Skip to content

Duniya ki sabse mahangi cycle | दुनिया की सबसे महंगी साइकिल कौन सी है?

Duniya ki sabse mahangi cycle, दुनिया की सबसे महंगी साइकिल कौन सी है?

आप सभी ने बचपन में जरूर साइकिल चलाई होगी। क्योंकि साइकिल चलाने का अपना एक अलग ही मजा होता है। खासकर छोटे बच्चों में जो उत्सुकता होती है साइकिल को लेकर वो देखते बनती है। आज हम बात करने वाले है duniya ki sabse mahangi cycle के बारे में। क्या है इस साइकिल में जो इसे खास बनाती है। और साथ ही जानेंगे साइकिल का अविष्कार किसने और कब किया था। रोज सुबह Cycling करने के क्या-क्या फायदे होते हैं

Duniya ki sabse mahangi cycle | दुनिया की सबसे महंगी साइकिल
Duniya ki sabse mahangi cycle | दुनिया की सबसे महंगी साइकिल

दुनिया की सबसे महंगी साइकिल का नाम क्या है?

ट्रेक बटरफ्लाई मैडोन (Trek Butterfly Madone) नाम की इस साइकिल की कीमत 5 लाख US Dollar है, अगर भारतीय रूपयो में बात करे तो यह 3 करोड़ 77 लाख के करीब होगी। ट्रैक बटरफ्लाई मेडोन दुनिया की सबसे महंगी रेसिंग साइकिल है।

और दूसरे नंबर पर है ट्रैक योशिमोतो नारा जिसकी कीमत 2 लाख यूएस डॉलर है यानी भारतीय मुद्रा में इस साइकिल की कीमत 1.51 करोड़ रुपये हैं। इस साइकिल के फ्रेम में 24 कैरेट सोने की परत चढ़ाया गया है।

साइकिल का आविष्कार कब हुआ था?

साइकिल का अविष्कार 18 शताब्दी मे हुआ है। आज जो आप साइकिल रूप देखते हैं, उसे बनने में 100 वर्ष तक लग गए हैं। क्योंकि इसे बनाने के लिए कई लोगो का योगदान रहा है और धीरे धीरे अपग्रेड कर के इस प्रकार के मॉडल को विकसित किया गया है। शूरु में यूरोपीय देश के एक कारीगर कार्ल वॉन ड्रैस (Karl von Drais)ने सन् 1817 में साइकिल का अविष्कार किया था। लेकिन इसके बाद साइकिल में कई प्रकार के बदलाव किए गए तब जा के आज के साइकिल का मॉडल तैयार हो पाया है।

Cycling करने के अद्भुत फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे

साइकिल चलाने से सभी उम्र के लोगो को फायदा होता है। क्योंकि साइकिल चलाने से शरीर के सभी मांसपेशियों की एक्सरसाइज हो जाती है। कुछ युवा वर्ग के लोग कार या बाइक से जिम में जाते है और वहाँ भी साइकिलिंग का एक्सरसाइज करते हैं। परन्तु यह इतना कारगर नही जितना कि सुबह ताजी हवा में Cycling करने से फायदा है। क्योंकि शुद्ध ताजी हवा में साइकिलिंग करने से दो फायदे होते हैं एक तो शुद्ध हवा मिलती है। और दूसरी बात की एक्सरसाइज भी हो जाती है। साइकिलिंग करने के अदभुद फायदे आगे जाने।

