Skip to content

Chart of Hindi Alphabet | हिंदी वर्णमाला चार्ट विथ पिक्चर्स PDF | Hindi Varnamala Chart with pictures

आज जानेंगे Chart of Hindi Alphabet, हिंदी वर्णमाला चार्ट विथ पिक्चर्स, Hindi Varnamala Chart with pictures, a se gya tak (ka se gya tak) अ से ज्ञ तक, स्वर, व्यंजन किसे कहते हैं? वर्णमाला किसे कहते हैं उदाहरण सहित समझिए।

Table of Contents

a se gya tak (ka se gya tak) अ से ज्ञ तक

अ से ज्ञ तक (a se gya tak) – अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ, अं, अः, क, ख, ग, घ, ङ, च, छ, ज, झ, ञ, ट, ठ, ड, ढ, ण, त, थ, द, ध, न, प, फ, ब, भ, म, य, र, ल, व, श, ष, स, ह, क्ष, त्र, ज्ञ ।

यह भी पढ़े – A ki matra wale shabd

अ आ इ ई प्रेक्टिश (Hindi alphabet writing practice)

वर्ण किसे कहते हैं? (Varn kise kahate hain)

हिंदी भाषा में वर्ण उस मूल ध्वनि को कहा जाता है, जिसके और टुकड़े नहीं किए जा सकते। जैसे- अ, ई, व, च, क, ख, ल आदि वर्ण भाषा की सबसे छोटी इकाई है जिसके और टुकड़े नहीं किए जा सकते। वर्ण के मौखिक रूप को ध्वनि तथा लिखित रूप को अक्षर कहते हैं।

दो या दो से अधिक वर्ण या अक्षर जुड़ कर एक शब्द बनाते है। अगर हम किसी शब्द को विभाजित करें, तो हमें इसमें छिपे हुए वर्णों का पता चल जाएगा। उदाहरण के लिए राम शब्द को विभाजित करने पर 4 वर्ण प्राप्त होते हैं।

र + आ + म + अ = राम

राम शब्द में चार मूल ध्वनियाँ है जिनके और विभाजित नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें – ABCD English Chart Alphabet in Hindi (1st 2nd 3rd 4th abcd Chart)

वर्णमाला किसे कहते हैं उदाहरण सहित

किसी एक भाषा को लिखने के लिए प्रयुक्त मानक प्रतीकों के क्रमबद्ध समूह (वर्णों की माला या समूह) को वर्णमाला कहते हैं। उदाहरण के लिए देवनागरी की वर्णमाला में अ आ इ ई उ ऊ ऋ ए ऐ ओ औ अं अः क ख ग घ ङ च छ ज झ ञ ट ठ ड ढ ण त थ द ध न प फ ब भ म य र ल व श ष स ह क्ष त्र ज्ञ

हिंदी वर्णमाला के सभी वर्णों को व्याकरण में दो भागों में बाँटा गया है – 1. स्वर और 2. व्यंजन!

स्वर किसे कहते हैं?

स्वर (vowel) उन ध्वनियों या वर्णों को कहते हैं जो बिना किसी अन्य वर्णों की सहायता के उच्चारण किये जा सकते हैं। अतः स्वतंत्र रूप से बोले जाने वाले वर्णों को,स्वर कहा जाता हैं। हिन्दी भाषा में मुख्य रूप से 11 स्वर होते हैं। जो इस प्रकार हैं अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ आदि। ‘स्वर’ का उच्चारण करते समय साँस, कण्ठ, तालु आदि स्थानों से बिना रुके हुए निकलती है।

व्यंजन किसे कहते हैं?

‘व्यंजन’ उन वर्णों को कहा जाता है, जिन वर्णों का उच्चारण बिना किसी दूसरे वर्णों के नहीं हो सकता। अर्थात स्वर की सहायता से बोले जाने वाले वर्ण व्यंजन कहलाते हैं। ‘व्यंजन’ का उच्चारण करते समय साँस, कण्ठ, तालु आदि स्थानों से रुककर निकलती है। वैसे तो व्यंजनों (Consonant) की संख्या 33 ही होती है। लेकिन कुछ संयुक्त वर्ण और मिलकर 41 हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें

Chart of Hindi Alphabet – हिंदी वर्णमाला चार्ट (Hindi Varnamala Chart

हिंदी वर्णमाला स्वर और व्यंजन के 52 वर्ण निम्नलिखित रूप में विभाजित किया गया है।

नामवर्णों की संख्याहिंदी वर्ण माला
स्वर (Vowel)11अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ
व्यंजन (Consonant)33क ख ग घ ङ, च छ ज झ ञ, ट ठ ड ढ ण, त थ द ध न, प फ ब भ म, य र ल व, श ष स ह
संयुक्त व्यंजन4क्ष त्र ज्ञ श्र
द्विगुण व्यंजन2ड़ ढ़
अनुस्वार यानि चंद्रबिंदु1अं (ं) या अँ (ँ)
विसर्ग1अः या (:)

स्वर कितने होते हैं?

