Skip to content

500 Paryayvachi Shabd in Hindi | Paryayvachi shabd kise kahate hain

Paryayvachi Shabd (पर्यायवाची शब्द) हिंदी व्याकरण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हिंदी व्याकरण में हम संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, अलंकार, अवयव, निबंध लेखन, शब्द परिचय, मुहावरे पर्यायवाची आदि के बारे में पढ़ते हैं, जो सभी हिंदी व्याकरण की नींव हैं। इस लेख में 500+ पर्यायवाची शब्दों की लिस्ट दी गई है। अतः इसको जानने के लिए लेख को पूरा जरूर पढ़े।

250 मुहावरे अर्थ और वाक्यों में प्रयोग के साथ अभी देखे।

Table of Contents

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं? Paryayvachi shabd kise kahate hain

Paryayvachi shabd ki paribhasha: ऐसे शब्द जो समान अर्थ होने के कारण किसी दूसरे शब्द की जगह ले लेते हैं, उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते हैं। या समान अर्थ प्रदान करने वाले शब्द पर्यायवाची शब्द अथवा समानार्थक शब्द कहलाते हैं। सरल शब्दों में कहे तो ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं? 500 Paryayvachi Shabd in Hindi
पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं? 500 Paryayvachi Shabd in Hindi

महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द (500 Paryayvachi Shabd in Hindi)

अ से पर्यायवाची शब्द

  1. अतिथि – मेहमान, आगंतुक, पाहुन, अभ्यागत।
  2. अंतरिक्ष – खगोल, नभमंडल, गगनमंडल, आकाशमंडल।
  3. अंधकार – अंधेरा, अँधेरा, अंतः कोप, अँधियारा, सांझ, संध्या, तिमिर, तमस, तम, श्यामत्व, धुंध, उदासी, कालिमा, अस्पष्टता।
  4. अग्नि – आग, ज्वाला, दहन, धनंजय, रोहिताश्व, वायुसखा, अनल, पावक, वहनि।
  5. अमृत – मधु, सुधा, पीयूष, अमी, सोम, सुरभोग।
  6. अहंकार – दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान।
  7. अलंकार – आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर।
  8. अश्व – घोड़ा, तुरंग, घोटक, रविसुत, आशुविमानक, हय, तुरंगम, वाजि, सर्ता सैंधव, रविपुत्र।
  9. अधर्म – पाप, अनाचार, अनीति, अन्याय, अपकर्म, जुल्म, ।
  10. अचल – अडिग, अटल, स्थिर, दृढ, अविचल।
  11. अनुपम – अनोखा, अनूठा, अपूर्व, अद्भुत, अद्वितीय, अतुल।
  12. अंबा – माता, जननी, मां, जन्मदात्री, प्रसूता।
  13. अरण्य – जंगल, वन, कानन, अटवी, कान्तार, विपिन।
  14. अर्थ – धन, द्रव्य, मुद्रा, दौलत, वित्त, पैसा।
  15. अंकुश – नियंत्रण, पाबंदी, रोक, अंकुसी, दबाव, गजांकुश, हाथी को नियंत्रित करने की कील, नियंत्रित करने या रोकने का तरीका।
  16. अंतर्धान – गायब, लुप्त, ओझल, अदृश्य।
  17. अंबर – आकाश, आसमान, गगन, फलक, नभ।
  18. अंतर्गत – शामिल, सम्मिलित, भीतर आया हुआ गुप्त।
  19. अंग – अंश, अवयव, हिस्सा, भाग।
  20. असभ्य – गँवार, असंस्कृत, उजड्ड।

बहुत अच्छा! हम 20 Paryayvachi Shabd पूरे कर चुके हैं!

आ से पर्यायवाची शब्द

  1. आयुष्मान – चिरंजीवी, दीर्घ, जीवी, शतायु, दीर्घायु।
  2.  आदर्श – प्रतिमान, मानक, प्रतिरूप, नमूना।
  3.  आयु – अवस्था, उम्र, वय, जीवनकाल, वयस्, जिन्दगी ।
  4.  आभूषण – अलंकार, भूषण, गहना, आभरण, जेवर, टूम  ।
  5.  आँख – नेत्र, नयन, चक्षु, दृग, लोचन, अक्षि, नजर, अक्ष, चश्म।
  6.  आकाश – नभ, अनन्तं, अभ्रं, पुष्कर, शून्य, तारापथ, अंतरिक्ष, आसमान, फलक, व्योम, दिव, खगोल, गगन, अम्बर।
  7.  आत्मा – प्राणी, प्राण, जान, जीवन, चैतन्य, ब्रह्म, क्षेत्रज्ञ, सर्वज्ञ, सर्वव्याप्त, विभु, जीव ।
  8.  आयुष्मान – चिरंजीव, दीर्घजीवी, शतायु, दाघायु। 
  9.  आम – अतिसौरभ, रसाल, फलराज, आम्र, सहकार, पिकबंधु, च्युतफल ।
  10.  आवास – निवास -स्थान, घर, निलय, निकेत, निवास।

वाह! यहाँ पर 30 Paryayvachi Shabd in Hindi पूरे हुए!

  1. आनंद – हर्ष, सुख, आमोद, मोद, प्रसन्नता, आह्राद, प्रमोद, उल्लास।
  2. आक्रोश – क्रोध, रोष, कोप, रिष, खीझ।
  3. आग – पावक, अनल, अग्नि, दव, हुताशन, रोहिताश्व, उष्मा, ताप, तपन, जलन, आतिश, ज्वाला, दावानल, दावाग्नि, वहि।
  4. आचरण – चाल -चलन, बर्ताव, व्यवहार, चरित्र।
  5. आगंतुक – मेहमान, अतिथि, अभ्यागत।
  6. आजीविका – व्यवसाय, रोजी -रोटी, वृत्ति, धंधा।
  7. आक्रमण – हमला, चढ़ाई, धावा, अभियान, प्रहार, वार, आघात।
  8. आवेदन – प्रार्थना, याचना, निवेदन।
  9. आशीर्वाद – शुभकामना, आशीष, आशिष, शुभवचन, आर्शीवचन, धन्यवाद, दुआ।
  10. आश्चर्य – अचरज, अचंभा, वैकल्य, विस्मय, कुतूहल, कौतूक, हैरानी, कमाल, गजब।

इ, ई से पर्यायवाची शब्द

  1.  इंद्र – पुरंदर, शक्र,  शचिपति, सुरपति, देवराज, मघवा, देवेश, शतक्रतु, सुत्रामा, वासव, सुरेश, वृहत्रा, अमरपति, पर्वतारि, वीडौजा, कौशिक, शतमन्यु।
  2.  इनाम – पुरस्कार, पारितोषिक, बख्शीश।
  3.  इंतकाल – देहांत, निधन, मृत्यु, अंतकाल, देहावसान।
  4.  इत्यादि – आदि, प्रभृति, वगरैह।
  5.  इंसाफ – न्याय , फैसला, अद्ल , निर्णय , निबटारा।
  6.  इठलाना – चोंचले करना, नखरे करना, इतराना, ऐंठना, हाव -भाव दिखाना, शान दिखाना, शेखी, मदांध मारना, तड़क -भड़क दिखाना, अकड़ना, मटकाना, चमकाना।
  7.  इंद्रधनुष – सूरधनु, इंद्रायुध, शक्रचाप, सप्तवर्ण।
  8.  इंद्रपुरी – अमरावती, देवपुरी, इंद्रलोक, देवलोक।
  9.  इंसान – मनुष्य, आदमी, मानुष, मनुज।
  10.  इच्छा – अभिलाषा, अभिप्राय, चाह, कामना, ईप्सा, वांछा, लिप्सा, लालसा, मनोरथ, अकांक्षा।

बहुत बढ़िया! हमने 50 Paryayvachi Shabd पूरे कर लिए!

