पराग अग्रवाल का जीवन परिचय, (बायोग्राफी) ट्विटर के नये सीईओ, उम्र, जन्म, पत्नी परिवार, नेटवर्थ, सैलरी (Parag Agrawal Biography in Hindi) (Twitter New CEO, Age, Birth, Net Worth, Salary, Education, Wife, Family)
कभी किराए के घर में रहता था परिवार, आज IIT छात्र रहे श्री पराग अग्रवाल ने Twitter का CEO बनकर रच दिया इतिहास, जानिए श्री पराग अग्रवाल का जीवन परिचय – Parag Agrawal Biography in Hindi
“मंज़िल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।”
इस कथन का प्रत्यक्ष उदाहरण हैं हाल ही में Twitter के नए CEO बने श्री पराग अग्रवाल जी। जिन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर सफलता के उस शिखर को छुआ है जहां तक पहुंचना हर किसी के लिए संभव नहीं है। कभी किराए के घर में रहने वाले पराग अग्रवाल के परिवार ने यह सोचा भी नहीं था कि वो इतने बड़े पद को प्राप्त करेंगे। IIT मुंबई से पढ़ाई करने वाले श्री पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) आज Twitter के सीईओ (CEO) बन गए हैं।

श्री पराग अग्रवाल 2011 से ही ट्विटर में काम कर रहे हैं और 2017 से कंपनी के सीटीओ के पद पर नियुक्त किया गया था। भारत के एक सामान्य परिवार में जन्में पराग अग्रवाल के लिए ट्विटर का सीईओ बनने तक का सफर तय करना काफी प्रेरक था। आइए जानते हैं उनके जीवन का प्रेरणादायी सफर।
Table of Contents
पराग अग्रवाल का जीवन परिचय – Parag Agrawal Biography in Hindi
पूरा नाम | पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) |
पेशा | टेक्नोलॉजी एग्जीक्यूटिव |
प्रसिद्धि | Twitter के नए CEO |
कब बने | 29 नवंबर, 2021 |
जन्म | सन 1984 में |
जन्म स्थान | खारघर, मुंबई |
उम्र | 37 साल |
राष्ट्रीयता | अमेरिकन |
गृहनगर | खारघर, मुंबई |
जाति | बनिया |
धर्म | हिन्दू |
लम्बाई | 5 फुट 6 इंच |
वजन | 73 किलोग्राम |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
नेटवर्थ | 1.5 मिलियन डॉलर |
सैलरी | 2,50,000 डॉलर |
पराग अग्रवाल की शिक्षा – Parag Agrawal Education
1984 में राजस्थान के अजमेर के एक सामान्य परिवार में जन्में पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) शुरू से ही पढ़ाई में तेज थे। उनके पिता श्री रामगोपाल अग्रवाल मुंबई में बीएमसी में काम करते थे। इससे पहले उनका परिवार अजमेर में एक किराए के घर में रहता था। पिता की जॉब के चलते इनका परिवार उनके जन्म के कुछ समय बाद ही मुंबई में शिफ्ट हो गया और वहीं पर रहने लगा।
श्री पराग अग्रवाल ने अपनी स्कूली शिक्षा परमाणु ऊर्जा सेंट्रल स्कूल से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने IIT Bombay से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद पराग अपने आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए। इसके बाद उन्होंने डॉक्टरेट Stanford University से किया। स्टैनफोर्ड में अध्ययन के दौरान श्री पराग अग्रवाल ने माइक्रोसॉफ्ट, याहू और एटी एंड टी लैब्स में एक इंटर्न के रूप में भी काम किया है।
2011 में जुड़े पराग अग्रवाल Twitter के साथ – Parag Agrawal on Twitter
एक छात्र के रूप में Microsoft, AT&T और Yahoo जैसी कंपनियों के साथ काम कर चुके श्री पराग अग्रवाल ने साल 2011 में ट्विटर में काम करना शुरू किया था। 2011 में अपनी पीएचडी पूरी करने से पहले कंपनी में शामिल हुए। वह कंपनी की विज्ञापन तकनीकों की देखरेख करने वाली इंजीनियरिंग टीम का एक प्रमुख सदस्य बन गए।
श्री पराग अग्रवाल ने प्लेटफॉर्म में क्रिप्टोकरेंसी को शामिल करने के ट्विटर के प्रयासों को भी मैनेज किया है, जिससे यूजर बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी में सुझाव भेज सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने ट्विटर की एल्गोरिथम गलतियों के बारे में पारदर्शी होने के प्रयासों का समर्थन किया है।