  • रोज 30 मिनट तक साइकिल चलाने से याददाश्त अन्य लोगो कि तुलना में 15% तक बढ़ सकती है।
  • साइकिल चलाने से हृदय की धड़कन बढ़ जाती है जिससे खून का दौड़ान पूरे शरीर तक अच्छे से पहुँचता है। और हृदय रोग और शरीर दोनो स्वस्थ होते हैं।
  • अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो साइकिलिंग करना आपके लिए काफी कारगर साबित हो सकता है। एक सर्वे में पता लगाया गया कि पैदल चलने वालो की अपेक्षा साइकिलिंग करने वाले लोगों के वजन जल्दी कम होते है। लेकिन आपको इसके साथ-साथ संतुलित खान-पान का भी ध्यान रखना जरूरी है।
  • मांसपेशियों को मजबूत बनाने में साइकिल काफी मदद कर सकती है। रोज साइकिल चलाने से हमारे शरीर की मांसपेशियों की अच्छे से कसरत हो जाती है। और हमारी मांसपेशियाँ मजबूत बनती हैं।
  • तनाव को कम करने के लिए साइकिलिंग एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। क्योंकि जब आप साइकिल चलाते हैं  तो आपका फोकस साइकिल पर आ जाता है। तो आप सारे तनाव से मुक्त हो जाते है।
  • साइकिल चलाने से आपके शरीर के सभी अंग एक्टिव हो जाते हैं और आप मेहनत करते हैं तो रात में नींद भी अच्छी आती है।

आपको रोज क्यों करना चाहिए Cycling

आप उपर साइकिल चलाने के फायदे तो जान ही चुके होगें तो अब आप समझ सकते हैं कि साइकिलिंग के कितने फायदे हैं। साइकिलिंग न सिर्फ आपको स्वस्थ्य रहने मदद करती है, बल्कि इससे वातावरण भी शुद्ध रहता है। क्योंकि अन्य गाड़ी वाहन ईंधन से चलता है और इससे वायु प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण दोनो होता है। जबकि साइकिल चलाने से कोई प्रदूषण नही होता।

अगर आप मार्केट जाने या आसपास कहीं जाने के लिए साइकिल इस्तेमाल करते हैं, तो आप हेल्दी भी रहेंगे और साथ ही प्रदूषण को भी कम करने में मदद कर सकते हैं।

किन लोगो को साइकिलिंग नही करनी चाहिए?

वैसे तो साइकिल चलाने से सभी वर्ग के लोगों को फायदा मिलता है। फिर भी कुछ परिस्थितियों में इसके नुकसान भी देखने को मिलते हैं जैसे-

  • अस्थमा के मरीज़ो को साइकिलिंग नही करना चाहिए क्योंकि इससे सांस बढ़ने का ख़तरा रहता है। फिर भी अगर आप साइकिलिंग करना चाहते हैं तो डॉक्टर की सलाह से कर सकते हैं।
  • अगर आप ज्यादा थके हुए हैं तो आपको साइकिलिंग न करें क्योंकि इससे मांसपेशियों में ज्यादा खिचाव व दर्द हो सकता हैं।
  • बड़े बुजुर्ग जिनके जोड़ों में दर्द कि शिकायत हो उन्हें साइकिलिंग नही करनी चाहिए। या फिर डॉक्टर की परामर्श लेकर ही यह कदम उठाए।
  • 5 साल से कम बच्चों को साइकिल चलाने की अनुमति न दें।

दोस्तों दुनिया की सबसे महगी साइकिल के बारे में साथ ही जाना कि साइकिल का आविष्कार कब और किसने किया। इसके अलावा जाना कि साइकिलिंग करने के क्या-क्या फायदे हैं।  तो उम्मीद करता की अब आप भी साइकिलिंग करने का विचार अवश्य करेंगे।

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो ऐसे और भी इंट्रेस्टिंग और ज्ञानवर्धक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे Blog हिन्दी रीड दुनिया फॉलो ज़रुर करें। धन्यवाद!

यह भी पढ़े

Rohit Soni

Rohit Soni

Hello friends मेरा नाम रोहित सोनी (Rohit Soni) है। मैं मध्य प्रदेश के सीधी जिला का रहने वाला हूँ। मैंने Computer Science से ग्रेजुएशन किया है। मुझे लिखना पसंद है इसलिए मैं पिछले 5 वर्षों से लेखन का कार्य कर रहा हूँ। और अब मैं Hindi Read Duniya और कई अन्य Website का Admin and Author हूँ। Hindi Read Duniya पर हम उपयोगी, ज्ञानवर्धक और मनोरंजक जानकारी हिंदी में  शेयर करने का प्रयास करते हैं। इस website को बनाने का एक ही मकसद है की लोगों को अपनी हिंदी भाषा में सही और सटीक जानकारी  मिल सके।View Author posts

Share this post on social!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.