  1.  इजाजत – स्वीकृति, मंजूरी, अनुमति।
  2.  इज्जत – मान, प्रतिष्ठा, आदर, आबरू।
  3.  इर्दगिर्द – मंडलाकार मार्ग में, चक्करदार रास्ते पर, घेरे में, चतुर्दिक, चारों दिशाओं में।
  4.  इशारा – संकेत, इंगित, लक्ष्य, निर्देश।
  5.  इल्जाम – आरोप, लांछन, दोषारोपण, अभियोग।
  6.  ईर्ष्या – स्पर्धा, मत्सर, डाह‌, जलन, कुढ़न।
  7.  ईश्वर – परमपिता, परमात्मा, प्रभु, ईश, जगदीश, भगवान, परमेश्वर, जगदीश्वर, विधाता।
  8.  ईप्सा – इच्छा, अभिलाषा, चाह, कामना, लिप्सा, लालसा, मनोरथ, ख्वाहिश।
  9.  ईसा – यीशु, ईसा मसीह, मसीहा।
  10.  ईमानदारी – सच्चा, सत्य परायण, नेकनीयत, सत्यनिष्ठ।

उ, से पर्यायवाची शब्द

  1.  उजला – उज्ज्वल, श्वेत, सफ़ेद, धवल।
  2.  उत्पत्ति – उद्भव, जन्म, जनन, आविर्भाव ।
  3.  उपदेश – दीक्षा, नसीहत, सीख, शिक्षा, निर्देशन।
  4.  उचित – ठीक, मुनासिब, वाज़िब, समुचित, युक्तिसंगत, न्यायसंगत, तर्कसंगत, योग्य।
  5.  उपवन – बाग़, बगीचा, उद्यान, वाटिका, पुष्पोद्यान, फुलवारी, पुष्पवाटिका, गुलिस्तान, चमन, गुलशन।
  6.  उपकार – भेंट, नजराना, भलाई, नेकी, उद्धार, अच्छाई, परोपकार, कल्याण, अहसान, आभार, तोहफा।
  7.  उपहास – परिहास, मजाक, खिल्ली।
  8.  उद्धार – मुक्ति, छुटकारा, निस्तार, त्राण, परित्राण, विमुक्ति, बचाव, मोक्ष, रिहाई।
  9.  उदाहरण – मिसाल, नजीर, दृष्टान्त, कथा -प्रसंग, नमूना, दृष्टांत।
  10.  उषाकाल – अरुणोदय, प्रातः, प्रभात।
  11. उक्ति – कथन, वचन, सूक्ति।
  12. उपहास – परिहास, मजाक, खिल्ली।
  13. उद्दंड – ढीठ, अशिष्ट, बेअदब, गुस्ताख़।
  14. उर – हृदय, दिल, वक्षस्थल।
  15. उल्लू  – उल्लू, चुगद, खूसट, कौशिक, लक्ष्मी, वाहन, मूर्ख, बेवकूफ, घुग्घू।
  16. उषा – सुबह, भोर, भिनसार, अलस्सुबह, ब्रह्ममुहूर्त।
  17. उमर – उम्र, वय, अवस्था, आयु, जीवनकाल, वयस।
  18. उलझन – दुविधा, अनिश्चय, असमंजस, पेंच, गाँठ, फँसाव, भँवरजाल, जंजाल, चक्कर।
  19. ऊधम – उत्पात, उपद्रव, दंगा, फ़साद, हुल्लड़, हंगामा, होहल्ला, धमाचौकड़ी।
  20. उल्लंघन – विरोध, अवमानना, उपेक्षा, तिरस्कार, अतिक्रमण।

अति सुंदर! 80 Paryayvachi Shabd खत्म हो चुके हैं!

ए, ऐ से पर्यायवाची शब्द

  1.  एकांत  – निर्जन सुनसान शून्य।
  2.  एकतंत्र – राजतंत्र, एकछत्र, तानाशाही, अधिनायकतंत्र।
  3.  एहसान – कृपा, अनुग्रह, उपकार।
  4.  एकता – मेल, मेलजोल, मेलमिलाप, संगठन, बराबरी, सामंजस्य, समन्वय, एकसूत्रता, एकत्व, सद्भाव।
  5.  ऐश्वर्य – वैभव संपन्नता धन -संपत्ति श्री महत्ता विभूति बड़प्पन समृद्धि दौलत।
  6.  ऐश – सुख, चैन, आराम, ऐयाशी, विलास, भोग -विलास, व्याभिचार।
  7.  ऐच्छिक – स्वैच्छिक, वैकल्पिक, इच्छानुसारी।
  8.  ऐयाशी – काम, कामचरिता, विलासता, भोग, विषयासक्ति, इंद्रियलोलुपता।
  9.  ऐंठन – ऐंठ, मरोड़, बल, तनाव, अकड़,घमंड, कुटुलभाव।
  10.  ऐंठना – उमेठना, मरोड़ना, इतराना, अकड़ना, शेखी बघारना।

ओ, औ से पर्यायवाची शब्द

  1.  ओला – हिमगुलिका, उपल, तुहिन, जलमूर्तिका, हिमोपल।
  2.  ओजस्वी – बलिष्ठ बलशाली बलवान ओजशाली शक्तिमान तेजस्वी।
  3.  औषधि – दवा, दवाई, भेषज।
  4.  ओझल – अदृश्य, अंतर्धान, तिरोहित, लुप्त, छिपा हुआ, गायब, विलुप्त।
  5.  ओज – तेज, शक्ति, बल, चमक, कांति, दीप्ति, वीर्य।
  6.  ओंठ – ओष्ठ, अधर, लब, रदनच्छद, होठ।
  7.  ओजस्वी – बलवान, बलशाली, बलिष्ठ, पराक्रमी, ताकतवर, शक्तिशाली, शक्तिमान, जोरदार, सशक्त, तेजस्वी।
  8.  औलाद – संतान, संतति, पुत्र, बच्चे।
  9.  औरत – स्त्री, जोरू, घरनी, महिला, मानवी, तिरिया, घरवाली।
  10.  औजार – उपकरण, यंत्र, हथियार।

