नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 87.58 मीटर भाला फेंका और स्वर्ण पदक जीतकर ओलिंपिक में रचा इतिहास – Neeraj Chopra Olympics
भारत के स्टार 23-वर्षीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ओलंपिक्स के ऐथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर भाला फेंका और स्वर्ण पदक जीतकर ओलिंपिक में रचा इतिहास। इस कारनामे के साथ ही नीरज चोपड़ा ओलंपिक की व्यक्तगित प्रतिस्पर्धा में सोना जीतने वाले इतिहास के सिर्फ दूसरे और एथलेटिक्स में यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए गए हैं। पढ़िए जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय
Table of Contents
नीरज चोपड़ा का सार्ट जीवन परिचय

परिचय बिन्दु | जीवन परिचय |
---|---|
नाम | नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) |
माता-पिता | सरोज देवी, सतीश कुमार |
जन्म | 24 दिसम्बर 1997 (आयु 23 वर्ष) |
जन्म स्थान | खंडरा, पानीपत, हरियाणा, भारत |
नागरिकता | भारत |
धर्म | हिन्दू |
खेल | ट्रैक और फील्ड (भाला फेक) |
कोच | उवे होन |
उपलब्धियाँँ | नीरज चोपड़ा को एथलेटिक्स के लिए अर्जुन पुरस्कार, 2018 राष्ट्रमंडल खेलों और 2018 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक। 88.07 मीटर का भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड रखता है। 2016 विश्व U20 चैंपियन विजेता (20 मीटर का विश्व अंडर -86.48 रिकॉर्ड बनाया)। U-20 में ट्रैक एंड फील्ड में विश्व खिताब जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट। |
पदक अभिलेख | पुरुष भाला फेक, स्वर्ण पदक टोक्यो ओलंपिक्स 2021 में |
नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय – नीरज चोपड़ा बायोग्राफी
नीरज चोपड़ा एक भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट प्रतिस्पर्धा में भाला फेंकने वाले खिलाड़ी हैं। नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसंबर 1997 को हरियाणा के पानीपत के पास खंडरा में एक किसान परिवार में हुआ है। अंजू बॉबी जॉर्ज के बाद किसी विश्व चैम्पियनशिप स्तर पर एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक को जीतने वाले वह दूसरे भारतीय हैं। बायडगोसज्च्ज़, पोलैंड में आयोजित 2016 IEAAF (International Association of Athletics Federations) U20 विश्व चैंपियनशिप में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।
नीरज चोपड़ा करियर – Neeraj chopra career in hindi
नीरज चोपड़ा के पिता सतीश कुमार हरियाणा के पानीपत के खंडरा के एक छोटे से गांव में किसान हैं। उनकी मां सरोज देवी एक गृहिणी हैं , और उनकी दो बहन हैं। नीरज शुरु से भाला फेकने जैसे किसी खेल में कोई रुचि नही थी। जब वे 11 वर्ष के थे तब उनका वजन काफी बढ़ने लगा था। जिससे चिंतित होकर नीरज के पिता ने नीरज को जिम में भेजने लगे। लेकिन किसी कारण से जिम छूट गया फिर उन्हे स्टेडिय में भेजने लगे। पानीपत के ही स्टेडियम में अभ्यास करने वाले जयवीर (जय चौधरी) से प्रोत्साहित होकर नीरज ने 11 साल की उम्र में ही भाला में रुचि विकसित कर ली। और फिर इनका झुकाव इस ओर हो गया। जयवीर भाला एथलीट हैं जिन्होंने हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया।
बायडगोसज्च्ज़, पोलैंड में आयोजित 2016 IEAAF (International Association of Athletics Federations) U20 विश्व चैंपियनशिप में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।
- इन्हे भी जाने – साईखोम मीराबाई चानू ओलंम्पिक वेट लिफ्टर की जीवनी
- 2017 में हुए एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में नीरज ने 85.23 मीटर का भाला फेंक कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। फिर 2018 राष्ट्रमण्डल खेलों में ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में सम्पन्न हुए भाला फेंक स्पर्धा में उन्होने 86.47 मीटर भाला फेंक कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
- मार्च 2021 में नीरज चोपड़ा ने पटियाला स्थित नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स ग्रां प्री-3 में 88.07 मीटर भाला फेंका और अपने ही नेशनल रिकॉर्ड को तोड़ डाला, जो उन्होंने 2017 एशियन गेम्स में बनाया था।
- हाल ही में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। नीरज चोपड़ा ने क्वालिफिकेशन राउंड में 86.65 मीटर दूर भाला फेंका।
- शनिवार 07 अगस्त 2021 को जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर भाला फेंका और स्वर्ण पदक जीतकर ओलिंपिक में रचा इतिहास।
FAQ नीरज चोपड़ा
Q : नीरज चोपड़ा कौन हैं ?
Ans : भारतीय एथलीट भाला फेंक खिलाड़ी
Q : नीरज चोपड़ा की उम्र कितनी है ?
Ans : 23 वर्ष
Q : नीरज चोपड़ा की लंबाई (Height) कितनी है ?
Ans : 5 फुट 10 इंच
Q : नीरज चोपड़ा की जाति क्या है ?
Ans : हिन्दू रोर मराठा
Q : नीरज चोपड़ा की आय कितनी है ?
Ans : 1 से 5 मिलियन डॉलर के आसपास
Q : नीरज चोपड़ा का ओलंपिक 2021 का बेस्ट थ्रो कितना है ?
Ans : 87.58 मीटर
- सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी कौन है?
- Mahatma Gandhi Essay in Hindi | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर निबंध 500 शब्दों में
- The kashmir files movie story in hindi | द कश्मीर फाइल्स स्टोरी इन हिंदी, कश्मीरी पंडित कौन है?
- Pushpa Movie full story in Hindi | पुष्पा मूवी की कहानी किसकी जिंदगी पर बनी है जानिए पूरी कहानी
- लता मंगेशकर का जीवन परिचय | Lata Mangeshkar Jivan Parichay in Hindi

Hello friends मेरा नाम रोहित सोनी (Rohit Soni) है। मैं मध्य प्रदेश के सीधी जिला का रहने वाला हूँ। मैंने Computer Science से स्नातक किया है। मुझे लिखना पसंद है इसलिए मैं पिछले 5 वर्षों से लेखन का कार्य कर रहा हूँ। और अब मैं Hindi Read Duniya और कई अन्य Website का Admin and Author हूँ। Hindi Read Duniya पर हम उपयोगी, ज्ञानवर्धक और मनोरंजक जानकारी हिंदी में शेयर करने का प्रयास करते हैं। इस website को बनाने का एक ही मकसद है की लोगों को अपनी हिंदी भाषा में सही और सटीक जानकारी मिल सके।