शेर जंगल का राजा है, और इसे हर कोई जानता है। लेकिन आज इस लेख में आपको शेर के बारे में 35 रोचक तथ्य की जानकारी (Information About Lion In Hindi) बताने वाले है जिसे आप शायद ही जानते हो। इसलिए इसे पूरा जरूर से पढ़ें।
Table of Contents
शेर के बारे में रोचक जानकारी – Information About Lion In Hindi

- बिल्ली प्रजाति में शेर, बाघों के बाद दूसरा सबसे बड़ा जानवर है।
- शेर का वैज्ञानिक नाम Panthera Leo हैं।
- शेर के पंजे 1 इंच लम्बे होते हैं जो मनुष्य की अंगुलियों के बराबर होते हैं।
- एक स्वस्थ शेर का जीवन काल 17 से 20 वर्ष तक का होता है।
- एक स्वस्थ शेर का वजन 190 किलोग्राम और शेरनी का वजन 130 किलोग्राम तक होता है।
- क्या आप जानते हैं शेर 35 फीट दूरी तक छलांग लगा सकता है।
- शेर लगभग 50 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है।
- शेर के दौड़ने की अधिकतम गति अभी तक 81 किलोमीटर प्रति घण्टा आंकी गयी है।
- शेर को जंगल का राजा कहा जाता है, क्योंकि शेर शक्तिशाली होता है और शेर को शक्ति का प्रतीक भी माना जाता है। इसके साथ ही शेर की दहाड़ और गर्जना भी काफी तेज होती है।
- शेर की दहाड़ें 8 किलोमीटर दूरी तक सुनी जा सकती है।
अन्य रोचक जानकारी पढ़े
- चाय के बारे में 15 रोचक बातें – interesting facts about tea in hindi
- 100 जानवरों के नाम हिंदी व अंग्रेजी में जानें
interesting facts about lion in Hindi
- शेर के पसंदीदा शिकार में हिरण, नीलगाय जैसे जानवर आते हैं।
- शेर मांसहारी जानवरों में बहुत विशाल और ताकतवर जानवर हैं , और एक बार शिकार को पकड़ने के बाद अपने शिकार को आसानी से छोड़ता नहीं हैं। शेर एक बार शिकार करने के बाद 20 से 21 घंटे तक दूसरा शिकार नहीं करता हैं।
- शेर अंधेरे में इन्सान से 6 गुना अच्छी तरह से देख पाने में सक्षम होता है।
- दुनिया में सबसे ज्यादा शेर अफ्रीका में पाए जाते हैं।
- स्वस्थ शेर बिना खाए पिए 30 दिन तक भूखा रह सकता है। लेकिन कमजोर और मरियल शेर ज्यादा दिन तक भूखे नहीं रह सकते हैं।
- शेरनी की उम्र शेर से ज्यादा होती हैं।
- भारतीय शेर रेतीले और भूरे रंग के होते हैं और कभी कभी कुछ ख़ास रौशनी में हलके सिल्वर रंग का भी दिखाई पड़ता हैं।
- शेरों के झुंड को प्राइड ( PRIDE ) कहा जाता है। एक प्राइड में करीब 15 शेर होते हैं, और ये बिल्कुल किसी परिवार के जैसा नजर आता है।
- शेर एक दिन में औसतन 5 से 7 किलो मांस खाता है।
- शेर एक दिन या रात में लगभग 12 मील से भी ज्यादा घूमता है।
Sher ke bare me Rochak Tathya
- सन 1940 के दशक में शेरों की संख्या करीब 4.5 लाख थी जो आज घटकर केवल 32 हजार हो चुकी है।
- पृथ्वी पर लगभग 2000 साल पहले, शेरों की संख्या 10 लाख से भी ज्यादा थी।
- नर शेर के गर्दन के बाल जितने गहरे होते हैं वह उतना ही बड़ा होता है।
- शेर बिल्ली प्रजाति का एकमात्र ऐसा सदस्य है जिसकी पूंछ रेशमी गुच्छे वाली होती है।
- शेर के गुच्छे वाली पूंछ जन्म के 5-7 महीने बाद दिखती है।
- शेर की लम्बाई नर की 5 फीट 7 इन्च से 8 फीट 2 इंच तथा मादा की 4 फीट 7 इंच से 5 फीट 9 इंच होती है।
- शेर अपने शिकार को मारने से पहले उसके ज्यादा से ज्यादा करीब पहुंचने की कोशिश करता है।