जबरदस्त! आपने 100 पर्यायवाची शब्द में महारत हासिल कर लिया है।

क से पर्यायवाची शब्द

  1. कमल – जलज, पंकज, अम्बुज, सरोज, शतदल, नीरज, इन्दीवर, सरसिज, अरविन्द, नलिन, उत्पल, सारंग, शतपत्र, राजीव, पद्म, अब्ज, पुण्डरीक, सरसीरुह, वारिज, कुशेशय।
  2. कनक – कंचन, सुवर्ण, हिरण्य, हेम, हाटक, सोना, स्वर्ण।
  3. कर्ण – सूर्यपुत्र, राधेय, कौन्तेय, पार्थ, अंगराज, सूतपुत्र।
  4. कपोत – कबूतर, हारीत, पारावत, परेवा, रक्तलोचन।
  5. कपड़ा – अंबर, पट, पोशाक, लिबास, दुकूल, परिधान,चीर, वसन, वस्त्र।
  6. कली – कलिका, मुकुल, कुडमल, डोंडी, गुंचा, कोरक।
  7. कपूर – घनसार, हिमवालुका।
  8. कर – हाथ, हस्त, बाहु, पाणि, भुज।
  9. कर्तव्य – कर्म, कृत्य, विधेय।
  10. कान्ति – प्रकाश, आलोक, उजाला, दीप्ति, छवि, सुषमा,आभा, प्रभा, छटा, द्युति।
  11. कामदेव – मदन, काम, कंदर्प, मनोज, स्मर, मीनकेतु, मनसिज, मार, रतिपति, मन्मथ, अनंग, शंबरारि,कसुमेष, पुष्पधन्वा।
  12. किरण – अंशु, रश्मि, कला, कर, गो, प्रभा, दीधिति, मयूख, मरीचि।
  13. किनारा – तट, कूल, तीर, कगार, पुलिन।
  14. कुत्ता – सारमेय, सोनहा, शुनक, गंडक, कुकर, श्वान,कुक्कुर।
  15. केला – कदली, भानुफल, गजवसा, कुंजरासरा, मोचा, रम्भा। 
  16. कोयल – कोकिला, पिक, बसंतदूत, सारिका, कुहुकिनी, वनप्रिया।
  17. कौआ – काक, करकट, काग, वायस, काण, बलिपुष्ट, पिशुन।
  18. कंठ – गला, गर्दन, शिरोधरा, ग्रीवा।
  19. कुबेर – धनद, यक्षराज, धनाधिप, यक्षपति, किन्नरेश, राजराज, धनेश।
  20. कृतज्ञ – ऋणी, आभारी, अनुग्रहित, उपकृत।

ख से पर्यायवाची शब्द

  1. खग – पक्षी, द्विज, अण्डज, शकुनि, पखेरू।
  2. खंड – अंश, भाग, हिस्सा, टुकड़ा।
  3. खेल – क्रीड़ा, केलि, तमाशा, करतब।
  4. खिड़की – रोशनदान, बारी, दरीचा, वातायन,गवाक्ष,झरोखा।
  5. खरगोश – शशक, शशा, खरहा।
  6. खजाना – कोष, निधान, निधि, कोषाकार, संग्रह, भंडार, गोदाम, अजायबघर।
  7. खुदा – राम, रहीम, रहमान, अल्लाह, परवरदिगार।
  8. खून – रक्त, लहू, शोणित, रुधिर।
  9. खतरनाक – संकटजनक, भयावह, जोखिम का, डरावना, खौफनाक, भयानक, आशंकाप्रद।
  10. खतरा – भय, डर, खौफ, आशंका, खटका, अंदेशा।
  11. खर्च – व्यय, खपत, इस्तेमाल, उपयोग।
  12. खाल – चाम, चमड़ा, त्वचा, चर्म, चमड़ी, खल्ल, चमरू, चर्मिका।
  13. खूंखार – क्रूर, निर्दय, निर्मम, जालिम, भयानक, भयंकर, जानलेवा, प्राणघातक।
  14. खूबसूरती – लावण्य, मनोहरता, सुन्दरता, रमणीयता, कांति, शोभा।
  15. खेद – ग्लानि, दुःख, रंज, शोक, मनोव्यथा, संताप, अफ़सोस, मलाल, रंज।

अरे वाह! हम आपकी गति से प्रभावित हैं! 135 Paryayvachi Shabd खत्म!

ग से पर्यायवाची शब्द

  1. गरुड़ – खगेश, खगपति, नागांतक, सुपर्ण, वैनतेय।
  2. गुरु – शिक्षक, आचार्य, उपाध्याय।
  3. गाय – भद्रा, गौरी, सुरभी, धेनु, गऊ, गौ,गैया, पयसि्वनी,दोग्धी।
  4. गर्भ – भ्रूण, गर्भपिण्ड, अर्भ, अर्भक।
  5. गंगा – देवनदी, भागीरथी, सुरसरिता, जाह्नवी, मन्दाकिनी विष्णुपदी, सुरसरि, देवपगा, सुरधुनी।
  6. गणेश – गणपति, गजवदन, मूषकवाहन, लम्बोदर, विनायक, गजानन, भवानीनन्दन।
  7. गिरि – पहाड़, मेरु, शैल, महीधर, धराधर, भूधर।
  8. गुप्त – गूढ़, रहस्यपूर्ण, परोक्ष, छिपा।
  9. गुलाम – दास, सेवक, नौकर, अनुचर, परतंत्र, पराधीन, परवश।
  10. गुलामी – दासता, परतंत्रता, परवशता।
  11. गुड़िया – पुत्रिका, पुत्तलिका, पांचालिका, पुतली।
  12. गेहूँ – कनक, गोधूम, गंदुम।
  13. गधा – खर, वैशाखनन्दन, गर्दभ, रासभ, लम्बकर्ण, धूसर।
  14. गीदड़ – नचक, शिवां, सियार, जंबुक, श्रृंगाल।
  15. गोद  – पार्श्व, अंक, उत्संग, गोदी, क्रोड।

हम 150 paryayvachi shabd in Hindi तक पहुँच चुके हैं! 