आधुनिक हिंदी भाषा में अब स्वरों यानी vowels की संख्या को 11 माना गया है जो ये रहे :- अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ

व्यंजन कितने होते हैं?

हिंदी भाषा में व्यंजनों (consonants) की संख्या 33 है जो क्रमानुशार इस प्रकार है :- क ख ग घ ङ, च छ ज झ ञ, ट ठ ड ढ ण, त थ द ध न, प फ ब भ म, य र ल व, श ष स ह ।

संयुक्त व्यंजन किसे कहते हैं उदाहरण सहित

ऐसे व्यंजन जो दो या दो से अधिक व्यंजनो से मिलकर बने होते हैं उन्हें संयुक्त व्यंजन यानी combined consonants कहा जाता है। इसकी कुल संख्या 4 है – क्ष त्र ज्ञ श्र

उदाहरण : (क् + ष = क्ष) (त् + र = त्र), (श् + र = श्र), (ज् + ञ = ज्ञ)

द्विगुण व्यंजन किसे कहते हैं?

जो व्यंजन ‘ट’ वर्ग के ‘ड’ एवं ‘ढ’ के नीचे एक बिंदु (.) लगा देने से बन जाते हैं द्विगुण व्यंजन कहलाते हैं। जैसे ‘ड़’ एवं ‘ढ़’ । इन्हें द्विगुण व्यंजन इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इनमें दो गुण होता है जैसे कि ‘ड’,’ढ’ एवं ‘ड़’,’ढ़’ का । द्विगुण व्यंजनों (binary consonant) की कुल संख्या 2 हैं – ड़ ढ़

अनुस्वार यानि चंद्रबिंदु

अनुस्वार स्वर के ठीक बाद आने वाला व्यंजन है। जिसकी ध्वनि नाक से निकलती है। हिंदी भाषा में बिंदु अनुस्वार (ं) का प्रयोग विभिन्न जगहों पर होता है। इसकी संख्या 1 है, अनुस्वार या चंद्रबिंदु को इस प्रकार से लिखा जाता है – अं (ं) या अँ (ँ)

विसर्ग किसे कहते हैं उदाहरण सहित

विसर्ग ( ः ) महाप्राण सूचक स्वर है इसकी संख्या 1 है। ब्राह्मी से उत्पन्न अधिकांश लिपियों में इसके लिये संकेत हैं। उदाहरण के लिये, रामः, प्रातः, अतः, आदि में अन्त में विसर्ग आया है। विसर्ग को इस प्रकार से लिखा जाता है – अः या (ः)

अ से ज्ञ तक स्वर व्यंजन वर्णमाला – Hindi varnamala chart with pictures

Chart of Hindi Alphabet | अ से ज्ञ तक स्वर व्यंजन हिंदी वर्णमाला चार्ट | Hindi Varnamala Chart with  pictures
Chart of Hindi Alphabet | हिंदी वर्णमाला चार्ट | Hindi Varnamala Chart

इस चार्ट को दीवाल पर लगाने के लिए Hindi Varnamala Chart

अ से ज्ञ तक वर्णमालाEnglish SoundHindi & English word
अaअनार – Anaar
आaaआम – Aam
इiइमली – Imalee
ईeeईख – Eekh
उuउल्लू – Ulloo
ऊooऊन – Oon
एeएड़ी – Ek
ऐaiऐनक – Ainak
ओoओखली – Okhalee
औouऔरत – Aurat
अंanअंगूर – Angoor
अःaha
कkaकबूतर – Kabutar
खkhaखरगोश – Kharagosh
गgaगमला – Gamla
घghaघड़ी – Ghadi
ङna
चchaचम्मच – Chammach
छchhaछतरी – Chhatri
जjaजहाज – Jahaj
झjhaझंडा – Jhanda
ञna
टtaटमाटर – Tamatar
ठthaठग – Thag
डdaडमरू – Damru
ढdhaढक्कन – Dhakkan
णna
तtaतरबूज – Tarbuj
थthaथरमस – Tharmas
दdaदवाई – Dawai
धdhaधनुष – Dhanush
नnaनल – Nal
पpaपतंग – Patang
फphaफल – Phal
बbaबकरी – Bakri
भbhaभालू – Bhallu
मmaमहल – Mahal
यyaयज्ञ – Yagya
रraरस्सी – Rassi
लlaलहसुन – Lahasun
वva/waवन – Van
शshaशलजम – Shaljam
षshaषटकोण – Shatkon
सsaसरौता – Sarauta
हhaहल – Hal
क्षkshaक्षत्रिय – Kshatriya
त्रTraत्रिसूल – Trisool
ज्ञjna/gyaज्ञानी – Gyani
श्रshraश्रमिक – Shramik
ऋriऋषि – Rshi
Hindi Alphabet क से ज्ञ तक

