दो नाम से एक नाम बनाना: आधुनिक युग में, बच्चों के माता-पिता के बीच एक यूनिक ट्रेंड्स देखने को मिल रहा है – और वह है, दो नामों को जोड़कर एक नया नाम बनाने का प्रचलन। इस प्रक्रिया का प्रारंभकर्ता मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली थे, हालाँकि इससे पहले भी इस तरह से माता-पिता के नाम को जोड़कर नाम रखा जाता था। लेकिन आज हर माता-पिता इस ट्रेन्ड को फॉलो करने को उत्सुक हैं।

इस प्रकार का नामकरण आजकल बड़े प्रचलित हो रहे हैं, और संभव है कि आने वाले समय में यह नामकरण और भी फैले। इसका प्रमुख कारण है कि कई कपल्स भी ऐसा करना चाहते हैं, लेकिन वे काफी उलझन में रहते हैं और समझ नहीं पाते कि दो नामों को जोड़कर एक नया नाम कैसे बनाया जा सकता है।
इसलिए हम आपकी मदद के लिए बता देना चाहते हैं कि दो नामों को जोड़कर नाम बनाना बहुत ही सरल हो सकता है।
Table of Contents
दो नाम से एक नाम बनाना (Do Naam Se Ek Naam Banana In Hindi)
माता-पिता के दो नामों को मिलाकर एक नाम बनाने के दो कारण हो सकते हैं, पहला बच्चे का नाम रखने के लिए और दूसरा कपल्स ऐसा नाम चाहते हैं, जिसमें माता-पिता दोनों का नाम भी शामिल हो ताकि बच्चे को एक यूनिक नाम मिल सके।
कपल्स द्वारा दो नामों को जोड़कर एक नाम बनाना वाकई आसान हो सकता है। यह कुछ आसान चरणों में किया जा सकता है:
- नामों का चयन करें: पहले माता पिता दो नामों का चयन करें, और उनमें से कुछ अक्षर को जोड़ने का प्रयास करें। जो बच्चे के लिए अर्थपूर्ण हो।
- नामों को जोड़ें: दोनों नामों के आवाज के समान होने की स्थिति में, आप उन्हें सीधे जोड़ सकते हैं, जैसे कि “अनुवीर” (अनुष्का + वीराट)।
- स्वर या व्यंजन का चयन करें: यदि दोनों नामों के आवाज में अंतर है, तो आप एक स्वर या व्यंजन का चयन करके एक नया नाम बना सकते हैं, जैसे “आराध्या” (आनंद + आदित्या)।
- पति-पत्नी के नाम से बच्चे का नाम बनाने के लिए दोनों नामों के अंग्रेजी या हिंदी अक्षर कागज पर लिखें, फिर उन नामों के अक्षर लें और एक-एक करके, बारी-बारी से आगे-पीछे करके लिखते रहे, और इस तरह से नाम बनाने का प्रयास करें।
- ऐसा करने से आपके पास कई नाम एकत्रित हो जाएंगे, लेकिन सभी नामों का चयन नहीं किया जा सकेगा, केवल कुछ ही ऐसे नाम हो सकते हैं जो चयन योग्य होंगे।
उदाहरण –
- रोहित + प्रियांशनी = रोशनी
- सुरेश + अरचना = सुरेचना
- चंदा + त्रिवेणी = चित्रा
- अनुष्का + विराट – अनवि
- विराट + अनुष्का = विरूष्का
- विकास + श्रुति = विश्रुति
- अनिकेत + सिमरन = अनिरन, निकेतन
- शुभम + कविता = शुविता
- देवेंद्र + अवन्ति = देवंती
- आम्रपाली + निरहुआ = अमर
- राम + सीता = रसित
- सीता + राम = सीमा, तारा
- सरिता + लक्ष्मण = सक्षम
- प्रिया + राकेश = यश
- सूरज + संतोषी = सुरेश
- आरोही + सिकंदर = आशिका
- अंकित + शालिनी = अंशा
- दीक्षा + विकाश = देविका
- ज्ञानेन्द्र + विनीता = ज्ञानवी
- कविता + यशराज = काव्या
- निखिल + व्यास = नव्या
- निखिल + तारेश = निकिता
- प्रियंका + हनुमान = पीहु
- प्रियंका + कीर्ति = पिंकी
- रुचि + कान्हा = रुचिका
दो अक्षर से शुरू होने वाले नाम (Do Aksar Se Shuru Hone Wale Naam)
माता-पिता बनने के बाद, एक अद्वितीय और खास पल होता है – वह पल जब आपको अपने बच्चे के लिए एक नया नाम चुनना होता है। यह नाम ऐसा होता है, जो आपके दिल के पास रहता है। यह एक नाम नहीं, एक कहानी होता है, एक सपना होता है, और आपके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।