घ से पर्यायवाची शब्द

  1. घर – आलय, आवास, गृह, निकेतन, निलय, निवास, भवन, सदन।
  2. घटना – वाकया, माजरा, मामला।
  3. घड़ा – घट, कलश, कुंभ, घटक, कुट।
  4. घटना – वाकया, माजरा, मामला।
  5. घास – शष्प, शाद, शाद्वल, तृण, दूर्वा, दूब।
  6. घाट – भरणतट, घट्ट, नदीतट अवस्थानतट।
  7. घी – हव्य, अमृतसार, क्षीरसार, आज्य।
  8. घुटना – ठेघुँना, घुटिक, साँस रुकना।
  9. घृणा – अरुचि, नफरत, जुगुप्सा, अनिच्छा, विरति, घिन।
  10. घोषणा – उद्घोषण, ऐलान, सूचना, विज्ञप्ति, अधिसूचना, डुग्गी।

च से पर्यायवाची शब्द

  1. चमक – ज्योति, प्रभा, शोभा, छवि, आभा।
  2. चरित्र – चाल -चलन, चलन स्वभाव, व्यवहार, आचरण, करनी, शील, सदाचार, आचार।
  3. चंद्रमा – सुधाकर, शशांक, रजनीपति, निशानाथ, सुधांशु।
  4. चाँद – चन्द्र, चन्द्रमा, शशि, सोम, विधु, राकेश, शशांक, मयंक, रजनीश, महाताब, तारकेश्वर।
  5. चाँदनी – चंद्रिका, कौमुदी, हिमकर, अमृतद्रव, उजियारी, ज्योत्स्न्ना, चन्द्रमरीचि, कलानिधि।
  6. चंदन – श्रीखण्ड, गंधराज, गंधसार,मंगल्य, हरिगंध, मलय, दिव्यगंध, मलयज, दारूसार।
  7. चर्म – खाल, चमड़ी, त्वचा, त्वक्।
  8. चाँदी – जातरूप, रजत, रुपक, रूपा, कलधौत, रूप्य, खर्जूर।
  9. चिन्ता – ध्यान, फिक्र, सोच, परवाह, विचार, अधीरता, रंज, दुःख, शोक व्यथा।
  10. चीनी – शर्करा, शक़्कर, खांड।
  11. चूहा – खंजक, इन्दुर, मूषक, आखु, गणेशवाहन, मूसा।
  12. चेतना – चेत, होश, ज्ञान, मनोज्ञान, संज्ञा, सुधबुध, बोध, विचारना, समझना।
  13. चोटी – श्रृंग, कूट, शिखा, शिखर, शीर्ष, चूड़ा।
  14. चोर – तस्कर, रजनीचर, मोषक, कुंभिल, साहसिक,दस्यु ।
  15. चौकन्ना – सचेत, सजग, सावधान, जागरूक, चौकस।

छ से पर्यायवाची शब्द

  1. छानबीन – जाँच, पूछताछ, खोज, अन्वेषण, शोध, गवेषण।
  2. छाती – सीना, वक्ष, वक्षस्थल, उर, उरोज, कुच, पयोधर, वक्षस्थल।
  3. छाया – छाँह, छाँव, परछाई, प्रतिबिम्ब, प्रतिकृति, साया, प्रतिच्छाया।
  4. छाछ – गोरस, मठा, दधि स्वेद, मट्ठा।
  5. छिद्र – छेद, रंध्र, सूराख, बिल, गड्ढ़ा, कोटर।
  6. छूट – मुक्ति, छुटकारा, निस्तार, सुविधा, सहूलियत, ढील, कटौती।
  7. छुट्टी – अवकाश, फुर्सत, विश्राम, विराम, रुखसत।

ज से पर्यायवाची शब्द

  1. जल – नीर, सलिल, जीवन, तोय, उदक, पानी, पय,अंबु, अंभ, रस, आब, वारि ।
  2. जिह्वा – जीभ, रसज्ञा, रसा, जबान, रसिका, रसना, वाचा।
  3. जगत – विश्व, दुनिया, जगती, संसार, भव, जग, जहान्, लोक।
  4. जहर – हलाहल, विष, गरल, कालकूट, गर।
  5. जानकी – सीता, वैदही, जनकसुता, मिथिलेशकुमारी, जनकतनया, जनकात्मजा।
  6. जंग – लड़ाई, संग्राम, समर, युद्ध।
  7. जन्नत – स्वर्ग, सुरधाम, बैकुंठ, सुरलोक, हरिधाम।
  8. जन्मांध – सूरदास, अंधा, आँधरा, नेत्रहीन।
  9. जवानी – युवावस्था, यौवन, तारुण्य, तरुणाई।
  10. जाँघ – उरु, जानु, जघन, जंघा, रान।
  11. जिंदगी – जिंदगानी, जीवन, हयात।
  12. जन्म – उत्पत्ति, उद्भव, प्रसूति, जीवन, आरम्भ, शुरुआत, श्रीगणेश।
  13. जानलेवा – प्राणान्तक, घातक, प्राणघातक, मारक।
  14. ज्येष्ठ – जेठा, बड़ा, अग्रज।
  15. ज्योतिषी – दैवज्ञ, गणक, भविष्यवक्ता, खगोलज्ञ।
  16. ज्वाला – लपट, लौ, अग्निशिखा, ज्योति, शिखा, गर्मी, ताप, जलन।
  17. जमीन – धरती, भू, भूमि, पृथ्वी, धरा, वसुंधरा।
  18. जागरूक – प्रबुद्ध, सावधान, सचेत, खबरदार, चेतन, होशियार, चौकन्ना।

बहुत शानदार! आपने 200 पर्यायवाची शब्द पूरे कर लिए है।

झ से पर्यायवाची शब्द

  1. झरना – स्रोत, झर, प्रपात, सोता, निर्झर।
  2. झंडा – पताका, केतु, निसान, ध्वज, केतन, वैजयंती।
  3. झूठ – मिथ्या, अप्रकृत, अवास्तव, नकली, बनावट, कल्पित, कूट, दिखावटी, असत्यवादी, मिथ्यावादी।
  4. झूमना – काँपना, हिलना, डोलना, लहराना, झोंका, खाना, झूलना।
  5. झोंकना – फेंकना, ढकेलना, गिराना, डालना, घुसेड़ना।
  6. झोंपड़ी – पर्णकुटी, पर्णशाला, कुटी, कुटिया, कुटीर, झुग्गी।
  7. झुंड – समूह, गिरोह, समुदाय, जत्था, गण, भीड़, दल, जमघट, टुकड़ी।

ट से पर्यायवाची शब्द

  1. टकराना – टक्कर खाना, भिड़ना, चोट खाना, लड़ जाना, ठोकर खाना।
  2. टाँकना – लगाना, नत्थी करना, जोड़ना, सिलाई करना, अटकाना, जोड़ना।
  3. टिकट – प्रवेशपत्र, प्रमाणपत्र, अधिकार पत्र।
  4. टिमटिमाना – झिलमिलाना, चमचमाना, जगमगाना।
  5. टोकरी – झाँपी, झपोली, डलिया, चँगेरी, खाँची।
  6. टक्कर – मुठभेड़, लड़ाई, मुकाबला।

