आज जानेंगे Chart of Hindi Alphabet, हिंदी वर्णमाला चार्ट विथ पिक्चर्स, Hindi Varnamala Chart with pictures, How many hindi alphabets are there, स्वर, व्यंजन किसे कहते हैं? वर्णमाला किसे कहते हैं उदाहरण सहित समझिए।
Table of Contents
वर्ण किसे कहते हैं? (Varn kise kahate hain)
हिंदी भाषा में वर्ण उस मूल ध्वनि को कहा जाता है, जिसके और टुकड़े नहीं किए जा सकते। जैसे- अ, ई, व, च, क, ख, ल आदि वर्ण भाषा की सबसे छोटी इकाई है जिसके और टुकड़े नहीं किए जा सकते। वर्ण के मौखिक रूप को ध्वनि तथा लिखित रूप को अक्षर कहते हैं।
दो या दो से अधिक वर्ण या अक्षर जुड़ कर एक शब्द बनाते है। अगर हम किसी शब्द को विभाजित करें, तो हमें इसमें छिपे हुए वर्णों का पता चल जाएगा। उदाहरण के लिए राम शब्द को विभाजित करने पर 4 वर्ण प्राप्त होते हैं।
र + आ + म + अ = राम
राम शब्द में चार मूल ध्वनियाँ है जिनके और विभाजित नहीं किया जा सकता।
वर्णमाला किसे कहते हैं उदाहरण सहित
किसी एक भाषा को लिखने के लिए प्रयुक्त मानक प्रतीकों के क्रमबद्ध समूह (वर्णों की माला या समूह) को वर्णमाला कहते हैं। उदाहरण के लिए देवनागरी की वर्णमाला में अ आ इ ई उ ऊ ऋ ए ऐ ओ औ अं अः क ख ग घ ङ च छ ज झ ञ ट ठ ड ढ ण त थ द ध न प फ ब भ म य र ल व श ष स ह क्ष त्र ज्ञ
हिंदी वर्णमाला के सभी वर्णों को व्याकरण में दो भागों में बाँटा गया है – 1. स्वर और 2. व्यंजन!
स्वर किसे कहते हैं?
स्वर (vowel) उन ध्वनियों या वर्णों को कहते हैं जो बिना किसी अन्य वर्णों की सहायता के उच्चारण किये जा सकते हैं। अतः स्वतंत्र रूप से बोले जाने वाले वर्णों को,स्वर कहा जाता हैं। हिन्दी भाषा में मुख्य रूप से 11 स्वर होते हैं। जो इस प्रकार हैं अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ आदि। ‘स्वर’ का उच्चारण करते समय साँस, कण्ठ, तालु आदि स्थानों से बिना रुके हुए निकलती है।
व्यंजन किसे कहते हैं?
‘व्यंजन’ उन वर्णों को कहा जाता है, जिन वर्णों का उच्चारण बिना किसी दूसरे वर्णों के नहीं हो सकता। अर्थात स्वर की सहायता से बोले जाने वाले वर्ण व्यंजन कहलाते हैं। ‘व्यंजन’ का उच्चारण करते समय साँस, कण्ठ, तालु आदि स्थानों से रुककर निकलती है। वैसे तो व्यंजनों (Consonant) की संख्या 33 ही होती है। लेकिन कुछ संयुक्त वर्ण और मिलकर 41 हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें
- 100 Animals Name List in Hindi And English
- 50 सब्जियों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में
- शरीर के अंगों के नाम हिंदी और इंग्लिश में
- 50 रंगों के नाम हिंदी और इंग्लिश में
Chart of Hindi Alphabet – हिंदी वर्णमाला चार्ट (Hindi Varnamala Chart
हिंदी वर्णमाला के 52 वर्ण निम्नलिखित रूप में विभाजित किया गया है।
नाम | वर्णों की संख्या | हिंदी वर्ण माला |
---|---|---|
स्वर (Vowel) | 11 | अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ |
व्यंजन (Consonant) | 33 | क ख ग घ ङ, च छ ज झ ञ, ट ठ ड ढ ण, त थ द ध न, प फ ब भ म, य र ल व, श ष स ह |
संयुक्त व्यंजन | 4 | क्ष त्र ज्ञ श्र |
द्विगुण व्यंजन | 2 | ड़ ढ़ |
अनुस्वार यानि चंद्रबिंदु | 1 | अं (ं) या अँ (ँ) |
विसर्ग | 1 | अः या (:) |
स्वर कितने होते हैं?