- शेरों के बारे में एक रोचक तथ्य यह भी है कि ज्यादातर शिकार शेरनी ही करती हैं और शेर अपने बच्चों और इलाके की रक्षा करता है ।
- शेर पहले यूरोप में भी पाए जाते थे लेकिन इनका बहुत ज्यादा शिकार होने से इनका अस्तित्व पूरी तरह खत्म हो गया।
- भारत में मध्य प्रदेश के विंध्याचल जिला रीवा और सतना के आसपास के क्षेत्र में सफेद शेर पाए जाते हैं।
शेर के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य
- एक मादा शेर लगभग 4 साल की उम्र के बाद प्रजनन के लिए तैयार हो जाती हैं।
- शेर के नन्हे बच्चों को शावक कहा जाता हैं, शेरनी एक गर्भाधारण में एक से चार शावकों को जन्म दे सकती हैं।
- शावक की आँखें जन्म के लगभग एक सप्ताह बाद खुलती हैं।
- दिनभर में शेर लगभग 13 से 17 घंटे सोने में बिता देते हैं।
- नील मगरमच्छ एकमात्र समपैतृक शिकारी है (मानव के अलावा) जो शेर का शिकार कर सकता है।
कुछ अन्य रोचक जानकारी पढ़े
- चाय के बारे में 15 रोचक तथ्य – interesting facts about tea in hindi
- दुनिया का पहला स्मार्टफोन किसने बनाया
- 20 रोचक तथ्य फोटो (Rochak Tathya photo)
यह थी शेर के बारे में रोचक जानकारी उम्मीद करता हूँ की आपको यह जानकारी Information About Lion In Hindi पसंद आई होगी। ऐसे ही और भी उपयोगी, ज्ञानवर्धक और मनोरंजक जानकारी हिंदी में पढ़ने के लिए Hindi Read Duniya को सब्सक्राइब जरूर करें। धन्यवाद
FAQ About Lion
शेर कितने प्रकार के होते हैं?
दुनिया में खासकर दो तरह के शेर देखे जा सकते हैं- एक एशियाटिक और दूसरे अफ्रीकन।
भारत में सबसे ज्यादा शेर कहां पाए जाते हैं?
गुजरात में
विश्व में सबसे ज्यादा शेर कहां पाए जाते हैं?
दुनिया में सबसे ज्यादा शेर अफ्रीका में पाए जाते हैं।
Related Post
- Panchhi Bole Hai Kya Lyrics in Hindi | Baahubali Movie song
- सपनों का मतलब क्या होता है, उनका फल, अर्थ | Sapno Ka Matlab Kya Hota Hai
- Decorating items for Home | 50 Home Decor items list in Hindi (घर के सजावट के सामान की लिस्ट)
- 35+ शेर के बारे में रोचक जानकारी | Information About Lion In Hindi
- Business Ideas In Hindi in 2023 | कम खर्च मे नये बिज़नेस (लघु उद्योग) आइडिया (कम लागत का बिजनेस)

Hello friends मेरा नाम रोहित सोनी (Rohit Soni) है। मैं मध्य प्रदेश के सीधी जिला का रहने वाला हूँ। मैंने Computer Science से स्नातक किया है। मुझे लिखना पसंद है इसलिए मैं पिछले 5 वर्षों से लेखन का कार्य कर रहा हूँ। और अब मैं Hindi Read Duniya और कई अन्य Website का Admin and Author हूँ। Hindi Read Duniya पर हम उपयोगी, ज्ञानवर्धक और मनोरंजक जानकारी हिंदी में शेयर करने का प्रयास करते हैं। इस website को बनाने का एक ही मकसद है की लोगों को अपनी हिंदी भाषा में सही और सटीक जानकारी मिल सके।
बहुत अच्छी जानकारी है
कमेंट करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद, क्योंकि इससे हमारा उत्साह कई गुना बढ़ जाता है। हिंदी रीड दुनिया पर और भी अच्छी अच्छी जानकारी पढ़ते रहें
Bahut hi knowledgeable article hai.
Thanks Neha & Most Welcome