Skip to content

G20 Summit 2023 क्या है? जी 20 शिखर सम्मेलन – मुख्यालय | सदस्य देश की सूची

क्या आप जानते हैं G20 Summit 2023 क्या है? ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (G20) अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है। यह सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर वैश्विक संरचना और अधि शासन निर्धारित करने तथा उसे मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

आपने कई बार G-20 Summit के बारे में सुना होगा। क्या आप जानते हैं जी-20 सम्मेलन का मुख्यालय कहाँ है और कौन-कौन से देश इसके सदस्य हैं। G 20 का क्या मतलब होता है ? और इसके सदस्य देश की सूची सभी को आज इस लेख के माध्यम से आप जान पाएंगे। तो चलिए जानते हैं G-20 Summit के बारे में विस्तार से।

Table of Contents

G20 Summit 2023 क्या है?

सबसे पहले आपको यह जानना आवश्यक है की जी-20 क्या होता है। G20 का Full Form Group of Twenty होता है। यह दुनिया के प्रमुख विकसित और विकासशील देशों की अर्थव्यवस्था का एक मंच है। इसमें 19 देश (अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका) और यूरोपीय संघ शामिल हैं। G20 सदस्य देशों में वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 85%, वैश्विक व्यापार का 75% से अधिक और विश्व की लगभग दो-तिहाई आबादी है।

G20 Summit की स्थापना कब हुई?

G-20 को 20 वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नर्स के एक ग्रुप के रूप में भी जाना जाता है। G-20 की स्थापना 1999 में अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में की गयी थी। पहला शिखर सम्मेलन को 14-15 नवंबर 2008 में आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन को एशिया में आये वित्तीय संकट के कारण अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा शुरू किया गया था।

हर साल G-20 शिकार सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। जी -20 के अध्यक्ष द्वारा हर साल कई गेस्ट कंट्री को इस बैठक में आमंत्रित करते हैं। 2008 के बाद से शिखर सम्मेलनों की कई बैठकों को आयोजित किया जा चुका है।

जी-20 के सदस्य देश की सूची (List of G-20 Member Countries)

  1. रूस
  2. सऊदी अरब
  3. दक्षिण अफ्रीका
  4. कनाडा
  5. चीन
  6. फ्रांस
  7. जर्मनी
  8. भारत
  9. इंडोनेशिया
  10. इटली
  11. जापान
  12. कोरिया गणराज्य
  13. मैक्सिको
  14. अर्जेंटीना
  15. ऑस्ट्रेलिया
  16. ब्राजील
  17. तुर्की
  18. यूनाइटेड किंगडम
  19. संयुक्त राज्य अमेरिका
  20. यूरोपीय संघ

आपको बता दें की G 20 समूह या ग्रुप का कोई स्थायी सचिवालय नहीं है। ऊपर दिए गए सूची में शामिल सभी देश G 20 के पूर्ण रूप से सदस्य देश है। G20 की अध्यक्षता किस देश को दी जाएगी यह हर साल तय कर लिया जाता है।

जी-20 के अतिथि देश की सूची (list of G-20 Gust Countries)

  1. बांग्लादेश
  2. ईजिप्ट
  3. मॉरिशस
  4. नीदरलैंड
  5. नाइजीरिया
  6. ओमान
  7. सिंगापुर
  8. स्पेन
  9. संयुक्त अरब अमीरात

What is the theme of G20 in 2023? (G20 2023 की थीम क्या है?)

G20 summit 2023 का Logo भारत के राष्ट्रीय ध्वज के जीवंत रंगों – केसरिया, सफेद और हरे, एवं नीले रंग से प्रेरित है। इसमें भारत के राष्ट्रीय पुष्प कमल को पृथ्वी ग्रह के साथ प्रस्तुत किया गया है जो चुनौतियों के बीच विकास को दर्शाता है। पृथ्वी जीवन के प्रति भारत के पर्यावरण अनुकूल दृष्टिकोण को दर्शाती है, जिसका प्रकृति के साथ पूर्ण सामंजस्य है। G20 2023 Logo के नीचे देवनागरी लिपि में “भारत” लिखा है।

G20 2023 की थीम क्या है? The theme and logo of G20 in 2023
G20 2023 की थीम , The theme and logo of G20 in 2023