आधुनिक हिंदी भाषा में अब स्वरों यानी vowels की संख्या को 11 माना गया है जो ये रहे :- अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ
व्यंजन कितने होते हैं?
हिंदी भाषा में व्यंजनों (consonants) की संख्या 33 है जो क्रमानुशार इस प्रकार है :- क ख ग घ ङ, च छ ज झ ञ, ट ठ ड ढ ण, त थ द ध न, प फ ब भ म, य र ल व, श ष स ह ।
संयुक्त व्यंजन किसे कहते हैं उदाहरण सहित
ऐसे व्यंजन जो दो या दो से अधिक व्यंजनो से मिलकर बने होते हैं उन्हें संयुक्त व्यंजन यानी combined consonants कहा जाता है। इसकी कुल संख्या 4 है – क्ष त्र ज्ञ श्र
उदाहरण : (क् + ष = क्ष) (त् + र = त्र), (श् + र = श्र), (ज् + ञ = ज्ञ)
द्विगुण व्यंजन किसे कहते हैं?
जो व्यंजन ‘ट’ वर्ग के ‘ड’ एवं ‘ढ’ के नीचे एक बिंदु (.) लगा देने से बन जाते हैं द्विगुण व्यंजन कहलाते हैं। जैसे ‘ड़’ एवं ‘ढ़’ । इन्हें द्विगुण व्यंजन इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इनमें दो गुण होता है जैसे कि ‘ड’,’ढ’ एवं ‘ड़’,’ढ़’ का । द्विगुण व्यंजनों (binary consonant) की कुल संख्या 2 हैं – ड़ ढ़
अनुस्वार यानि चंद्रबिंदु
अनुस्वार स्वर के ठीक बाद आने वाला व्यंजन है। जिसकी ध्वनि नाक से निकलती है। हिंदी भाषा में बिंदु अनुस्वार (ं) का प्रयोग विभिन्न जगहों पर होता है। इसकी संख्या 1 है, अनुस्वार या चंद्रबिंदु को इस प्रकार से लिखा जाता है – अं (ं) या अँ (ँ)
विसर्ग किसे कहते हैं उदाहरण सहित
विसर्ग ( ः ) महाप्राण सूचक स्वर है इसकी संख्या 1 है। ब्राह्मी से उत्पन्न अधिकांश लिपियों में इसके लिये संकेत हैं। उदाहरण के लिये, रामः, प्रातः, अतः, आदि में अन्त में विसर्ग आया है। विसर्ग को इस प्रकार से लिखा जाता है – अः या (ः)
अ से ज्ञ तक स्वर व्यंजन वर्णमाला – Hindi varnamala chart with pictures

अ से ज्ञ तक वर्णमाला | English Sound | Hindi & English word |
---|---|---|
अ | a | अनार – Anaar |
आ | aa | आम – Aam |
इ | i | इमली – Imalee |
ई | ee | ईख – Eekh |
उ | u | उल्लू – Ulloo |
ऊ | oo | ऊन – Oon |
ए | e | एड़ी – Ek |
ऐ | ai | ऐनक – Ainak |
ओ | o | ओखली – Okhalee |
औ | ou | औरत – Aurat |
अं | an | अंगूर – Angoor |
अः | aha | |
क | ka | कबूतर – Kabutar |
ख | kha | खरगोश – Kharagosh |
ग | ga | गमला – Gamla |
घ | gha | घड़ी – Ghadi |
ङ | na | |
च | cha | चम्मच – Chammach |
छ | chha | छतरी – Chhatri |
ज | ja | जहाज – Jahaj |
झ | jha | झंडा – Jhanda |
ञ | na | |
ट | ta | टमाटर – Tamatar |
ठ | tha | ठग – Thag |
ड | da | डमरू – Damru |
ढ | dha | ढक्कन – Dhakkan |
ण | na | |
त | ta | तरबूज – Tarbuj |
थ | tha | थरमस – Tharmas |
द | da | दवाई – Dawai |
ध | dha | धनुष – Dhanush |
न | na | नल – Nal |
प | pa | पतंग – Patang |
फ | pha | फल – Phal |
ब | ba | बकरी – Bakri |
भ | bha | भालू – Bhallu |
म | ma | महल – Mahal |
य | ya | यज्ञ – Yagya |
र | ra | रस्सी – Rassi |
ल | la | लहसुन – Lahasun |
व | va/wa | वन – Van |
श | sha | शलजम – Shaljam |
ष | sha | षटकोण – Shatkon |
स | sa | सरौता – Sarauta |
ह | ha | हल – Hal |
क्ष | ksha | क्षत्रिय – Kshatriya |
त्र | Tra | त्रिसूल – Trisool |
ज्ञ | jna/gya | ज्ञानी – Gyani |
श्र | shra | श्रमिक – Shramik |
ऋ | ri | ऋषि – Rshi |
Hindi Varnamala Chart PDF Download
Click Here to Download Hindi Varnamala Chart PDF Download
FAQ for Hindi Alphabet, Varnamala
अ से ज्ञ तक कितने है?