Hindi Varnamala Chart PDF Download – (क ख ग घ वर्णमाला pdf)

(हिंदी वर्णमाला स्वर और व्यंजन pdf) Click Here to Download Hindi Varnamala Chart PDF Download

अ से अनार हिंदी वर्णमाला pdf

स्वरशब्दवाक्य
अअनारअनार बीमरी में काम आये।
खट्टा-मिट्ठा सबको भाये।।
आआमसबसे बढ़िया फल है आम।
कौन न जाने इसका नाम।।
इइमलीइमली मुँह में पानी लाये।
खाने को स्वादिष्ट बनाये।।
ईईखगन्ने को कहते हैं ईख।
इसके सभी गुणों को सीख।।
उउल्लूउल्लू रात को मौज उड़ाये।
लेकिन दिन में देख न पाये।।
ऊऊँटऊँट रेगिस्तान में चलता जाये।
पानी बिना कई दिन रह जाये।।
ऋऋषितप करना है ऋषि का काम।
सदैव जपता है राम का नाम।।
एएकताराएकतारा मीरा ने बजाया।
कृष्ण प्रेम का गीत सुनाया।
ऐऐनकसाफ-साफ दिखलाये ऐनक।
धूल-धूप से बचाये। ऐनक।।
ओओखलीगाँव में ओखली देखी जाये।
धान कूटने के काम आये।।
औऔरतमाँ औरत है, दादी औरत है।
नानी औरत, बहन भी औरत।।
अंअंगूरअंगूर है मोती जैसा फल।
भरा है इसमें मीठा जल।।
अः––

क से कबूतर हिंदी वर्णमाला

व्यंजनशब्दवाक्य
ककमलतलाब में खिलता है कमल।
हमारा राष्ट्रीय फूल है कमल।।
खखरगोशप्यारा-प्यारा है खरगोश।
सबसे न्यारा है खरगोश।।
गगमलागमला में हैं निराले फूल।
पानी देना करना न भूल।।
घघरघड़ी कभी न रुकती, चलती रहती।
हरदम टिक-टिक करती रहती।।
ड़–
चचरखाचरखा है लकड़ी की मशीन।
सूत काटता है बड़ा महीन।।
छछाताबारिश में काम आये छतरी।
सबके मन को भाये छतरी।।
जजहाजजहाज चले सागर के जल में।
मछली, मोती नीचे तल में।।
झझरनाझरना का है शीतल जल।
मन नहाने को जाये मचल।।
ञ–
टटमाटरलाल टमाटर कोमल है।
कितना सुन्दर यह फल है।।
ठठगठग वह लोग कहलाते हैं।
जो बेईमानी से धन लाते हैं।।
डडमरूडमरू बजता डम-डम-डम।
घुँघरू बजता छम-छम-छम।।
ढढक्कनढक्कन से बरतन ढकते हैं।
चीज सुरक्षित रखते हैं।।
ण–
ततरबूजतरबूज है एक रसीला फल।
हरा दिखता, पर लाल है अन्दर।।
थथनथन है एक अनमोल धन।
दूध पिये बछड़ा और हम।।
ददवातदवात लिखने के काम आये।
सबके घर में देखा जाये।।
धधनुषपहले कभी बन्दूक न थी जब।
धनुष से काम चलाते थे सब।।
ननलनल में पानी बहता है।
सबके घर में रहता है।।
पपपीतापपीता है बहुत मीठा फल।
बीज हैं काले, पीला है फल।
फफलफल पानी से धोकर खाओ।
स्वाद भी लो, और स्वास्थ्य बनाओ।।
बबकरीबकरी घास और अन्न खाती है।
ब्च्चों को दुध पिलाती है।।
भभालूभालू जंगली जानवर है, मदारी इसे पालता है।
शहद और मांस खाता है, बच्चों को नाय दिखाता है।।
ममछलीमछली जल की रानी है।
जीवन इसका पानी है।।
ययज्ञयज्ञ होता है ऐसा जाप।
जिससे धुल जाते हैं पाप।।
ररथराज सवारी रथ कहलाई।
राजाओं के मन को भाई।।
ललट्टूलट्टू नाचे घूम-घूम।
बच्चे देखें झूम-झूम।।
ववकीलवकील का काम है इंसाफ दिलवाना।
झूठ और सच की पहचान करवाना।।
शशरीफाशरीफा खाओ सभी लोग।
रहोगे हमेशा तुम निरोग।।
षषट्कोणखाली मत बैठो, कुछ तो करो।
षट्कोण बनाकर रंग भरो।।
ससपेरासपेरा बीन बजाता है।
सर्प का नाच दिखाता है।।
हहलहल जोतता है खेत खलिहान।
अन्न उगाता है किसान।।
क्षक्षत्रियरणभूमि में जो हाथ दिखाये।
वह योद्धा क्षत्रिय कहलाये।।
त्रत्रिशूलत्रिशूल है लड़ने का हथियार।
शत्रु पर करता है वार।।
ज्ञज्ञानीज्ञानी ने यह बात बतलायी।
सारे मानव भाई-भाई।।

FAQ for Hindi Alphabet, Varnamala

अ से ज्ञ तक कितने है?

