Skip to content

कछुआ क्या खाता है | Kachua Kya Khata Hai

Kachua kya khata hai, कछुआ क्या खाता है? pani wala kachua kya khata hai, कछुए से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Facts About Tortoise in Hindi)

कछुआ क्या खाता है? यह हर उस व्यक्ति का सवाल होता है जो अपने घर में कछुआ पालना चाहते है। इसलिए आज हम इस लेख में जानेंगे की Kachua kya khata hai? Pani wala kachua kya khata hai? और कछुआ शाकाहारी या मांसाहारी होता है?

यदि आप अपने घर में कछुआ पालना चाहते हैं तो उससे जुड़ी जानकारी यहाँ पर शेयर की गई है। अतः आप इस जरूर से पढ़े। इससे आपको बहुत फायदा होगा।

कछुआ क्या खाता है | Kachua Kya Khata Hai

कछुआ क्या खाता है | Kachua Kya Khata Hai
कछुआ क्या खाता है | Kachua Kya Khata Hai

कछुआ क्या खाता है यह जानने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि कछुआ शाकाहारी प्राणी है या मांसाहारी-

तो दोस्तों सभी कछुए शाकाहारी और मांसाहारी दोनों होते हैं। यानी की कछुआ सर्वाहारी होते हैं। यह फल सब्जियों के अलावा कीड़े मकोड़े को भी खाते हैं। पानी वाला कछुआ छोटी मछलियों, और कीड़े-मकोड़े आदि को खाता है।

चलिए जानते हैं Kachhua Khane Mein Kya Khata Hai और उसे कौन सी खाद्य पदार्थ Kachua Ko Khilana Chahiye जिसे खिलाने से कछुआ स्वस्थ रहता है।

फलों में कछुआ क्या खाता है (Falon me kachua kya khata hai)

कछुआ फल भी खाता है। फल खिलाने से आपके कछुए को पोषक तत्व सही रूप से मिलता है यहाँ पर नीचे कुछ फलों के नाम दिए गए हैं जो Kachua खाता है।

  • अंगूर
  • खरबूजा
  • केला
  • सेव
  • आम
  • टमाटर
  • स्ट्रॉबेरी
  • तरबूज
  • खीरा

👉 100 फलों के नाम हिंदी और इंग्लिश में जानें

सब्जियों में कछुआ क्या खता है (Sabjion me kachhua kya khata hai)

दोस्तों क्या आपको पता है कछुआ को शाकाहारी भोजन बहुत पसंद होता है नीचे दी गई लिस्ट में आपको उन सारी सब्जियों की जानकारी मिलेगी जो कछुआ खाता है।

  • मकई के दाने
  • गाजर
  • चुकंदर
  • मटर के दाने
  • सेम
  • बरबटी के दाने

👉 100 सब्जियों के नाम हिंदी और इंग्लिश में जानें

साग में कछुआ क्या क्या खाता है (Saag me kachhua kya khata hai)

दोस्तों फल-सब्जियों के अलावा कछुए को साग भी पसंद होता है इसे कछुआ खूब मजे से खाता है यदि आप अपने कछुए को साग खिलाते हैं तो वह स्वस्थ रहता है। नीचे कुछ साग के नाम दिए गए हैं जिसको कछुआ खाते हैं।

  • सलाद के पत्ते
  • पालक के पत्ते का साग
  • गाजर के  पतले पत्ते का साग
  • कलमी के साग

फूलों में कछुआ क्या खाता है (Fulon me kachhua kya khata hai)

बहुत से ऐसे फूल हैं जिसको कछुआ खाता है। नीचे कुछ फूलों के नाम दिए गए हैं जो कछुआ को खाने के रूप में आप दे सकते हैं

  • सिंहपरनी का फूल
  • लिली का फूल
  • गोरिया
  • पेटूनिया

इन फूलों को आप कछुए को खाने में दे सकते हैं जिसे कछुआ आसानी से खा लेता है।

👉 100 फूलों के नाम हिंदी और इंग्लिश में जानें

मांसाहारी में कछुआ क्या खाता है (Mansahari me kachhua kya khata hai)

हमने ऊपर जाना है कि कछुआ मांसाहारी भी होते हैं कीड़े-मकोड़ों को भी खाते हैं। तो यहां पर जानेंगे कि कछुआ को मांसाहारी चीजों में हम लोग क्या-क्या खिला सकते हैं। यहाँ नीचे कुछ मांसाहारी खाद्य पदार्थों के नाम दिया गया है जिसको आप अपने कछुए को भोजन के रूप में सकते हैं।

  • अंडे
  • मकोड़े
  • झींगुर
  • घोंघा
  • पतिंगा
  • तितली
  • केंचुआ
  • कॉकरोच
  • कीड़ा

यह सभी मांसाहारी चीजों को आप अपने कछुए को खिला सकते हैं। जिससे आपके कछुआ के शरीर में प्रोटीन की मात्रा सही बनी रहेगी और आपका कछुआ स्वस्थ और हेल्दी हो जाएगा।

कछुआ खाने में क्या नहीं खाता है

ऊपर आप लोगों ने जाना है की कछुए फल, फूल, सब्जी, साग एवं कीड़े मकोड़े भी खाते हैं यह सभी कछुए के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है।

आपने यह तो जान लिया कि कछुआ क्या-क्या खाता है लेकिन अब हमें यह भी जानना बेहद आवश्यक है कि कछुआ को क्या-क्या नहीं खिलाना चाहिए जिससे आप अपने कछुए का सही रूप से ध्यान रख सकें।