कपल्स अक्सर उस नाम की तलाश करते हैं, जो बच्चे के व्यक्तित्व, उनके जीवन के आरंभ के साथ आचरण करेगा।
यदि आप अपने बच्चे के लिए छोटे और प्यारे नाम खोज रहे हैं जो केवल दो अक्षरों वाले हो, तो आपको कहीं और जाने की आवश्यकता नहीं है। यहां आपको दो अक्षरों (Two Letters Names) से शुरू होने वाले लड़कों और लड़कियों के नाम की लिस्ट दी गई है।
लड़कों के नाम – कान्हा, अंशु, यश, मनू, युग, सुखु, पुरु, केशु, मनु, तंशु, कनु, आधी, आशु, आयु, अवि, आवी, वंश, आस, अति, राजा, आता, मोह, आर, आपु, अक्श, अंश, आन, शान, नीर, आली, आले, दीन, दर्स, दीपू, दीप, दर्श, नील, आकि, जकी, देव, दया, मज्नू, देवा, ध्रुव, रवि, गया, सोनू, मयू, न्यू, हरी, हरि, होरी, हेम, ऐश, नक्क्ष, जति, जय, लक्क्ष, झक, कंत, मणि, अक्क्ष, मोनू, नान, नाथ, नानू, नीकू, अभि, यजु, वीरू, वेद, शिव, श्री, आर्य, लकी, देव।
लड़कियों के नाम – सुधा, रेखा, सीमा, चारु, परी, धृति, अंजू, मीरा, आभा, जूही, दिवा, सिमी, नीतू, अल्का, ओमी, वाणी, नव्या, अदिति, इरा, ईवा, अंशु, अरु, ईशा, इच्छा, रूही, अथा, अनु, रानी, टिया, कृषा, कृति, यति, श्वेता, दिव्या, मिष्टी, तनु, सारा, प्रिशा, प्रिया, उर्वी, शुभी,नैंसी, निष्ठा, ओशी, धरा, ध्वनि, गुनगुन, गार्गी, रोशनी, रति, रजनी, श्रुति, राशि, रागिनी, प्रभा, हनी, रश्मि, प्राची, दृष्टि, सृष्टि, रानी, प्रिंसी।
FAQs
आप बच्चे के लिए दो नाम कैसे जोड़ते हैं?
बच्चे के लिए दो नाम इस तरह जोड़ते है – विकास + श्रुति = विश्रुति या रवि + किरण = विकी आदि।
माता पिता के नाम से बच्चे का नाम कैसे रखें?
माता पिता के नाम से बच्चों का नाम रखने के लिए, पहले पति पत्नी अपना नाम जोड़कर एक नया नाम बनाएं। जैसे – प्रियंका + कीर्ति = पिंकी, रुचि + कान्हा = रुचिका आदि।
दो नाम से एक नाम बनाना App
दो नाम से एक नाम बनाने वाला App इस युगल नाम युग्मक ऐप का उपयोग करके, आप नया युगल नाम बना सकते हैं जैसे:
Girlfriends Boyfriend उपनाम
बच्चे का नाम
कंपनी का नाम
जहाज़ का नाम
अल्पार्थक नाम आदि।
निष्कर्ष
इस लेख में हमने दो नाम से एक नाम बनाना, दो नाम जोड़कर एक नाम बनाना तथा दो अक्षर से शुरू होने वाले नाम के बारे में जानकारी शेयर की है। उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख Do Naam Jodkar Ek Naam Banana अच्छा लगा है, तो इसे उन दोस्तों के साथ भी शेयर करें जिनको इस सुखद पल का बेसब्री से इंतजार है।
यदि आपको अपने बच्चे के लिए लड़का का सबसे बेस्ट नाम चुनना है तो यहाँ पर दिए Latest, Modern, And Unique Hindu Baby Boy Names इसको जरूर एक बार चेक करें।
और 1000 लड़कियों के Latest, Modern, And Unique नाम की लिस्ट देखना चाहते हैं तो इस लेख को जरूर एक बार चेक करें।
- दो नाम से एक नाम बनाना, दो नाम जोड़कर एक नाम बनाना है (Do Naam Se Ek Naam Banana)
- Gas Stove Parts Name in Hindi English – गैस स्टोव के पार्ट के नाम
- Gym Equipment Names with Photos | Gym Equipment List with Name and Photo
- 50+ Bike Parts Name English and Hindi | Motorcycle all Parts Name with Picture
- 12 Rashi Name in Hindi and English | राशि के नाम हिंदी और इंग्लिश में (Zodiac Name Signs)