Skip to content

सपनों का मतलब क्या होता है, उनका फल, अर्थ | Sapno Ka Matlab Kya Hota Hai

Sapno Ka Matlab Kya Hota Hai, सपनों का मतलब क्या होता है, उनका फल, अर्थ (स्वप्न फल लिस्ट 2022)

हर इंसान रोजाना सोते समय कई सपने देखते रहते हैं। परन्तु क्या आपको इन सपनों के मतलब पता है कि कौन सा सपना देखने पर क्या होता है। इसका हमारे वास्तविक जीवन में क्या प्रभाव होता है। आज हम जानेगें हर सपनों का मतलब और उनका फल क्या होता है? आम तौर पर हम सपने 2 तरह के देखते हैं पहला वह जो हम सोने के बाद गहरी नीद में देखते हैं, और दूसरा वह जो हम अपने सुनहरे भविष्य के लिए सोचते है।

Table of Contents

Sapno ka Matlab – सपनों का मतलब क्या होता है?

सपने वो होते हैं जो रियल नहीं होते हैं, बल्कि एक सोच (कल्पना) है, जो हम चाहते है कि भविष्य में हमें मिल जाये। जो भी हम सपने नींद में देखते हैं वे कही न कही हमारी ज़िन्दगी की घटनाओं से जुड़े हुए होते हैं। हम सपने मे कई बार ऐसी घटनाए देखते हैं जिसका संबंध हमारे भूतकाल की घटनाओं से जुड़ा होता है। या फिर हम सपने में वो देखते है जो आने वाले भविष्य में होने वाला है। लेकिन कई बार हम जैसा दिन भर सोचते रहते हैं उसी तरह का ही रात को सपना देखते है।

सपनों का मतलब क्या होता है, उनका फल, अर्थ | Sapno Ka Matlab Kya Hota Hai
सपनों का मतलब क्या होता है, उनका फल, अर्थ | Sapno Ka Matlab Kya Hota Hai

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर सपने का कोई न कोई मतलब और उनका अर्थ जरूर होता है। सपने आने वाले भविष्य का आइना होते हैं, वो हमें आने वाली मुसीबत के लिए पहले से चेतावनी देते है।

कहा जाता है कि सुबह का देखा हुआ सपना सच हो जाता है। परन्तु हर सपना सच नही होता है लेकिन सपने में देखी गई हर चीज वस्तु, इन्सान, घटना का कोई न कोई गहरा संबंध जरूर होता है।

अपने सपनों को समझने की क्षमता रखना भी एक शक्तिशाली कला है। याद रखिए की आपके सपनों को आपके बेहतर कोई नहीं समझ सकता है। फिर चाहे वह सोते हुए देखा सपना हो या फिर जागेत हुए सुनहरे भविष्य के लिए देखा गया सपना हो। कई बार सपनों में दिखने वाली चीजे हमें चिंता में भी डाल देते हैं। सपने में दिखने वाली हर चीज , उसमें दिखा इन्सान, जानवर, भावनाएं, मूड, रंग, जगह, सभी चीजों का कुछ न कुछ मतलब होता है, यहाँ पर कुछ सपनों के मतलब दिए गए है जिसे पढ़कर आप काफी हद तक सपनो के मतलब समझ सकते हैं।

सपनों का अर्थ, मतलब हिंदी में

सपने में किसी जानवर को देखना (Swapan phal when view Animal)

सपने में कुत्ता दिखना – सपने में कुत्ता अलग अलग अवस्थाओं में दिखाई पड़ता है। अगर रोता हुआ कुत्ता दिखाई दे इसका मतलब बुरा समाचार मिलने वाला है। एक कुत्ता दिखाई दे मतलब किसी पुराने दोस्त से मिल सकते है।

सपने में बिल्ली दिखना – यदि सपने में बिल्ली दिखती है तो इसका मतलब यह है कि किसी से आपकी लड़ाई हो सकती है।

सपने में बछड़ा दिखना – यह शुभ संकेत है, इसका मतलब है आप आत्मनिर्भर है एवं आपको धन की प्राप्ति होने वाली है।

सपने में ऊंट दिखना – सपने में ऊंट का दिखना अशुभ का संकेत माना जाता है, चलते हुए ऊंट को देखना मतलब कोई शारीरिक समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसके अलावा खड़े हुए ऊंट को देखना मतलब आपको किसी भी तरह की विपत्ति आ सकती है।