अ से ज्ञ तक हिंदी वर्ण माला में कुल 52 वर्ण शामिल हैं। इनमें से वर्णों में 11 स्वर, 4 संयुक्त व्यंजन, 4 अन्तस्थ व्यंजन, 1 अनुस्वार, 4 ऊष्म व्यंजन, 25 स्पर्श व्यंजन, 2 द्विगुण व्यंजन और 1 विसर्ग शामिल है। बच्चों की वर्णमाला पुस्तक में 49 वर्ण (अक्षर) हैं।

क से ज्ञ तक कितने अक्षर होते हैं?

हिंदी वर्णमाला में क से तक ज्ञ तक 36 अक्षर होते हैं।

अ से ज्ञ तक वर्णमाला

अ से ज्ञ तक के वर्ण अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ, अं, अः, क, ख, ग, घ, ड़, च, छ, ज, झ, ञ, ट, ठ, ड, ढ, ण, त, थ, द, ध, न, प, फ, ब, भ,म, य, र, ल, व, श, ष, स, ह, क्ष, त्र, ज्ञ

हिंदी वर्णमाला को कितने भागों में बांटा गया है?

हिंदी वर्णमाला को व्याकरण में दो भागों में बांटा गया है- स्वर तथा व्यंजन!
स्वर: अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ
व्यंजन:- अनुस्वार- अं विसर्ग: अ:
क, ख, ग, घ, ङ (क़, ख़, ग़)
च, छ, ज, झ, ञ (ज़, झ़)
ट, ठ, ड, ढ, ण (ड़, ढ़)
त, थ, द, ध, न
प, फ, ब, भ, म (फ़)
य, र, ल, व
श, ष, स, ह
संयुक्त व्यंजन- क्ष, त्र, ज्ञ, श्र

First letter of Hindi alphabet – हिंदी वर्णमाला का पहला अक्षर कौन सा है?

अ अक्षर हिंदी वर्णमाला का पहला स्वर अक्षर है।

हिंदी वर्णमाला स्वर और व्यंजन pdf

इस पोस्ट में हिंदी वर्णमाला स्वर और व्यंजन pdf शेयर किया गया है। जिसे आप Download कर सकते हैं।

दोस्तों आपको हिंदी वर्णमाला चार्ट विथ पिक्चर्स (Hindi Varnamala Chart with pictures) Chart of Hindi Alphabet कैसा लगा हमें कमेंट कर के बताएं और यदि आपको हिंदी वर्णमाला चार्ट pdf download करना है तो हमें कमेंट करके बताए हम इसका PDF Provide करा देंगे। पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद!

यह भी पढ़ें

Related Post

Rohit Soni

Rohit Soni

Hello friends मेरा नाम रोहित सोनी (Rohit Soni) है। मैं मध्य प्रदेश के सीधी जिला का रहने वाला हूँ। मैंने Computer Science से ग्रेजुएशन किया है। मुझे लिखना पसंद है इसलिए मैं पिछले 10 वर्षों से लेखन का कार्य कर रहा हूँ। और अब मैं Hindi Read Duniya और कई अन्य Website का Admin and Author हूँ। Hindi Read Duniya पर हम उपयोगी, ज्ञानवर्धक और मनोरंजक जानकारी हिंदी में  शेयर करने का प्रयास करते हैं। इस website को बनाने का एक ही मकसद है की लोगों को अपनी हिंदी भाषा में सही और सटीक जानकारी  मिल सके।View Author posts

Share this post on social!

6 thoughts on “Chart of Hindi Alphabet | हिंदी वर्णमाला चार्ट विथ पिक्चर्स PDF | Hindi Varnamala Chart with pictures”

  1. free nsfw ai art gen

    I have read so many articles or reviews concerning the blogger lovers except this post is in fact a good paragraph, keep it up.

  2. Excellent blog you have got here.. It’s hard to find high-quality writing like yours nowadays.
    I truly appreciate people like you! Take care!!

  3. 네이버 아이디 구매

    Oh my goodness! Impressive article dude! Thank you, However I am having problems with your RSS.
    I don’t understand why I cannot subscribe to it. Is there anybody having similar RSS problems?
    Anybody who knows the solution can you kindly respond?
    Thanx!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.