10 दिशाओं के नाम, Directions Name In Hindi English, 10 Dishaon Ke Naam.
इस लेख में सभी दिशाओं के नाम (directions name) के बारे में जानकारी दी गई है जिसमें direction name in Hindi और direction name in English में यानी कि all directions name की लिस्ट शेयर की गई है।
Table of Contents
All Directions Name In Hindi And English – सभी दिशाओं के नाम
मुख्य रूप से चार दिशाएं होती है। जिनके नाम इस प्रकार से है।

No. | English Name | Hindi Name |
---|---|---|
1. | East (ईस्ट) | पूर्व या पूरब |
2. | West (वेस्ट) | पश्चिम |
3. | North (नॉर्थ) | उत्तर |
4. | South (साउथ) | दक्षिण |
मुख्य रूप से चार दिशाएँ होती हैं- पूरब, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण। लेकिन इनके अतिरिक्त इन दिशाओं से 45 डिग्री के कोण पर स्थित चार दिशाएँ और होती हैं तथा ऊर्ध्व (ऊपर) और अधो (नीचे) को मिलाकर कुल दस दिशाएं हैं।
No. | English Name | Hindi Name |
---|---|---|
5. | North–East (नॉर्थ-ईस्ट) | उत्तर पूर्व |
6. | North–West (नॉर्थ-वेस्ट) | उत्तर पश्चिम |
7. | South–West (साउथ-वेस्ट) | दक्षिण पश्चिम |
8. | South–East (साउथ-ईस्ट) | दक्षिण पूर्व |
North – East (उत्तर पूर्व )
यह दिशा उत्तर और पूर्व के बीच की दिशा होती है, इसको हिंदी में “ईशान कोण” भी कहा जाता है।
North – West (उत्तर पश्चिम)
यह दिशा उत्तर और पश्चिम के बीच की दिशा होती है, इसको हिंदी में “वायव्य कोण” भी कहते हैं।
South – West (दक्षिण पश्चिम)
यह दिशा दक्षिण और पश्चिम दिशा के बीच की दिशा होती है, इसको हिंदी में “नैऋत्य दिशा” भी कहा जाता है।
South – East (दक्षिण पूर्व)
यह दिशा दक्षिण और पूर्व दिशा के बीच की दिशा होती है, इसको हिंदी में “आग्नेय कोण” भी कहा जाता है।
Read Also : सपनों का मतलब क्या होता है, उनका फल और अर्थ
तो कुछ इस प्रकार से मुख्य चारों दिशाओं के कोणों से चार और दिशाएं बनती हैं। जिनका नाम आपने उपर देखा लेकिन इन 8 दिशाओं के अलावा 2 और दिशाएं भी होती है, जो नीचे दी गई है।
No. | English Name | Hindi Name |
---|---|---|
9. | Zenith (जेनथ) | ऊर्ध्व |
10. | Nadir (नेडिर) | अधो |

9. Zenith (ऊर्ध्व) या Up Direction (उपर की ओर)
आकाश की ओर Zenith दिशा होती है, इसे हिंदी में “ऊर्ध्व दिशा” कहते हैं।
10. Nadir (अधो) या Down Direction (नीचे की ओर)
पाताल की ओर Nadir दिशा होती है, इसे हिंदी में “अधो दिशा” कहते हैं।
16 Directions Name in Hindi and English (Compass point abbreviations)