सपने में गाय दिखना – सपनों में गाय दिखने के पीछे अलग अलग रहस्य छिपे हुए हैं। जैसे अगर सपने में सफ़ेद गाय दिखे तो आपको सोने व चांदी के व्यापार में लाभ मिलेगा। चितकबरी गाय दिखने पर ब्याज के व्यापार में लाभ होगा। अगर सपने में आप गाय का दूध निकलते हुए देखते है तो, इसका मतलब है कि संपत्ति व व्यापार में लाभ होगा।

सपने में काला नाग दिखना – यदि सपने में काला नाग दिखाई देता है तो यह शुभ है, इसका मतलब आप आर्थिक रूप से मजबूत होंगें और आपका मान सम्मान बढ़ेगा।

सपने में नाग दिखाई देना – यदि आप सपने में सांप देखते हैं, तो इसे देखकर डर जाते है, व कुछ बुरा महसूस करने लगते है, लेकिन ऐसा नहीं है, सपने में सांप या नाग देखना शुभ होता है, इसका मतलब है कि आपके जीवन में सभी तरह की सुख समृधि आने वाली है।

सपने में मछली दिखना – यदि आपको सपने मे मछली दिखाई दे तो यह शुभ होता है। मछली को लक्ष्मी का सूचक है, मतलब कि आपको धन की प्राप्ति होने वाली है।

सपने में शेर दिखना – सपने में शेर का दिखना शुभ होता है, इसका मतलब है, हर क्षेत्र में आपको विजय प्राप्त होगी। और शेर-शेरनी को एक साथ दिखने का मतलब है कि आपका शादीशुदा जीवन खुशहाल रहेगा।

सपने में हाथी दिखना – हाथी का दिखना का मतलब जीवन में सुख समर्धि की बढ़ोतरी होती है। हाथी हथिनी के जोड़े का दिखना मतलब आपकी शादीशुदा ज़िन्दगी खुशहाल रहेगी। और सपने में खड़े हाथी को देखना मतलब आपके किसी कार्य में अड़चन पैदा हो सकती है।

लेकिन अगर सपने में आप अपने आप को हाथी में सवारी करते हुए देखते हैं तो इसका मतलब आपके जीवन में सुख शांति सम्रृधि में बढ़ोत्तरी होगी।

घोड़े पर चढ़ते हुए देखना – इसका मतलब है आपको अपने कार्य में आगे बढ़ने का मौका मिलने वाला है।

घोड़े से गिरना – घोड़े से गिरते हुए दिखना मतलब कि आपको आपके काम में नुकसान हो सकती है।

सपने में सूअर का दिखना – इसका मतलब आपको कोई शारीरिक परेशानी हो सकती है।

सपने में लोमड़ी दिखना – यदि सपने में लोमड़ी दिखाई देती है तो आप सावधान रहें आपके बहुत अच्छे दोस्त से आपको धोखा मिलने का संकेत है।

सपने में नेवला देखना – कोई शत्रु का जो आपने मन है, वह जल्दी ही आपसे दूर होने वाला है।

Read Also : 50+ Best WhatsApp Status Quotes in Hindi

सपने में किसी कीड़े को देखने का मतलब (Sapno Ka Matlab when view insects)

सपने में छिपकली दिखना – सपने में छिपकली का दिखना बहुत ही अशुभ माना जाता है। अगर छिपकली एक ही जगह पर बैठी हुई दिखाई दे तो मतलब कोई दुर्घटना या हानि होने वाली है। यदि छिपकली किसी कीड़े को खाते हुए दिखाई देती है तो घर में या आसपास चोरी हो सकती है। परन्तु यदि छिपकली डरकर कर भागते हुए दिखे तो यह शुभ संकेत हो सकता है।

सपने में मधुमक्खी दिखना – मधुमक्खी से भरा हुआ छत्ता दिखाई देना शुभ होता है, इसका मतलब आपके परिवार में एकता बनी रहेगी। लेकिन यदि मधुमक्खी फूल पर बैठी हई दिखाई दे तो इसका मतलब है आपके व्यापार में आपको नुकसान होने वाला है।

