Table of Contents
ठंड मे बिना पानी के कैसे नहाए | Thand me Bina Pani ke Kaise Nahaye
ठंड मे बिना पानी के कैसे नहाए
मन यही ठंडी में गुनगुनाए
दादा-दादी, मम्मी-पापा, न जाने ठंडी में रोज कैसे नहाए
अंकित तो दस-दस दिन तक ठंडी में न नहाए
देख के सुबह का हाल
मन यही ठंडी में गुनगुनाए
ठंड मे बिना पानी के कैसे नहाए
सूरज दादा भी नरम हैं
चल रही हवाएँ वह भी ठंड हैं
धरती माता ओढ़ कोहरे की चादर
करती सबको तंग हैं
देख मौसम का ये हाल
मन यही ठंडी में गुनगुनाए
ठंड मे बिना पानी के कैसे नहाए
दांत भी किट-किट बोले
हांथ भी कप-कपी से डोले
स्वेटर-जर्सी और टोपी भी पहन लिया
फिर भी सर्दी ने ऐसा प्रहार किया
मन यही ठंडी में गुनगुनाए
ठंड मे बिना पानी के कैसे नहाए
:-रोहित सोनी:-

ठंडी में पानी गर्म करने के लिए अभी Electric Water Heater खरीदिए और गर्म पानी से नहाइए।
और भी पढ़ें
- गर्मी और सर्दी क्यों होती है? जानिए गर्मी से बचने के उपाय
- रोहित की कविताएं
- न मौन रहो तुम न मौन रहें हम
- 100 Vegetable Name in Hindi and English
ठंडी में बिना पानी के कैसे नहाए पर जोक्स – Thand mein Bina Pani ke Kaise Nahaye
यह एक अच्छा सवाल है क्योंकि ठंडी में हर कोई यही चाहता है कि रोज नहाना ना पड़े। तो यदि आप एक मैथ के छात्र हैं। तो आपको टेंशन लेने की कोई बात नही है, क्योंकि जब मैथ के सवाल में किसी की एक्जैक्ट वैल्यू पता नही होती है तो मान लेते हैं कि X की बैल्यू इतना है। फिर सवाल को हल करना इजी हो जाता है।
ठीक उसी प्रकार सवाल यह है कि ठंड में बिना पानी के कैसे नहाए? (How to bath without water in winter) तो इसका जवाब यह है कि आपके पास खाली बाल्टी है तो मान लीजिए की बाल्टी में पानी भरा हुआ है। और इस तरह से आप उससे नहा लीजिए।
ठंड पर जोक्स – Thand par Jokes
- सारी सारी रात गुजर जाती है
इसी कस्मकस में की….
ये साली रजाई में
हवा किधर से धुस रही है…. - आखिर अब वो समय आ ही गया
जब सुबह उठ कर,
दिन का सबसे मुश्किल फैशला करना होता है कि….
आज नहाना है या नही…
Happy Winter Season 🙂 - जो नहाने का साबुन 7 दिन चलता था
अब वह 25 दिन चलेगा।
क्योंकि ठंडी आ गई है।
ये ऑफर केवल 4 महीने के लिए ही है। जल्दी करें… - ठंड बढ़ रही है
अपना ख्याल रखना….
क्योंकि आसू पोछने वाले तो मिल जाएगे।
परन्तु नाक पोछने वाले नही मिलेगे। - ऐ गुलाब तू अपनी सारी खुसबू,
मेरे दोस्त पर न्योछावर कर दे…
क्योंकि…..
सर्दियों में अक्सर ये नहाया नही करते। - सर्दी आ रही है, कृपया
15 नवम्बर से पहले,
अपनी नाक आधार कार्ड से लिंक करवा लें,
नही तो नाक बंद हो सकती है। - जब इतनी ठंड झेल ही रहे हैं,
तो प्रभू थोड़ी बर्फवारी भी कर दीजिए,
कसम से मनाली का मजा भी बिना पैसे के यही मिल जाएगा। - ठंंड इतनी है कि मच्छर भी
कान में आकर बोला भाई काटूगा नही,
बस थोड़ी देर रजाई में रहने दो। - भाई साहब भगवान का दिया हुआ सब कुछ हैं,
तौलिया है, साबुन है, बाल्टी है, डब्बा है, पानी है,
परन्तु नहाने की हिम्मत ही नही है। - हद हो गई यार….
कल शाम एक औरत को ठंड में ठिठुरता देखकर,
मैने अपना कम्बल उसके बदन पर दे दिया।
उसने कम्बल फेकते हुए कहा,
गरीब नही हूँ,
शादी में जा रही हूँ।।
कसम से इस कड़ाके की ठंड में कल पिटते-पिटते बचा हूँ।
Similar Article
- ठंड मे बिना पानी के कैसे नहाए | Thand me Bina Pani ke Kaise Nahaye
- 31 बघेली कहावत | बघेली मुहावरे | बड़े बुजुर्गों की कहावत या उखान
- Slogans on Water Pollution in Hindi | जल प्रदूषण पर नारा
उम्मीद करता हूँ आपको यह कविता ठंड मे बिना पानी के कैसे नहाए | Thand me Bina Pani ke Kaise Nahaye पसंद आई होगी। और आप अपने दोस्तों साथ इसे शेयर जरूर करें। हिन्दी रीड दुनिया की ओर से आप सभी को सर्दी की ढेर सारी शुभकामनाएं! और आशा करता हूँ सभी कुवांरो को जल्द ही ठंडी में नाक पौछने वाली भी मिल जाए।
FAQ
सर्दियों में कैसे पानी से नहाना चाहिए?
ठंड के दिनों में आपके रक्त संचार को बेहतर शरीर को सक्रिय बनाए रखने के लिए गुनगुने पानी से नहाना बेहद मददगार साबित होता है।
ठंडी पर जोक्स
जब इतनी ठंड झेल ही रहे हैं,
तो प्रभू थोड़ी बर्फवारी भी कर दीजिए,
कसम से मनाली का मजा भी बिना पैसे के यही मिल जाएगा।