Compass Point Name | Abbreviation Name |
---|---|
North (उत्तर) | N (उ.) |
Northeast (उत्तर-पूर्व) | NE (उ.पू.) |
Northwest (उत्तर-पश्चिम) | NW (उ.प.) |
North-northeast (उत्तर-उत्तर-पूर्व) | NNE (उ.उ.पू.) |
North-northwest (उत्तर-उत्तर-पश्चिम) | NNW (उ.उ.प.) |
East (पूर्व) | E (पू.) |
East-northeast (पूर्व-उत्तर-पूर्व) | ENE (पू.उ.पू.) |
East-southeast (पूर्व-दक्षिण-पूर्व) | ESE (पू.द.पू.) |
South (दक्षिण) | S (द.) |
Southeast (दक्षिण-पूर्व) | SE (द.पू.) |
Southwest (दक्षिण-पश्चिम) | SW (द.प.) |
South-southeast (दक्षिण-दक्षिण-पूर्व) | SSE (द.द.पू.) |
South-southwest (दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम) | SSW (द.द.प.) |
West (पश्चिम) | W (प.) |
West-northwest (पश्चिम-उत्तर-पश्चिम) | WNW (प.उ.प.) |
West-southwest (पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम) | WSW (प.द.प.) |
कौन सी दिशा किस तरफ है कैसे पता करें?
मुख्य रूप से चार दिशाएं दिशा हैं। इन दिशाओं में दक्षिण दिशा उत्तर दिशा के विपरीत होती है और पूर्व पश्चिम भी एक दुसरे के आमने सामने होते हैं।
दिशा का पता लगाने का सबसे आसान तरीका है यदि आप सुबह सूर्य की तरफ मुख कर के खड़े होंगे तो आपका मुख पूर्व दिशा की ओर होगा, तथा दक्षिण दिशा आपके दाएँ हाथ की तरफ होगी, और बाएँ हाथ की तरफ उत्तर होगा और पश्चिम दिशा आपकी पीठ की ओर होगी।
किताबों में हम जो भी नक्शे देखते हैं उनमें से दक्षिण दिशा अधिकतर पन्ने के नीचे की तरफ दिखायी जाती है और उत्तर दिशा पन्ने के ऊपर की ओर दर्शाई जाती है।
तो दोस्तों इस प्रकार से टोटल 10 दिशाएं होती हैं। लेकिन और अंदर जाएं तो 16 दिशाएं निकल कर सामने आती है। उम्मीद करता हूँ की अब आपको सभी दिशाओं के नाम हिंदी और इंग्लिश में पता चल गया होगा। और इस पोस्ट Directions Name In Hindi English – 10 Dishaon Ke Naam को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें धन्यवाद।
यह भी पढ़ें
- 100 Animals Name in Hindi
- 100 Birds name in Hindi and English with images
- Months Name in Hindi and English
- 100 Fruits Name in Hindi and English
- 100 Body Parts Name in Hindi And English
FAQ 10 Dishaon ke Naam (Directions Name)
10 दिशाओं के नाम हिंदी में
1. पूर्व
2. पश्चिम
3. उत्तर
4. दक्षिण
5. उत्तर पूर्व
6. उत्तर पश्चिम
7. दक्षिण पश्चिम
8. दक्षिण पूर्व
9. ऊर्ध्व और
10. अधो।
10 dishaon ke naam english mein
1. East
2. West
3. North
4. South
5. North–East
6. North–West
7. South–West
8. South–East
9. Zenith
10. Nadir.
चार मुख्य दिशाओं को क्या कहा जाता है?
मुख्य रूप से चार दिशाएँ होती हैं- पूरब, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण। लेकिन इनके अतिरिक्त इन दिशाओं से 45 डिग्री कोण पर स्थित चार दिशाएँ और होती हैं तथा ऊर्ध्व (ऊपर) और अधो (नीचे) को मिलाकर कुल दस दिशाएं हैं।
Related Posts
- Places Names in Hindi and English | सभी स्थानों के नाम हिन्दी और अंग्रेजी में
- 100 Foods Name in English and Hindi with Pictures
- Indian Snake Name in English and Hindi | 21 सांपों के नाम हिंदी और इंग्लिश में
- Dresses with Names in Hindi and English | कपड़ो के नाम
- 50 Insects Name List in Hindi and English with Picture – कीड़ों के नाम

Hello friends मेरा नाम रोहित सोनी (Rohit Soni) है। मैं मध्य प्रदेश के सीधी जिला का रहने वाला हूँ। मैंने Computer Science से स्नातक किया है। मुझे लिखना पसंद है इसलिए मैं पिछले 5 वर्षों से लेखन का कार्य कर रहा हूँ। और अब मैं Hindi Read Duniya और कई अन्य Website का Admin and Author हूँ। Hindi Read Duniya पर हम उपयोगी, ज्ञानवर्धक और मनोरंजक जानकारी हिंदी में शेयर करने का प्रयास करते हैं। इस website को बनाने का एक ही मकसद है की लोगों को अपनी हिंदी भाषा में सही और सटीक जानकारी मिल सके।