सपने में भवरा देखना – इसका दिखना बहुत अशुभ माना जाता है, मतलब आपको कोई अपना धोखा देना वाला है, साथ ही आपको किसी कष्टकारी यात्रा का सामना भी करना पड़ सकता है।

बिच्छू सपने में देखना – बिच्छू को देखना शुभ-अशुभ दोनों होता है। इसका फल परिस्थिति के अनुसार निर्भर करता है। अगर आपको ये सपने में दिखाई दे तो मतलब है कि आपके उपर एक बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी आने वाली है, जिससे आपका मान सम्मान बढ़ेगा। इसके साथ ही कार्यों में सफलता भी मिलेगी। और यदि सपने में बिच्छु काटता हुआ दिखाई देता है तो आपको नुकसान हो सकता है।

सपने मे बंदर दिखना – बंदर दिखना मतलब परिवार या मित्र आदि से लड़ाई हो सकती है, या फिर किसी तरह का मनमुटाव हो सकता है।

सपने में जुगनू दिखाई देना – आपके जीवन में कठिनाई भरा समय आने वाला है।

सपने में टिड्डे देखना – व्यापार में हानि होने का संकेत है।

सपने में रिश्तेदारों का दिखना (Swapan phal when view relatives)

सपने में दोस्त देखना – सपने में दोस्तों का दिखाई देने का मतलब होता है कि आपके दोस्त के जीवन में आपकी सलाह की जरूरत है।

सपने में दादा दादी/नाना नानी दिखना – स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आपके सपने में आपको दादा दादी या नाना नानी दिखाई दें तो इसका मतलब बुद्धिमान बनने का संकेत है। यदि जीवन साथी ढूढ़ रहे है तो यह आपके लिए अच्छा संकेत है।

सपने में माता पिता को देखाना – आपके कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान और सफलता मिलने वाला है।

सपने में रिश्तेदार दिखना – सपने में किसी रिश्तेदार को अपने घर आते हुआ देखने का मतलब है आपको नए नए अच्छे अवसर मिलने वाले है।

भाई को देखना – यदि सपने में आपको भाई दिखाई देते है तो आपके नए मित्र बनेगे।

सपने में पति देखना – सपने में अपने पति को देखना अच्छा संकेत माना जाता है, इससे आपके रिश्ते और अधिक मजबूत होंगें, एवं जीवन में बहुत सी खुशियाँ घर में दस्तक देंगी।

सपने में टीचर को देखना – टीचर को सपने में देखना बहुत शुभ होता है, इससे आपके जीवन की बाधाएं दूर होगी और सफलताएं प्राप्त होगी।

सपने में किसी उत्सव का दिखना (Swapan phal when view Festival)

सपने में शादी का दिखना – ऐसा कुछ दिखाई देने का मतलब है कि आपके जीवन में कोई बड़ा संकट आने वाला है।

सपने में किसी उत्सव का दिखना – अगर आप अपने को सपने में किसी पार्टी, शादी या महोत्व आदि में पाते हैं, तो इसका मतलब है की आप जल्द ही किसी की शोक सभा में जाने वाले है।

सपने में डोली दिखना – सपने में डोली दिखाई देना एक अशुभ सपना माना जाता है।  इसके दिखने का मतलब है आने वाले समय में आप किसी परेशानी में पड़ने वाले है।

सपने में बारात दिखना – सपने में बारात देखना अशुभ सपना माना जाता है।

सपने में मंगनी दिखाई देना – सपने में मंगनी का दिखना अशुभ होता है, यह संकेत देता है कि आपके विवाह में देरी हो सकती है, या फिर अचानक कोई दुःख आ सकता है।

सपने में विदाई देखना – स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में विदाई का दिखना शुभ माना जाता है, इसका मतलब है आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा।

सपने में कन्यादान दिखना – सपनो में कन्यादान का देखना भी अच्छा नहीं होता है, ये संकेत देता है कि आपके जीवन में कोई दुर्घटना या संकट आ सकती है।

क्या आप जानते हैं? 35+ शेर के बारे में रोचक जानकारी – Information About Lion In Hindi

सपने में किसी तरह की मृत्यु का दिखना (Sapno Ka arth when view Death)

मृत इंसान का दिखना – कोई आपका अपना या रिश्तेदार जो मर चुका है, उससे सपने में बात करते है, इसका मतलब है कि मन की कोई इच्छा पूरी होने वाली है।