Twitter के CEO बनकर पराग अग्रवाल रच दिया इतिहास
शुरुआत में पराग अग्रवाल ने एड-रिलेटेड प्रोडक्ट्स पर काम करना शुरू किया। बाद में वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करने लगे। 8 मार्च 2018 को Twitter ने पराग अग्रवाल को CTO के रूप में कार्य करने के लिए चुना। मौजूदा समय में पराग अग्रवाल Twitter में CTO यानी चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के पद पर नियुक्त हैं। उनसे पहले इस पद पर एडम मेसिंगर नियुक्त थे।
एडम ने दिसंबर 2016 में कंपनी छोड़ दी थी। उनके बाद पराग अग्रवाल को अक्टूबर 2017 में ही ट्विटर का सीटीओ बना दिया गया था, लेकिन आधिकारिक रूप से उन्हें सीटीओ पद पर नियुक्त करने की घोषणा 8 मार्च 2018 में हुई। उनके कार्यों को देखते हुए ट्विटर ज्वाइन करने के मात्र 10 साल बाद पराग अग्रवाल ट्विटर के नए सीईओ के रूप में नियुक्त कर दिया गया।
जब वह कंपनी में शामिल हुए थे तब ट्विटर के कर्मचारियों की संख्या 1,000 से भी कम हुआ करती थी। ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी ने ट्वीट के जरिए इस्तीफा देने की बात बताई और अपने ट्वीट में ही बताया कि पराग अग्रवाल अगले सीईओ होंगे।
पराग अग्रवाल ने भारत का नाम किया रोशन
Twitter के CEO बनकर श्री पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) ने नया इतिहास रच दिया। भारतीय मूल के पराग अग्रवाल की सफलता को देख हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। कभी एक सामान्य परिवार में जन्में पराग आज करोड़ों की कमाई कर रहे हैं। एक वेबसाइट के अनुसार उनकी कुल सम्पत्ति 1.52 मिलियन डॉलर यानी 11 करोड़ रूपये से अधिक है।
भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन करने वाले श्री पराग अग्रवाल आज लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत (Inspiration) है। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर सफलता की नई कहानी (Success Story) लिखी है। Hindi Read Duniya श्री पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) की मेहनत और उनके कार्यों की तहे दिल से सराहना करता है।
पराग अग्रवाल नेटवर्थ कितनी है – Parag Agrawal Net Worth kitni hai?
पराग अग्रवाल की नेटवर्थ 1.5 मिलियन डॉलर है, और सैलरी 2,50,000 डॉलर है।
More Biography
- वेणुगोपाल अय्यर का जीवन परिचय | विनय आप्टे (वेणुगोपाल अय्यर) के बारे में
- नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय | नीरज चोपड़ा बायोग्राफी | नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक्स
- डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन परिचय हिंदी में | Dr APJ Abdul Kalam jeevan parichay in hindi
- साइखोम मीराबाई चानू का जीवन परिचय | Mirabai chanu kaun hai biography in hindi
- एलन मस्क (Elon Musk) का परिचय
FAQ Parag Agrawal
Q : पराग अग्रवाल कौन है ?
Ans : Twitter के नए CEO
Q : पराग अग्रवाल की उम्र कितनी है ?
Ans : पराग अग्रवाल age 37 वर्ष है।
Q : पराग अग्रवाल की नेटवर्थ कितनी है ?
Ans : 1.5 Million Dollar
Q : पराग अग्रवाल की सैलरी कितनी है ?
Ans : 2,50,000 Million Dollar
Q : पराग अग्रवाल ट्विटर के साथ कब जुड़े ?
Ans : सन 2011 में
Q : पराग अग्रवाल की पत्नी का नाम क्या है ?
Ans : विनीता अग्रवाल
Q : पराग अग्रवाल कहां रहते हैं ?
Ans : कैलिफ़ोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में
Q : पराग अग्रवाल की राष्ट्रीयता क्या है ?
Ans : अमेरिकन