ठ से पर्यायवाची शब्द

  1. ठग – छली, छलिया, फ़रेबी, वंचक, धूर्त, धोखेबाज।
  2. ठहाका – कहकहा, अट्टहास, खिलखिलाना।
  3. ठंडा – शीतल, सर्द, शांत, गम्भीर, सुस्त, मंद, धीमा, उदासीन, भावहीन।
  4. ठहरना – रुकना, थमना, टिकना, विराम, स्थित होना, प्रतीक्षा करना, इंतजार करना।
  5. ठाट – तड़क -भड़क, शोभा, सजावट, आयोजन, तैयारी, व्यवस्था, प्रबंध, झुंड, दल, समूह।
  6. ठिठुरना – शीत लगना, काँपना, थरथराना, सिकुड़ना।
  7. ठिठोली – चुहल, फबती, व्यंग्य, मजाक, उपहास, दिल्लगी।
  8. ठेका – निविदा, प्रस्ताव, टेण्डर, संविद, जिम्मा, इजारा, पट्टा।
  9. ठेस – चोट, आघात, धक्का।

ड से पर्यायवाची शब्द

  1. डकारना – डकार लेना, गरजना, दहाड़ना।
  2. डराना – आतंकित करना, भयभीत करना, हतोत्साहित करना, भयातुर करना, थर्रा देना।
  3. डरावना – भयावह, भयंकर, भयानक, भयप्रद, विकराल, आतंकपूर्ण, विकट, खौफनाक, खतरनाक।
  4. डरा हुआ – आशंकित, आतंकित, भयभीत, भयग्रस्त, त्रस्त।
  5. डाका डालना – अपहरण, लूटमार करना, लूटना, डाकाजनी।
  6. डोर – धागा, तागा, सूत्र, सूत, ताँत, सूता, रस्सी।
  7. डोरी – डोर, रस्सी, सुतली, ताँत, जेवरी।
  8. डंडा – सोंटा, छड़ी, लाठी।
  9. डर – आतंक, धाक, रौब, त्रास, खौफ, भय, दहशत, भीति।

ढ से पर्यायवाची शब्द

  1. ढलान – ढाल, उतार, झुकाव।
  2. ढाँचा – पंजर, ठठरी, स्वरूप, आकार, रूप, बनावट।
  3. ढूँढ़ना – खोज करना, तलाश।
  4. ढिग – समीप, निकट, पास, आसन्न।
  5. ढिबरी – दीया, चिराग, डिबिया, लैंप।
  6. ढोल – ढोलकी, ढोलक, पटह, प्रणव।
  7. ढहाना – उद्ध्वस्त करना, खंडकरण करना, तोड़ -फोड़ देना, गिराना, गिरवाना।
  8. ढिलाई – ढीलापन, सुस्ती, आलस्य।
  9. ढेर – राशि, पिंड, पुंज, बहुत, ज्यादा, अधिक।

त से पर्यायवाची शब्द

  1. तलवार – खड़ग, करवाल, कृपाण, चन्द्रहास, असि, खंग, शमशीर, खंजर ।
  2. तालाब – तड़ाग, सर, जलाशय, सरसि,ताल,पद्माकर, पुष्कर, सरोवर।
  3. तांबा – रक्तधातु, ताम्र, तामा, ताम्रक।
  4. तारा – तारक, नक्षत्र, तारिका नखत उडुगन सितारा।
  5. तरुण – युवा,जवान, युवक।
  6. तड़ित – विद्युत, बिजली, दामिनी, सौदामिनी, गाज।
  7. त्वचा – चर्म, चमड़ा, चमड़ी, खाल।
  8. तरंग – लहर, ऊर्मि, उल्लोल, हिलोर, कंपन, मौज, लहर।
  9. तीर – शर, बाण, विशिख, शिलीमुख, अनी, सायक।
  10. तोता – शुक, सुआ, सुग्गा, कोर, सुअरा, दाडिमप्रिय, रक्ततुंड।

250 Paryayvachi Shabd तक पहुँच चुके हैं!

थ से पर्यायवाची शब्द

  1. थन – कुच, स्तन, वक्षोज, उरोज, पयोधर। 
  2. थप्पड़ – तमाचा, झापड़।
  3. थकान – थकावट, श्रांति, थकन, परिश्रांति, क्लांति।
  4. थंभ – खंभ, खंभा, स्तम्भ।
  5. थका – माँदा – क्लान्त, श्रान्त, परिश्रान्त, थका हुआ, उकताया हुआ।
  6. थाह – अंत, सीमा, हद, पता, परिचय, जानकारी, अंदाज।
  7. थोड़ा – स्वल्प, अल्प, किंचित्, परिमित, लघु, कम।
  8. थोबड़ा – मुखड़ा, मुँह, थूथन।

द से पर्यायवाची शब्द

  1. दया – कृपा, अनुकंपा, करुणा, अनुग्रह।
  2. दरिद्र – निर्धन, ग़रीब, रंक, कंगाल, दीन।
  3. दशरथ – अवधेश, कौशलपति, दशस्यंदन, रावण।
  4. दस्तावेज – अधिकारपत्र, प्रलेख, प्रपत्र, क़ानूनी, कागज।
  5. दलना – पीसना, कुचलना, मसलना, नष्ट करना, ध्वस्त करना, तोड़ना, खंडित करना।
  6. दंगा – उपद्रव, उत्पात, शोरगुल, लड़ाई, झगड़ा, फ़साद।
  7. दिवंगत – स्वर्गीय, मृत, मरहूम, परलोकवासी।
  8. दिन – अह:, दिवस, वासर, दिवा, वार।
  9. दीपक – प्रदीप, दीप, दीया, ज्योति, चिराग। 
  10. दुश्मन – रिपु, वैरी, अरि, शत्रु, बैरी।
  11. दुःख – व्यथा, क्लेश, पीड़ा, कष्ट, संताप, वेदना । 
  12. दुर्दशा – बुरी, दशा, खराब, हालत, अवस्था, दुर्गति।
  13. दूध – पय, क्षीर, गोरस, दुग्ध स्तन्य। 
  14. देवता – वृंदारक, अजर, निर्जर, अमर्त्य, अमर, देव, सुर, विबुध, आदित्य।
  15. देहाती – ग्रामवासी, ग्रामीण, ग्राम्य।
  16. दैत्य – असुर, इंद्रारि, दनुज, दानव, दितिसुत, दैतेय, राक्षस।
  17. द्रौपदी – कृष्णा, पांचाली, सैरंध्री, याज्ञसेनी।