सपने में म्रत्यु दिखना – अपनी या किसी और व्यक्ति की म्रत्यु को देखने का मतलब है कि आपके जीवन में जो कोई परेशानिया है वो जल्द ही ख़त्म होने वाली है और कुछ नयी शुरुआत होने वाली है। सपने में किसी मुर्दे को देखना मतलब आपकी मनचाही इच्छा पूरी होने वाली है।

सपने में आत्महत्या देखना – सपने में आत्महत्या दिखना इस बात का प्रतीक है कि जो आपके जीवन में असहनीय व फालतू बात है उसे मन से बाहर निकाल दीजिए।

सपने में भूत देखना – स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में किसी के भूत को देखना अशुभ माना जाता है। यह संकेत है भविष्य में आपको किसी तरह के भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता।

सपने में हत्या दिखना – ऐसे सपने देखना अशुभ माना जाता है, इसका मतलब है कि आपको किसी प्रकार से धोखा मिलने वाला है।

सपने में अर्थी दिखना – रोगी व्यक्ति ऐसे सपने देखता है तो यह अच्छा माना जाता है, इससे उनके जल्दी ठीक होने के संकेत होते है।

आग से संबंधित सपने (Sapno Ka Matlab when view fire)

सपने में जलता दिया देखना – यह शुभ संकेत है इसका मतलब है कि आपकी उम्र में बढ़ोत्तरी हो गई है।

सपने में धुँआ दिखना – सपने में धुँआ का दिखाई देना मतलब आपको व्यापार में हानि होने वाली है, और ये रोग तथा दुश्मनो की बढ़ोतरी का संकेत भी है।

सपने मे पूजा करते हुए देखना – यदि सपने स्वयं को पूजा पाठ करते हुए देखते हैं तो इसका मतलब आपकी समस्यांए जल्दी ही समाप्त होने वाली है।

सपने में आग देखना – सपने में आग का दिखाई देना अच्छा संकेता होता है, रुका हुआ धन वापस मिलने का संकेत है। लेकिन यदि कोई सपने में किसी को आग से जलते हुए देखे तो यह बुरा माना जाता है, इससे व्यापार में हानि निश्चित होती है।

सपने में आग को पकड़ना – इसका दिखना मतलब फिजूल खर्च की निशानी है।

प्रकति से सम्बंधित सपने (Dream meaning when view nature)

सपने में नदी देखना – इसका दिखाई देना मतलब आपके सपने जल्द ही पूरे होने वाले है।

बिजली गिरते हुए देखना – इसका मतलब है आप किसी भी संकट में फंस सकते है। यह अशुभ संकेत देता है।

सपने में आसमान देखना – इसका मतलब है आपको पुत्र रत्न की प्राप्ति हो सकता है।

सपने में इन्द्रधनुष देखना – इसका मतलब है कि आपका हेल्थ अच्छी रहने वाली है।

सपने में बादल दिखना – अगर आपके सपने में काले बादल दिखाई देते है तो भविष्य में संकटो का सामना हो सकता है। लेकिन बादल के साथ बारिश भी देखते है तो ये अच्छा सूचक है।

सपने में तारे दिखाई देना – सपने में तारे दिखना अच्छा होता है, इसका मतलब होता है कि आपके दिल की मनोकामना जल्द ही पूरी होने वाली है। और सपने में पुरे तारामंडल का दिखना तो बहुत ही अच्छा होता है।

सपने में पत्थर दिखना – ऐसे सपने अशुभ के संकेत होते हैं, ये आने वाली विपत्ति के सूचक हैं।

सपने में पहाड़ देखना – यह एक शुभ सपना होता है, यह उन्नति ही उन्नति मिलने का संकेत होता है।

सपने में बर्फ देखना – बर्फ देखने का मतलब है आप जल्दी ही अपने किसी प्रियजन से मिलने वाले है।

सपने में गार्डन देखना – ऐसे सपने देखने का अर्थ है आपको सुख की प्राप्ति होगी।

सपने में आम का पेड़ देखना – इसका मतलब है आपको पुत्र की प्राप्ति होने वाली है।

सपने में जड़े दिखना – यह दीर्घायु होने का संकेता होता है।

सपने में चन्द्रमा देखना – चंद्रमा देखने का मतलब है आने वाले समय में आपका सम्मान बढ़ेगा।