  • कछुए के शरीर में प्रोटीन की मात्रा अधिक ना हो इस बात का ध्यान रखने के लिए आप उसे हर 2 दिन बाद ही प्रोटीन पाए जाने वाले खाद्य पदार्थों को खाने में दें।
  • दूध, पनीर या दही जैसी चीजें कछुए को कभी भी नहीं देनी चाहिए क्योंकि कछुआ दूध से बनने वाले खाद्य पदार्थ को पचाने में सक्षम नहीं होता है।
  • कछुआ को ब्रेड (Bread) नहीं खिलाना चाहिए क्योंकि इससे आपके कछुए का स्वास्थ्य खराब हो जाएगा।
  • कछुआ को स्वस्थ और हेल्दी रखने के लिए आप हमेशा ताजा भोजन व साफ बर्तनों में परोस कर ही दें।
  • पुराना कच्चा मांस कछुए को कभी न दे क्योंकि ऐसा मांस बहुत दिनों तक हवा के संपर्क में रहने पर खराब हो जाता है।
  • कछुआ को ना तो ज्यादा गर्म और ना ही ज्यादा ठंडा पानी पिलाना चाहिए उसे हमेशा सामान्य जल ही पिलाएं।

तो दोस्तों यदि आप अपने कछुए का अच्छे से ध्यान रखना चाहते हैं तो इन सारी बातों को हमेशा ध्यान में रखें। क्योंकि यदि आप उसे ऐसा भोजन देंगे जो उसे पसंद नहीं है तो जाहिर सी बात है कछुए का सेहत खराब हो जाएगा। इसलिए आपको कछुए को कोई भी भोजन परोसते समय हमेशा इन सभी बातों का ध्यान रखना अति आवश्यक है।

कछुए से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Facts About Tortoise in Hindi)

हमने कछुआ क्या खाता है? और क्या नहीं खाता है? इसके बारे में ऊपर जाना है। अब चलिए कछुए के बारे में कुछ हैरान कर देने बाले रोचक तथ्य जानते हैं।

कछुए से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Facts About Tortoise in Hindi)
कछुए से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (10 interesting facts about turtles in Hindi)
  1. कछुए इस धरती पर 20 करोड़ साल यानी डायनासोर काल से मौजूद हैं।
  2. कछुए का वैज्ञानिक नाम Testudines है।
  3. कुछ कछुए 100 साल से भी अधिक उम्र के हो सकते हैं। हेरिएट नाम का एक कछुआ था, जिसके बारे में कहा जाता है कि वह मूल रूप से 1835 में चार्ल्स डार्विन द्वारा खोजा गया था और बाद में ऑस्ट्रेलिया के चिड़ियाघर में लाया गया था। जिसकी मृत्यु सन् 2006 में हुई और तब उसकी उम्र 175 साल की थी।
  4. यह एक ऐसा अजीब प्राणी है जिसके मुंह में दांत नहीं होते लेकिन मुंह बेहद मजबूत होता है।
  5. कछुए के कवच (शेल) में 60 हड्डियाँ होती हैं जो एक दूसरे से जुड़े होते हैं।
  6. कछुए लंबे समय तक अपनी सांस रोक सकते हैं। इसी कारण से वे अपने शेल के अंदर इतने लंबे समय तक रह लेते हैं। जब भी उन्हें खतरा महसूस होता है तो वे अपने खोल के अंदर छिप जाते हैं।
  7. कछुआ केवल 1600 मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है।
  8. Hawksbill नाम का एक ऐसा समुद्री कछुआ है जो सिर्फ ऐसे जीवों को खाता है जो की जहरीले होते हैं
  9. सर्दी के दिनों में कछुए शीतनिद्रा (Hibernation) में चले जाते हैं और कई महीनों तक बिना कुछ खाए-पिए एक ही स्थिति में पड़े रहते हैं।
  10. 23 मई को पूरे विश्व में कछुआ दिवस मनाया जाता है

🤔 क्या आपने यह रोचक तथ्य पढ़ा

FAQ

कछुआ क्या खाता है?

कछुआ क्या खाता है, यह उस वातावरण पर निर्भर करता है जहाँ पर वह रहता है। भूमि पर रहने वाले कछुए झींगुर, फल और घास खाया करते हैं, जबकि समुद्र में रहने वाले कछुए शैवाल, स्क्वीड और जेलिफ़िश आदि खाते हैं।

पानी में रहने वाला कछुआ क्या खाता है?

पानी वाला कछुआ शाकाहारी और मांसाहारी दोनों हो सकता है, यह छोटे कीड़े-मकोड़े, मछली, मेढक, घोंघें आदि के अलावा घास, फल, फूल, पत्ते, बीज आदि भी खाते हैं।

कछुआ को इंग्लिश में क्या कहते हैं?

कछुआ को इंग्लिश में Tortoise or Turtle कहते हैं।

कछुए को खाने में क्या देना चाहिए?

आप कछुए को खाने में गाजर, मूली, मटर के दाने, चुकुन्दर, बीन्स, ब्रोकोली, बटभरी के दाने, पालक के पत्ते, मकई के दाने, कलमी के पत्ते, सलाद के पत्ते आदि जैसी बहुत सी चीजें दे सकते हैं।

2 thoughts on “कछुआ क्या खाता है | Kachua Kya Khata Hai”

  1. सबसे लम्बी उम्र पाने वाले जीव कछुआ विज्ञान और धर्म दोनों की रूप में महान है . हिन्दू धर्म में भगवान विष्णु ने एक अवतार कछुए का भी लिया है जिसे कच्यप अवतार कहा जाता है . आपने कछुए से जुड़ी रोचक बातें बताई जिसे पढ़कर बहुत आनंद आया और नयी चीजे सिखने को मिली .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

कछुआ क्या खाता है कछुए से जुड़े रोचक तथ्य जो आपको नही पता
कछुआ क्या खाता है कछुए से जुड़े रोचक तथ्य जो आपको नही पता