भारत का G20 अध्यक्षता का विषय – “वसुधैव कुटुम्बकम” या “एक पृथ्वी · एक कुटुंब · एक भविष्य” – महा उपनिषद के प्राचीन संस्कृत पाठ से लिया गया है। अनिवार्य रूप से, यह विषय सभी प्रकार के जीवन मूल्यों – मानव, पशु, पौधे और सूक्ष्म जीव – और पृथ्वी एवं व्यापक ब्रह्मांड में उनके परस्पर संबंधों की पुष्टि करता है।

G20 शिखर सम्मेलन सूची

जी-20 शिखर सम्मेलनतिथिमेजबान देशशहर
पहलीनवंबर, 2008संयुक्त राज्य अमेरिकावाशिंगटन डीसी
दूसरीअप्रैल, 2009यूनाइटेड किंगडमलंदन
तीसरीसितंबर, 2009संयुक्त राज्य अमेरिका पिट्सबर्ग
चौथीजून, 2010कनाडाटोरंटो
5 वींनवंबर, 2010दक्षिण कोरियासियोल
6 ठीनवंबर, 2011फ्रांस कांस
7 वींजून, 2012मेक्सिको लॉस काबोस
8 वींसितम्बर 2013रूससेंट पीटर्सबर्ग
9 वींनवंबर, 2014ऑस्ट्रेलियाब्रिस्बेन
10 वींनवंबर, 2015तुर्कीएंटाल्या
11 वींसितंबर, 2016चीनहांग्जो
12 वींजुलाई, 2017जर्मनीहैम्बर्ग
13 वींनवंबर-दिसंबर, 2018अर्जेंटीनाब्यूनस आयर्स
14 वींजून, 2019जापानओसाका
15 वींनवंबर, 2020सऊदी अरबरियाद
16 वींअक्टूबर, 2021इटलीरोम
17 वीं2022इंडोनेशियालाबुआन बाजो
18 वींदिसंबर, 2023भारतनई दिल्ली
19 वीं2024ब्राजील

संयुक्त राज्य अमेरिका के वाशिंगटन डी सी में 4–15 नवंबर 2008 को शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया था। भारत द्वारा 1 दिसंबर, 2022 से 30 नवंबर, 2023 तक एक साल के लिए जी-20 की अध्यक्षता करेगा।

G20 में इन वर्कस्ट्रीम को किया गया है शामिल

वर्तमान में G20 में 8 वर्कस्ट्रीम को शामिल किया गया है। इस स्ट्रीम में इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग, ग्लोबल मैक्रोइकॉनॉमिक पॉलिसी, इंटरनेशनल फाइनेंशियल आर्किटेक्चर, फाइनेंशियल इंक्लूजन, सस्टेनेबल फाइनेंस, हेल्थ फाइनेंस, इंटरनेशनल टैक्सेशन, फाइनेंशियल सेक्टर रिफॉर्म्स ,फाइनेंस ट्रैक, शेरपा ट्रैक को शामिल किया गया है।

जी-20 शिखर सम्मेलन का मुख्यालय कहाँ है?

जी 20 शिखर सम्मेलन में 20 देश प्रमुख रूप से सम्मिलित है। लेकिन G20 शिखर सम्मेलन का कोई मुख्यालय नहीं है। क्योंकि हर साल इस सम्मेलन का आयोजन अलग-अलग देशों में होता है। इन सम्मेलनों में अन्य देशों को भी गेस्ट कंट्री के रूप में सम्मिलित किया जाता है। हर साल स्पेन को छोड़ कर ,ग्रुप ऑफ़ ट्वेंटी के अतिथि में आसियान देश के अध्यक्ष, दो अफ़्रीकी देश और एक देश या इससे अधिक देशों को G-20 के अध्यक्ष द्वारा आमंत्रित किया जाता है।

