीक जानकारी  मिल सके।View Author posts

Share this post on social!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.