सपने में झरना देखना – इसका मतलब है आपके दुखो का अंत होने वाला है।

सपने में धूप दिखना – आपके कार्य, पद में प्रोमोशन होने वाला है।

सपने में कमल का फूल देखना – यह अच्छा सपना है मतलब सभी रोगों से छुटकारा मिलेगा।

सपने में कुआं देखना – आपका समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।

सपने में कोयल दिखना – इसका मतलब है आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सपने में तालाब देखना – इसका मतलब है दुश्मन से हार का सामना करना पड़ेगा।

सफेद फूल दिखना – आपके सपने में सफ़ेद फूल का दिखना मतलब किसी समस्या से छुटकारा मिलने वाला है।

सपने में लाल फूल देखना – इसका मतलब है कि आपकी किस्मत बदलने वाली है, और आपका भाग्योदय होगा।

सपने में कोयला दिखना – कोयला दिखाई देना मतलब आप किसी दूसरे के झगड़े में फंसने वाले है।

सपने में घास दिखना – किसी मैदान में घास का दिखना धन की प्राप्ति का संकेत होता है।

सपने में बाढ़ देखना – इसका मतलब आपको व्यापार में हानि होने की संभावना है।

शारीरिक अंग का सपने में दिखना (Sapno Ka arth when view body part)

दांत गिरते देखना – दांत का गिरना अशुभ सपना होता है, ऐसा मानते है कि ये सपना देखने पर आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आपके घर में भाई बहन पर कोई परेशानी आने वाली है।

सपने में नाख़ून काटना – यह सपना अच्छा संकेत होता है, इसका मतलब है कि आपको समस्त रोगों से छुटकारा मिलने वाला है।

सपने में हड्डी दिखना – इससे रुका हुआ धन आपको मिलने के संकेत होते हैं।

सपने में कटे हुए अंग दिखना – इसका मतलब आपको जल्द ही संतान की प्राप्ति होगी।, लेकिन यदि आप सपने में अपने ही कटे हुए अंग देखते है तो यह अशुभ होता है, इसका मतलब है की जल्दी ही आपके किसी परिजन की म्रत्यु होने वाली है।

सपने में कटा हुआ सर देखना –अगर अपना ही कटा हुआ सर सपने में दिखता है इसका मतलब है कि आपको चिंता या किसी तरह की परेशानी आने वाली है।

किसी भी तरह की ईमारत का सपने में देखना (Swapan phal when view Building)

सपने में ईमारत बनाते हुए – घर बनते हुए या ईमारत बनते हुए देखना शुभ होता है। यह संकेत है भविष्य में आपको तरक्की मिलने वाली है।

सपने में किला दिखना – आपकी क्षमता व विकास को से संबंधित है। साथ ही खुशिया प्राप्त होने वाला है।

सपने में महल देखना – यह सपना शुभ माना जाता है,  इसका मतलब है कष्ट, विकार ख़त्म होने वाले है।

सपने में स्टेशन देखना – यह यात्रा से संबंधित स्वप्न है, इसका मतलब आने वाले समय में आपको एक सुखद यात्रा का अनुभव होगा।

सपने में कब्रिस्तान देखना – सपने में कब्रिस्तान दिखना शुभ होता है। इसका मतलब है आपको धन लाभ होगा साथ ही आपको समाज में मान सम्मान मिलेगा।

सपने में दुकान देखना – खाली दुकान देखना अशुभ माना जाता है, इससे धन हानि होती है, जबकि भरी दुकान देखना शुभ होता है, इससे धन में वृद्धि होती है।

सपने में डाकघर दिखना – इसका मतलब आपके काम में आपको उन्नति मिलेगी।

सपने में किसी धातु का दिखना

सपने में गोल्ड का मिलना – सपने में कोई आपको गोल्ड दे रहा है इसका मतलब आपकी शादी जल्दी हो सकती है।

सपने में ताँबा देखना – सपने में ताँबा धातु को देखना मतलब आपको अपने जीवन से जुड़ी कोई गोपनीय व रहस्यमयी बात का पता चलने वाला है।

सपने में लोहा देखना – यह सपना अशुभ माना जाता है, इसका मतलब है कि आपका किसी दुर्घटना से सामना करेंगें।