G20 की कार्य कार्यशैली

  • G20 अध्यक्षता के तहत एक वर्ष के लिए G20 एजेंडा का संचालन किया जाता है और शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। G20 में दो समानांतर ट्रैक होते हैं: वित्त ट्रैक और शेरपा ट्रैक। वित्त मंत्री और सेंट्रल बैंक के गवर्नर वित्त ट्रैक का नेतृत्व करते हैं जबकि शेरपा ट्रैक का नेतृत्व शेरपा करते हैं।
  • शेरपा पक्ष की ओर से G20 प्रक्रिया का समन्वय सदस्य देशों के शेरपाओं द्वारा किया जाता है, जो नेताओं के निजी प्रतिनिधि होते हैं। वित्त ट्रैक का नेतृत्व सदस्य देशों के वित्त मंत्री और सेंट्रल बैंक गवर्नर करते हैं। दो ट्रैक के भीतर, विषयगत रूप से उन्मुख कार्य समूह हैं जिनमें सदस्यों के संबंधित मंत्रालयों के साथ-साथ आमंत्रित/अतिथि देशों और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेते हैं (वित्त ट्रैक मुख्य रूप से वित्त मंत्रालय के नेतृत्व में है)। ये कार्य समूह प्रत्येक अध्यक्षता के पूरे कार्यकाल में नियमित बैठकें करते हैं। शेरपा वर्ष के दौरान हुई वार्ता का पर्यवेक्षण करते हैं, शिखर सम्मेलन के लिए एजेंडा आइटम पर चर्चा करते हैं और G20 के मूल कार्य का समन्वय करते हैं।
  • इसके अलावा, ऐसे सम्पर्क समूह हैं जो G20 देशों के नागरिक समाजों, सांसदों, विचार मचों, महिलाओं, युवाओं, श्रमिकों, व्यवसायों और शोधकर्ताओं को एक साथ लाते हैं।
  • G20 Summit का कोई स्थायी सचिवालय नहीं है। इसकी अध्यक्षता ट्रोइका द्वारा समर्थित है – पिछला, वर्तमान और आने वाला अध्यक्षता। भारत की अध्यक्षता के दौरान, ट्रोइका में क्रमशः इंडोनेशिया, भारत और ब्राजील शामिल होंगे।

G20 Summit 2023 क्या है? जी 20 शिखर सम्मेलन से सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs) –

Group of Twenty में यूरोपीय संघ का प्रतिनिधित्व कौन करता है?

G-20 (ग्रुप ऑफ़ ट्वेंटी) शिखर सम्मेलन में यूरोपीय संघ का प्रतिनिधित्व यूरोपीय परिषद (EC) के अध्यक्ष द्वारा या यूरोपीय केंद्रीय बैंक द्वारा किया जाता है।

विश्व की लगभग कितनी जनसंख्या जी-20 देशों में निवास करती है?

दुनिया की लगभग दो तिहाई जनसंख्या जी-20 (ग्रुप ऑफ़ ट्वेंटी) देशों में निवास करती है।

G-20 में किन-किन देशों को शामिल किया गया है?

G-20 में अर्जेटीना, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, सऊदी अरब, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, द अफ्रीका, द कोरिया, टर्की, ब्रिटेन व अमरीका और यूरोपीय संघ शामिल है।

जी-20 की शुरुआत कब हुई ?

साल 1999 में G-20 की पहली बैठक दिसंबर 1999 में बर्लिन में हुई थी।

G-20 कितने देशों का समूह है?

ग्रुप ऑफ़ ट्वेंटी 20 देशों का समूह है। जिसमें 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल किया गया है।

G20 का पहला शिखर सम्मेलन कहां आयोजित हुआ था?

G-20 का पहला शिखर सम्मेलन साल 2008 ,14 -15 नवम्बर में वाशिंगटन, अमेरिका में जी आयोजित किया गया था।

G20 शिखर सम्मेलन 2023 कहां होगा?

G20 2023 शिखर सम्मेलन, G20 के समूह की आगामी अठारहवीं बैठक है, जो 2023 में प्रगति मैदान, नई दिल्ली में होने वाली है। भारत 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक G20 की अध्यक्षता करेगा।

Rohit Soni

Rohit Soni

Hello friends मेरा नाम रोहित सोनी (Rohit Soni) है। मैं मध्य प्रदेश के सीधी जिला का रहने वाला हूँ। मैंने Computer Science से ग्रेजुएशन किया है। मुझे लिखना पसंद है इसलिए मैं पिछले 5 वर्षों से लेखन का कार्य कर रहा हूँ। और अब मैं Hindi Read Duniya और कई अन्य Website का Admin and Author हूँ। Hindi Read Duniya पर हम उपयोगी, ज्ञानवर्धक और मनोरंजक जानकारी हिंदी में  शेयर करने का प्रयास करते हैं। इस website को बनाने का एक ही मकसद है की लोगों को अपनी हिंदी भाषा में सही और सटीक जानकारी  मिल सके।View Author posts

Share this post on social!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.