ध से पर्यायवाची शब्द

  1. धन्यवाद – आभार, शुक्रिया, मेहरबानी, वाहवाही, प्रशंसा, बड़ाई, शाबासी, तारीफ।
  2. धरोहर – अमानत, जमा, प्रतिभूति, निक्षेप, गिरवी, न्यास।
  3. धोखा – छल, भुलावा, भ्रम, संदेह, कपट, धूर्तता, दगाबाजी, मक्कारी, चाल, बेईमानी।
  4. धोखेबाज – कपटी, मक्कार, ठग, कुटिल, चालबाज।
  5. ध्वज – चिन्ह, निशान, अंक, झंडा, पताका, ध्वजा।
  6. ध्वस्त – खंडित, भग्न, टूटा -फूटा, नष्ट – भ्रष्ट, पराजित, हारा हुआ।
  7. धवल – श्वेत, उजला, सफेद, निर्मल, स्वच्छ, साफ, मनोहर, सुन्दर, आकर्षक।
  8. धनुष – चाप, धनु, कार्मुक, कमान, शरासन, कोदंड, विशिखासन।
  9. धूप – घाम, धर्म, निदाघ, आतप, रविप्रभा।
  10. धन – अर्थ, वित्त, पूँजी, द्रव्य, संपदा, सम्पत्ति, राशि, मुद्रा।
  11. ध्येय – प्रयोजन, अभिप्राय, लक्ष्य, मकसद, उद्देश्य।
  12. धुन – लगन, झुकाव, लगाव, तरंग, लहर, मौज।

न से पर्यायवाची शब्द

  1. न्यायाधीश – न्यायकर्त्ता, न्यायमूर्ति, जज, धर्माधिकारी।
  2. न्यायालय – अदालत, कचहरी, कोर्ट।
  3. नर्क – यमलोक, यमपुर, नरक, यमालय।
  4. नर – जन, मानव, मनुष्य, पुरुष, मर्त्य, मनुज।
  5. नक्षत्र – उडु, तारिका, नखत, जुन्हाई।
  6. नामर्द – क्लीव, नपुंसक, पुंसत्वहीन।
  7. नंगा – नग्न, वस्त्रहीन, दिगम्बर, निर्लल्ज, बेशर्म, दुष्ट, लुच्चा।
  8. नंबर – अंक, संख्या, गणना, गिनती।
  9. नजर – दृष्टि, निगाह, कृपादृष्टि, दयादृष्टि, निगरानी, देखरेख, भेंट, उपहार, पहचान।
  10. नवयुवक – नौजवान, तरुण, किशोर, कुमार, वर्धमान, यौवनोन्मुख।
  11. नामी – विख्यात, प्रख्यात, प्रसिद्धि, मशहूर, लब्धप्रतिष्ठ, विश्रुत।
  12. नाश – पतन, अवनति, गिरावट, विध्वंस, संहार, क्षय, विनाश, बरबादी, तबाही।
  13. निराला – अनूठा, अनोखा, अपूर्व, अद्भुत, अद्वितीय।

शानदार! आपने 300 पर्यायवाची शब्द पढ़ एक नया रिकार्ड बनाया है।

  1. निवेदन – विनय, अनुनय, विनती, प्रार्थना, गुजारिश, इल्तजा।
  2. निकम्मा – बेकार, निठल्ला, निखट्टू, गोबरगणेश, मिट्टी का माधो।
  3. निखट्टू – निकम्मा, आलसी, अकर्मण्य, निठल्ला।
  4. निडर – निर्भय, निर्भीक, निःशंक, दिलेर, साहसी, हिम्मती, दिलावर, धृष्ट, ढीठ, उद्दंड।
  5. नित्य – शाश्वत, अमर, अनश्वर, अमर्त्य, अविनाशी, प्रतिदिन, रोज, सदा, नितप्रति, हररोज, हर रोज।
  6. निपुण – कुशल, चतुर, अनुभवी, योग्य, काबिल, अभिज्ञ, पूर्णतः।
  7. निरंतर – अटूट, अनवरत, अविरल, अविराम, आठों पहर।
  8. निरर्थक – बेकार, अर्थहीन, अर्थशून्य, निष्फल, व्यर्थ, असंगत, फिजूल।
  9. निर्जीव – सारहीन, निष्प्रभाव, मुर्दा, प्राणरहित, प्राणहीन, निष्प्राण।
  10. निर्धन – धनहीन, दरिद्र, दीन, रंक, कंगाल, गरीब।
  11. निर्बल – कमजोर, निःशक्त, क्षीण, दुर्बल, दुबला -पतला।
  12. निर्मल – शुद्ध, पवित्र, निर्दोष, साफ, स्वच्छ, निखरा हुआ।
  13. निशाचर – राक्षस, असुर, दैत्य, दानव, अमानुष।
  14. निष्ठा – विश्वास, श्रद्धा, यकीन, प्रवृति, लगाव।
  15. निंदा – दोषारोपण, फटकार, बुराई, भर्त्सना।

प से पर्यायवाची शब्द

  1. पत्थर – पाषाण पाहन, उपल, अश्म, शिला, प्रस्तर।
  2. पथ – मग, मार्ग, राह, पंथ, रास्ता।
  3. पंकज – कमल, राजीव, पद्म, सरोज, नलिन, जलज।
  4. पगड़ी – पगिया, मुरैठा, साफा, प्रतिष्ठा, मान -मर्यादा, भेंट, उपहार।
  5. परोपकार – परहित, भलाई, नेकी, परकाज, परमार्थ, परार्थ।
  6. पुत्र – बेटा, तनुज, सूत, आत्मज, तनय।
  7. प्रातःकाल – प्रात, प्रभात, सवेरा, विहान, भोर, अरुणोदय, कल, दिनमुख, सकाल।
  8. पाठशाला – स्कूल, विद्यापीठ, विद्यालय, मदरसा।
  9. पिता – तात, जनक, जनयिता, बाप,  पितृ।
  10. पर्वत – भूधर, गिरी, महीधर, शैल, नग, मेरु।
  11. पुत्री – तनया, आत्मजा, दुहिता, सुता, बेटी।
  12. पृथ्वी – धरा, धरती, भू, धरणी, अवनि, मेदिनी, क्षिति, मही, वसुंधरा, वसुधा, जमीन, भूमि।
  13. प्रगति – विकास, उन्नति, श्रीवृद्धि, तरक्की।
  14. प्रख्यात – प्रसिद्ध, विख्यात, मशहूर, यशस्वी।
  15. पटरानी – स्त्री, महारानी, राजमहिषी, राजपत्नी, बड़ी रानी।

शानदार! आपने 330 पर्यायवाची शब्द पढ़ एक नया रिकार्ड बनाया है।

फ से पर्यायवाची शब्द

  1. फल – फलम, बीजकोश।
  2. फलक – आसमान, आकाश, गगन, नभ, व्योम।
  3. फणी – साँप, सर्प, नाग, फणधर।
  4. फसल – शस्य, पैदावार, उपज, खिरमन, कृषि – उत्पाद।
  5. फरेब – छल, कपट, धोखा, प्रवंचना।
  6. फायदा – लाभ, नफा, मुनाफा, उपलब्धि।
  7. फूट – मतभेद, मनमुटाव, अनबन, परस्पर, कलह।
  8. फूल – पुष्प, कुसुम,पुहुप, सुमन, प्रसून।
  9. फौजी – सैनिक, सिपाही, जंगी, लश्करी।
  10. फौरन – तुरन्त, तत्काल, जल्दी।