किसी वाहन का सपने में दिखना (Sapno Ka Matlab when view vehicle)

सपने में ट्रेन देखना – इसका मतलब है आप किसी कष्टकरी यात्रा का सामना करेगे।

सपने में विमान देखना – इसका मतलब है आपकी जल्द ही किस्मत बदलने वाली है, आपके अच्छे दिन आने वाला है।

सपने में साईकिल देखना – आपके सभी कार्य सफल होने वाले है।

सपने में जहाज देखना – यह किसी लम्बी यात्रा के योग का संकेत देता है।

स्टोरी देखे सपनो का मतलब

किसी व्यक्ति विशेष का दिखाई देना

सपनो में बच्चे को देखना – सपने में किसी बच्चे को देखने का मतलब है कि आप जो काम आप कर रहे हैं उसमें आपको और विकसित व परिपक्व होने की आवश्यकता है।

सपने में रोता बच्चा दिखना – यदि सपने में रोता हुआ बच्चा दिखता है मतलब आपके जीवन में कोई निराशा आने वाली है, कोई बीमारी या बुरी खबर आ सकती है।

सपने में हँसते हुए देखना – अगर अपने आपको हँसता हुआ देखते है तो इसका मतलब है कि आपका किसी से जल्दी ही लड़ाई-झगड़ा होने वाला है।

सपने में डॉक्टर देखना – सपने में डॉक्टर दिखना मतलब आपको कोई रोग व्याधि होने वाला है।

सपने में मेहमान देखना – मतलब आपके घर में कोई परेशानी आने वाली है।

सपने में पुजारी देखना – मतलब आपको आने वाले समय में उन्नति मिलने वाली है।

सपने में भिखारी देखना – सपने में भिखारी देखना का मतलब है आप यात्रा कर सकते है।

सपने में विधवा सपने में – यह एक अशुभ सपना माना जाता है, मतलब आपको कोई हानि होने वाली है।

सपने में लड़की देखना – जवान लड़की सपने मे दिखती है तो यह अच्छा संकेत है, इसका मतलब है आपकी शादी बहुत जल्द होने वाली है।

साधू, सन्यासी का दिखना – सपने में साधू, सन्यासी दिखना मतलब जल्दी ही आपका अच्छा समय शुरू होने वाला है।

कुछ अन्य बातें जो हम सपनों अक्शर देखते हैं

सपने में उड़ना – सपनों में उड़ना देखना मतलब आप खुश व अच्छा महसूस रहने वाले हैं। और आप किसी यात्रा पर जा सकते है

सपने में भगवान का दिखना – यह शुभ होता है, इसका मतलब है आपको बहुत सारा पैसा मिलने वाला है।

सपने में कछुआ देखना – इसका मतलब है आपको सही समझ, धेर्य की जरूरत है, आपके जीवन में शांति की कमी है, आपको अपने जीवन में कोई जल्दवाजी नही करना है।

सपन में टूटते हुए शीशे का दिखना – यह सपना एक बुरा संकेत है, आपके जीवन में एक दुखद घटना घट सकती है।

सपने में खुला दरवाजा देखना –  इसका मतलब यह है कि आपके जीवन में नयी शुरुवात होने वाली है, साथ ही नए दोस्त बन सकते है।

सपने में भूकंप देखना – सपने में भूकंपदेखने का मतलब है आपकी संतान के जीवन में कोई परेशानी आने आ सकती है।

सपने में काजल लगाना – शारीरिक कष्ट प्राप्त हो सकता है।

बंद दरवाजा देखना – आने वाले समय में आपको धन की हानि होगी।

चश्मा लगाये हुए देखना – अपने आपको चश्मा लगाए हुए सपने में देखना मतलब आपके ज्ञान में बढ़ोत्तरी होगी।

सपने में कैची दिखना – कैची देखना का मतलब है आपके घर में किसी प्रकार का क्लेश होने वाला है।

सपने में घूमते हुए देखना – इसका मतलब सावधान रहें कोई अनजान शत्रु आपको नुकसान पहुचाने की योजना बना रहा है।

