Table of Contents
महोगनी की खेती कैसे करे? Mahogany tree farming in india
महोगनी की खेती करना आपके लिए वरदान साबित हो सकता है क्योंकि इसकी लकड़ी बेशकीमती होती है। महोगनी की लकड़ी 2000 रूपये प्रति घन फिट के रेट से बिकती है। और इसका एक पेड़ 40000-50000 का होता है। महोगनी की खेती कैसे करे? महोगनी की खेती करना काफी सरल होता है। इसे आप दो तरीके से कर सकते है। एक खेतों की बाउंड्री पर और दूसरा पूरे खेत में पेड़ों की रोपाई करवा कर।

महोगनी का पेड़ अधिकतम 50 डिग्री सेल्सियस तक ही तापमान को सहने की क्षमता रखता है और इसे ज्यादा जल की भी आवश्यकता नही होती है। ऐसे क्षेत्रो में इसे उगाना मुश्किल होता है जहा पर बहुत तेज तूफान आता हो क्योंकि इसकी जड़े बहुत गहरे तक नही जाती है। जिससे यह उखड़ सकता है।
महोगनी का पौधा या बीज कहां से मिलेगा? Mahogany tree nursery
ऐसी कई सारी कंपनिया हैं जो महोगनी की नर्सरी तैयार करती है और बेचती है वहाँ से आप महोगनी की नर्सरी ऑर्डर कर सकते हैं। कंपनिया आपके यहां इन नर्सरी को सुरक्षित तरीके से डिलेवर करती है। या फिर आप महोगनी के बीज भी ले सकते हैं और उससे पौधे की नर्सरी को तैयार कर सकते हैं। लेकिन टाइम ज्यादा लगता है। महोगनी का बीज कहां मिलेगा? आपको मार्केट में या फिर Amazon में आसानी से महोगनी का बीज मिल जाएगा। नीचे दिए गए लिंक से अभी ऑर्डर करें।
महोगनी का पेड़ कितनी दूरी पर लगाया जाता है – Mahogany tree plantation distance
महोगनी के पेड़ दूरी 6 फीट होनी चाहिए। यानी की एक पेड़ से दूसरे पेड़ के बीच की दूरी 6 फीट सबसे बेस्ट होती है। यह Distance महोगनी के पेड़ की ग्रोथ के लिए काफी माना जाता है। अब बात करे कि एक एकड़ खेत में कितने पेड़ लगेगे तो-
एक एकड़ जमीन में कितने महोगनी के पेड़ लगेगें – Mahogany tree plantation per acre
जैसा की पेड़ से पेड़ की दूरी 6 फीट है और इस प्रकार से एक एकड़ जमीन की केवल बाउंड्री पर 135 पेड़ लगाया जाता है। जिससे 10 से 12 साल में 15 से 20 लाख की कमाई कर सकते है। तथा वही अगर एक एकड़ की पूरी जमीन पर महोगनी की खेती की जाए तो लगभग 1100 पेड़ लगेगे। और इसको लगाने का खर्च 1 लाख से डेढ़ लाख का खर्चा आएगा और 10 साल बाद आप इससे करोड़ो कमा सकते हैं। साथ ही इनकी बीज और पत्तियां भी अच्छे भाव मे बिकते हैं जिससे अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं।
इसके अलावा आप पेड़ों के बीच खाली जमीन पर दलहन या तिलहन फसल को भी उगा सकते हैं। या फिर सब्जी की खेती कर सकते हैं। इसलिए जब महोगनी के पेड़ो की रोपाई कराए तो एक सीधे लाइन में ही लगाए जिससे बीच के खाली जगह पर आसानी से कोई और खेती भी की जा सके।
महोगनी का पौधा कितने दिन में तैयार हो जाता है?

महोगनी का पेड़ 10 से 12 साल में बिल्कुल तैयार हो जाता है बाजार में बिकने के लिए। जून से जुलाई में पौधे की रोपाई करना बेहज उचित माना गया है। और यह आसानी भारत में किसी भी मिट्टी में उगाया जा सकता है। इसे ठंडे या बर्फीले क्षेत्रो में नही लगाया जा सकता है। इसका पेड़ 4-6 सालो में फल देने लगता है। और 10-12 साल में कटाई के लिए रेडी हो जाता है।
तो दोस्तों ये थी जानकारी महोगनी की खेती कैसे करे? Mahogany tree farming in india उम्मीद है कि आपको महोगनी के बारे में यह जानकारी पसंद आई होगी। ऐसे नालेजवल आर्टिकल पढ़ने के लिए हिन्दी रीड दुनिया को सब्सक्राइब जरूर करें धन्यवाद!
FAQ For Mahogany tree in Hindi
महोगनी का बीज कहां मिलेगा?
आपको मार्केट में या फिर Amazon में आसानी से महोगनी का बीज मिल जाएगा। दिए गए लिंक से अभी ऑर्डर करें।
महोगनी का पौधा कहां मिलेगा?
आपको मार्केट में या फिर Amazon में आसानी से महोगनी का बीज मिल जाएगा। दिए गए लिंक से अभी ऑर्डर करें।
Similar Article
- Information About Banyan Tree in Hindi | बरगद का पेड़
- 100 Flowers Name in Hindi and English | फूलों के नाम हिंदी में और इंग्लिश में
- 100 पेड़ों के नाम हिंदी और इंग्लिश में – Tree Names in Hindi and English | Pedon ke Naam
- मीठी नीम क्या है? मीठी नीम के फायदे और नुकसान | 5 Mithi Neem ke Fayde in Hindi
- महोगनी की खेती आपको बनाएगी करोड़पति, जानिए महोगनी की खेती कैसे करे?

Hello friends मेरा नाम रोहित सोनी (Rohit Soni) है। मैं मध्य प्रदेश के सीधी जिला का रहने वाला हूँ। मैंने Computer Science से स्नातक किया है। मुझे लिखना पसंद है इसलिए मैं पिछले 5 वर्षों से लेखन का कार्य कर रहा हूँ। और अब मैं Hindi Read Duniya और कई अन्य Website का Admin and Author हूँ। Hindi Read Duniya पर हम उपयोगी, ज्ञानवर्धक और मनोरंजक जानकारी हिंदी में शेयर करने का प्रयास करते हैं। इस website को बनाने का एक ही मकसद है की लोगों को अपनी हिंदी भाषा में सही और सटीक जानकारी मिल सके।
Mohit Good
महोगुणी की पौध कहन मिलेगी , और फिर इसे कहना और कैसे बेच सकते हैं .हमारा फोन नंबर 9440998154 है जी . एच एस तोमर | थैंक्स
Cll. 9662790787