ब से पर्यायवाची शब्द

  1. बादल – पयोधर, मेघ, जलधर, बलाहक, अंबुद, वारिद, पयोद, नीरद, घन, जलद, वारिवाह।
  2. बंजर – अनुपजाऊ, अनुर्वर, ऊसर।
  3. बंदर – कपि, मर्कट, वानर, कपीस, शाखामृग।
  4. बाघ – व्याघ्र, शार्दुल, चित्रक, व्याल।
  5. बालिका – गौरी, कन्या, बेटी, कुमारी, किशोरी।
  6. ब्राह्मण – विप्र, द्विज, भूसुर, भूदेव,बाभन।
  7. ब्रह्मांड – दुनिया, जगत, विश्व, संसार, जगती।
  8. बगीचा – बाग, उपवन, वाटिका, उद्यान, निकुंज।
  9. बचपन – बालपन, लड़कपन, बाल्यावस्था, बचपना।
  10. बसंत – ऋतुराज, ऋतुपति, मधुमास, कुसुमाकर।
  11. बजरंगबली – हनुमान, वायुपुत्र, केसरीनंदन, पवनपुत्र, बज्रांगी, महावीर।
  12. बहेलिया – आखेटक, अहेरी, शिकारी, आखेटी।
  13. बाँसुरी – वेणु, बंशी, मुरली, बंसुरी।
  14. बदन – शरीर, देह, तन, काया।
  15. बलवान – शक्तिशाली, बलशाली, ताकतवर, पुष्ट, मजबूत, दृढ़।
  16. बहादुर – वीर, सूर, सूरमा, साहसी, साहसिक, योद्धा।
  17. बिजली – विद्युत, चंचला, दामिनी, सूर्यपुत्री, घनज्वाला, तड़ित, वज्र।
  18. बुजुर्ग – वृद्ध, बूढ़ा, प्रौढ़, बड़ा।
  19. बुढ़ापा – वृद्धावस्था, वृद्धत्व, जश, जीर्णावस्था।
  20. बेकाबू – अनियंत्रित, निरंकुश, बेलगाम।

बेहद उमदा कार्य 360 पर्यायवाची शब्द पूरे हो चुके हैं।

भ से पर्यायवाची शब्द

  1. भारत – भारतवर्ष, हिन्दुस्तान, हिन्द, हिन्ददेश, हिन्दुस्तान, इंडिया।
  2. भव्य – शानदार, रमणीय, दिव्य, मनोहर।
  3. भ्रमर – अलि, मधुकर, मधुप, सारंग।
  4. भय – त्रास, भीति, डर, खौफ, आतंक।
  5. भद्रता – शिष्टता, सभ्यता, विनय, नम्रता।
  6. भरोसा – आश्रय, सहारा, आशा, विश्वास, संभावना, उम्मीद, तसल्ली।
  7. भाषा – बोली, जबान, वाणी, उच्चारण, कथन, भाषण।
  8. भोला – सरल, सीधा, निश्छल, अकुटिल।

म से पर्यायवाची शब्द

  1. महादेव – शम्भु, ईश, पशुपति, शिव, महेश्र्वर, शंकर, चन्द्रशेखर, भव, भूतेश, गिरीश, हर, त्रिलोचन।
  2. मटका – कुंभ, झट, घड़ा, सुराही, कलश।
  3. मछली – मीन, मत्स्य, झख, झष, जलजीवन, शफरी, मकर।
  4. मोक्ष – कैवल्य, मुक्ति, सद्गति, निर्वाण, परम पद।
  5. मुलाकात – मिलन, भेंट, मेल, मिलाप, दर्शन।
  6. मेंढक – दादुर, दर्दुर, वर्षाभू, मंडूक, भेक, शालूर।
  7. मोर – शिखी, शिव -सुत -वाहन, कलाजी, सारंग, नीलकंठ, केकी, मयूर।
  8. मोहित – मुग्ध, लुब्ध, आकर्षित।
  9. मेहनती – परिश्रमशील, कर्मठ, उद्यमी, उद्योगी, परिश्रमी, प्रयत्नशील।
  10. महात्मा – महापुरुष, महाशय, उदारत्मा, श्रेष्ठ व्यक्ति।
  11. मस्तिष्क – भेजा, दिमाग, मगज, बुद्धि।
  12. मृत्यु – देहांत, मौत, अंत, स्वर्गवास, निधन, देहावसान, पंचत्व, इंतकाल, निर्वाण, मरण।

बहत अच्छी प्रगति! 380 पर्यायवाची शब्द पूरे हुए!

य से पर्यायवाची शब्द

  1. यमुना – कालिंदी, तरणि -तनुजा, सूर्यजा, अज रवितनया, जमुना, कृष्णा, रविसुता |
  2. यम – कीनाश, जीवितेश, श्राद्धदेव, दण्डधर, सूर्यपुत्र,
  3. यमराज – अंतक, धर्मराज, कृतान्त ।
  4. यश – ख्याति, कीर्ति, प्रसिद्धि, प्रशंसा, बड़ाई, नाम।
  5. याचिका – प्रार्थना -पत्र, आवेदन -पत्र, अभ्यर्थना -पत्र।
  6. यात्रा – सफर, गमन, तीर्थाटन, प्रयाण, प्रस्थान।
  7. युद्ध – रण, समर, संग्राम, जंग, लड़ाई।
  8. युवती – तरुणी, श्यामा, रमणी, प्रमदा, सुंदरी, स्त्री, नारी, औरत, वनिता, कांता, वामा, त्रिया ।
  9. युवक – युवा, तरुण, कुमार, जवान, नौजवान।
  10. यौवन – युवावस्था, जवानी, जोबन, तारुण्य, तरुणावस्था।

र से पर्यायवाची शब्द

  1. रक्त – खून, लहू, रुधिर, शोणित, लोहित।
  2. रणभूमि – संग्रामभूमि, युद्धस्थल, युद्ध क्षेत्र, वीरभूमि, मैदान -ए -जंग।
  3. रात्रि – राका, निशा, रजनी, यामिनी, विभावरी।
  4. राजमहल – राजभवन, राजप्रसाद, राजमंदिर।
  5. राधा – हरिप्रिया, राधिका, ब्रजरानी।
  6. राम – रघुपति, राघव, रघुनंदन, रघुवर, सीतापति।
  7. रावण – लंकेश, लंकापति, दशानन दशकण्ठ।
  8. राक्षस – दैत्य, असुर, निशाचर।
  9. रिश्वत – घूस, नजराना, कमीशन, बख्शीश।
  10. रुकावट – बाधा, अड़चन, विघ्न, रुकाव, अटकाव, अडंगा, विराम, ठहराव।