पीछा करते हुए देखना – सपने में किसी को अपने पीछे भागते हुए देखना, मतलब आप अपने अंदर की किसी भावना से दूर भाग रहे हैं, घबरा रहे है। और कोई लड़की ये सपना देखती है, इसका मतलब वो अपने को आसपास असुरक्षित महसूस करती है।

सपने में एग्जाम देते हुए देखना – सपनों में अपने आप को परीक्षा देते हुए देखने का मतलब आपके जीवन में कोई कठिनाई आने वाली है।

सपने में अंगूठी पहनते हुए देखना – इस सपना का मतलब है आपको सुंदर जीवन साथी मिलेगी।

सपने में नदी से पानी पीना – नदी से पानी पीते हुए देखने का मतलब है कि आपके बॉस से आपको लाभ मिलेगा।

सपने में रुई देखना – मतलब कि रोग दूर होने का समय आ गया है।

सपने में चेक देना – इसका मतलब है कि आपको पूर्वजों का धन मिलने वाला है।

सपने में पुल में चलते हुए देखना – इसका मतलब है आपको अब जीवन में समाज के हित के लिए कार्य करने चाहिए।

सपने में हरी सब्जी खाना – मतलब जीवन में प्रसन्नता आएगी।

सपने में तरबूज दिखना – आपके दुश्मन बढ़ेगें।

यह भी जानें –

ऐसे ही और भी मनोरंजक जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट हिंदी रीड दुनिया को सब्सक्राइब जरूर करें। धन्यवाद

FAQ For Sapno ka Matlab in Hindi

Q : सपने क्यों आते हैं?

Ans : सपने वास्तव में निद्रावस्था में मस्तिष्क में होने वाली क्रियाओं का परिणाम होते हैं। वैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार निद्रावस्था में हर व्यक्ति को रोजाना दो-तीन बार सपने आते हैं। सपने न तो गहरी नींद में आते है न जागते हुए आते हैं, बल्कि ये तो दोनों की बीच की अवस्था में आते है।

Q : एक ही सपना बार बार देखने का क्या मतलब?

Ans : अगर आप एक ही सपना बार-बार देखते हैं तो इसका मलतब है कि सपने में दिखने वाले विषय या दृश्यों से आप कहीं न कहीं गहरे रूप से जुड़े हुए हैं। आपका सब कॉन्शियस माइंड कुछ भूली हुई बात याद दिलाना चाहता हैं।

Q : क्या जो सपने आते है, वो ज्यादातर सच होते है?

Ans : बिल्कुन भी नहीं, एक रिसर्च के अनुसार ज्यादातर सपने निरर्थक होते है, लेकिन कुछ सपने हमारे भविष्य से जुड़े होते है। और कुछ सपने सच भी होते हैं।
 

Q : सपने में शारीरिक संबंध बनाते हुए देखना

Ans : ऐसा सपना इस बात की तरफ इशारा करता है, कि आप जिसकी तलाश में हैं, वो पूरी नहीं हुई है। मतलब आप अपना आईडियल लवर अब भी ढूंढ रहे हैं।

Related Post

Rohit Soni

Rohit Soni

Hello friends मेरा नाम रोहित सोनी (Rohit Soni) है। मैं मध्य प्रदेश के सीधी जिला का रहने वाला हूँ। मैंने Computer Science से ग्रेजुएशन किया है। मुझे लिखना पसंद है इसलिए मैं पिछले 5 वर्षों से लेखन का कार्य कर रहा हूँ। और अब मैं Hindi Read Duniya और कई अन्य Website का Admin and Author हूँ। Hindi Read Duniya पर हम उपयोगी, ज्ञानवर्धक और मनोरंजक जानकारी हिंदी में  शेयर करने का प्रयास करते हैं। इस website को बनाने का एक ही मकसद है की लोगों को अपनी हिंदी भाषा में सही और सटीक जानकारी  मिल सके।View Author posts

Share this post on social!

2 thoughts on “सपनों का मतलब क्या होता है, उनका फल, अर्थ | Sapno Ka Matlab Kya Hota Hai”

  1. आपने ने बहुत ही अच्छे तरीके से सपनो का महत्व और अर्थ बताया है को ज्यादातर सही है .
    आपकी लेखनी कमाल की है जो आपने एक ही जगह इतने सारे सपनो के पीछे की बात बताई है .
    वास्तु शास्त्र में सपनो के बारे में कई जानकारिया मिलती है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.