अ से ज्ञ तक हिंदी वर्ण माला में कुल 52 वर्ण शामिल हैं। इनमें से वर्णों में 11 स्वर, 4 संयुक्त व्यंजन, 4 अन्तस्थ व्यंजन, 1 अनुस्वार, 4 ऊष्म व्यंजन, 25 स्पर्श व्यंजन, 2 द्विगुण व्यंजन और 1 विसर्ग शामिल है। बच्चों की वर्णमाला पुस्तक में 49 वर्ण (अक्षर) हैं।
क से ज्ञ तक कितने अक्षर होते हैं?
हिंदी वर्णमाला में क से तक ज्ञ तक 36 अक्षर होते हैं।
अ से ज्ञ तक वर्णमाला
अ से ज्ञ तक के वर्ण अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ, अं, अः, क, ख, ग, घ, ड़, च, छ, ज, झ, ञ, ट, ठ, ड, ढ, ण, त, थ, द, ध, न, प, फ, ब, भ,म, य, र, ल, व, श, ष, स, ह, क्ष, त्र, ज्ञ
हिंदी वर्णमाला को कितने भागों में बांटा गया है?
हिंदी वर्णमाला को व्याकरण में दो भागों में बांटा गया है- स्वर तथा व्यंजन!
स्वर: अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ
व्यंजन:- अनुस्वार- अं विसर्ग: अ:
क, ख, ग, घ, ङ (क़, ख़, ग़)
च, छ, ज, झ, ञ (ज़, झ़)
ट, ठ, ड, ढ, ण (ड़, ढ़)
त, थ, द, ध, न
प, फ, ब, भ, म (फ़)
य, र, ल, व
श, ष, स, ह
संयुक्त व्यंजन- क्ष, त्र, ज्ञ, श्र
First letter of Hindi alphabet – हिंदी वर्णमाला का पहला अक्षर कौन सा है?
अ अक्षर हिंदी वर्णमाला का पहला स्वर अक्षर है।
दोस्तों आपको हिंदी वर्णमाला चार्ट विथ पिक्चर्स (Hindi Varnamala Chart with pictures) Chart of Hindi Alphabet कैसा लगा हमें कमेंट कर के बताएं और यदि आपको हिंदी वर्णमाला चार्ट pdf download करना है तो हमें कमेंट करके बताए हम इसका PDF Provide करा देंगे। पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद!
यह भी पढ़ें
- रस किसे कहते हैं, रस के प्रकार, रस की परिभाषा, उदाहरण
- 100 लोकोक्तियाँ और उनके अर्थ
- 250 हिंदी मुहावरे और उनके अर्थ और वाक्यों में प्रयोग उदाहरण सहित
- 100 जानवरों के नाम हिंदी और इंग्लिश में
Related Post
- Animals Name in English A to Z | N se Animal Name in English
- यातायात के नियम सांकेतिक चिन्ह | Traffic Rules Signs and Symbols Meaning in India in Hindi
- Top 100 भारतीय शहरों के नाम | City Name in Hindi and English
- Kitchen Items Name in Hindi and English | 100 बर्तनों के नाम इंग्लिश और हिंदी में
- Name in Hindi and English | हिंदी और अंग्रेजी में नाम
- 30 Indian Musical Instruments Names with Pictures | म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट कौन कौन से हैं?