बेहद शानदार प्रदर्शन आपने 400 Paryayvachi Shabd in Hindi पूरे कर लिए हैं।

ल से पर्यायवाची शब्द

  1. लड़की – बालिका, कुमारी, सुता, किशोरी, बाला, कन्या।
  2. लक्ष्मण – लखन, सौमित्र, शेष, अनन्त।
  3. लज्जा – संकोच, लाज, ह्या, शर्म।
  4. लाभ – प्राप्ति, मुनाफा, फायदा, नफा।
  5. लालच – लोभ, लिप्सा, तृष्ण, प्रलोभन, लालसा।
  6. लुच्चा – दुराचारी, बदमाश, कमीना, कुकर्मी।
  7. लुटेरा – अपहर्ता, अपहरणकर्ता, डाकू, डकैत।
  8. लोचन – आँख, नयन, नेत्र, चक्षु।
  9. लोभ – लालच, तृषा, तृष्णा, लिप्सा, स्पृहा।
  10. लोभी – लालची, स्पृह, इच्छुक, पिपासु, उत्सुक, तृष्णालु।

व से पर्यायवाची शब्द

  1. वन – जंगल, कानन, बीहड़, अरण्य, गहन, झाड़ी।
  2. वस्त्र – पट,  परिधान, अम्बर, वसन, चीर।
  3. वज्र – अशनि, कुलिश, पवि।
  4. वर – दुल्हा, वरदान, उत्तम, श्रेष्ठ।
  5. वर्तमान – उपस्थित, प्रस्तुत, विद्यमान, मौजूद।
  6. वाकिफ – ज्ञाता, जानकार, अनुभवी।
  7. वाणी – वचन, गिरा, भारती,भाषा, बोली।
  8. वायु – अनिल, समीर, पवन, हवा।
  9. वृक्ष – पेड़, पादप, शाखी, तरु, विटप।
  10. विकराल – भीषण, भयानक, डरावना, खौफनाक।
  11. विकास – प्रसार, फैलाव, बढ़ाव, प्रगति।
  12. विक्रम – वीरता, बहादुरी, शूरता, साहस, पराक्रम।
  13. विधाता – ब्रह्मा, विधि, सृष्टिकर्त्ता।
  14. विनोद – आमोद -प्रमोद, मजाक, उल्लास, आनंद, मनोरंजन, हँसी, तमाशा, खेल -कूद।
  15. विरह – वियोग, बिलगाव, जुदाई।
  16. विलोम – विपरीत, प्रतिलोम, प्रतीप, उलटा।
  17. विवश – बेबस, मजबूर, लाचार, असहाय।
  18. विरल – दुर्लभ, कठिन, दुष्प्राप्य।
  19. व्रत – उपवास, निराहार, अनाहार, रोजा।
  20. व्यवस्था – प्रबंध, इंतजाम, बंदोबस्त, रीति, पद्धति, कायदा, नियम।

अब अपनी गति को धीमा न करें, 430 Paryayvachi Shabd पूरे हुए!

श से पर्यायवाची शब्द

  1. श्मशान – मरघट, मसान, मुरदघट्टा, मृतकदाह स्थान, कब्रिस्तान।
  2. शरीर – देह, काया, तन, बदन, कलेवर, गात, विग्रह।
  3. शत्रु – दुश्मन, अरि, रिपु, विपक्षी, अमित्र, अराति, बैरी ।
  4. शराबी – मद्यप, पियक्कड़, दारूबाज, मदिरासेवी।
  5. शर्म – लाज, लज्जा, हया, संकोची, शर्मिन्दगी।
  6. श्वेत – उजला, उज्ज्वल, गोरा, साफ, दुग्धवत, रजतसदृश।
  7. शर्मीला – लज्जालु, लज्जाशील, संकोची, लजीला, एकांतप्रेमी।
  8. शतक – शताब्दी, सदी, सौ, सैकड़ा।
  9. शांत – चुप, मौन, गंभीर, संवेगहीन, आवेशरहित, खामोश, स्थिर।
  10. शादी – विवाह, ब्याह, पाणिग्रहण, परिणय, गठबंधन।
  11. शायरी – काव्य, कविता, पद्य, छंद।
  12. शिक्षक – अध्यापक, उपदेशक, गुरु, आचार्य, मास्टर, टीचर।
  13. शिला – पाषाण, सिल, पत्थर, चट्टान।
  14. शिव – त्रिनेत्र, वामदेव, शंकर, पशुपति, महेश, हर, त्रिलोचन, रुद्र, उमापति, महादेव, नीलकंठ, भूतेश, व्योमकेश ।
  15. शिकारी – लुब्धक, बहेलिया, आखेटक, अहेरी, व्याध ।
  16. शेर – हरि, केसरी, केशी, वनराज, मृगेन्द्र, मृगराज, शार्दूल, सिंह, केहरि, नाहर।
  17. शेषनाग – धरणीधर, फणीश, सहस्रासन, सर्पपति।

बस थोड़ा सा और 500 पर्यायवाची शब्द पूरे होने वाले हैं।

स से पर्यायवाची शब्द

  1. संध्या – निशारंभ, दिवावसान, दिवसावसान, दिनांत, सांयकाल, गोधूलि ।
  2. स्वर्ग – सुरलोक, देवलोक, द्युलोक, नाक ।
  3. स्वर – शब्द, ध्वनि, निनाद, रव, मुखर, नाद, घोष।
  4. सर्प – साँप, व्याल, पन्नग, अहि, नाग, विषधर, भुजंग, उरग, सरीसृप ।
  5. समुद्र – पयोधि, नीरधि, वारिधि, उदधि, जलधि, रत्नाकर, सागर, सिंधु, अब्धि, नदीश।
  6. सरस्वती – वाक्, वाग्देवी, भारती, वाणी, शारदा, वीणापाणि, हंसवाहिनी, वागीश्वरी।
  7. संकट – आपत्ति, विपत्ति, आफत, मुसीबत, विपदा, दुर्भाग्य, अभाग्य।
  8. संकल्प – विचार, इरादा, चेष्टाहीन, इच्छाशक्ति, कामनाशक्ति, दृढ़ -निश्चय, प्रतिज्ञा, व्रत।
  9. संगम – मेल, मिलाप, संयोग, संग, साथ, सम्बन्ध, संगति।
  10. सुकुमार – कोमल, नाजुक, नरम, मुलायम।
  11. सारांश – निष्कर्ष, आशय, तात्पर्य, अभिप्राय, भावार्थ, भाव, मतलब।
  12. सुरभि – सुगंध, इष्टगंध, घ्राण, तर्पण, सौरभ, सुवास ।
  13. सेना – चमू, दल, कटक ।
  14. सहेली – सखी, सहचरी, सजनी, आली, सैरंध्री।
  15. सूर्य – दिनकर, दिवाकर, भास्कर, आदित्य, सविता, अर्क, हरि, रवि, भानु, सहस्रांशु, प्रभाकर, अंशुमाली, दिनेश, मार्तंड, पतंग, पूषा, दिनमणि, अहर्पति, आफताब ।
  16. समूह – झुण्ड, संघ, संगठन, टोली, दल, मण्डली, समुदाय, वृन्द, निकर, निकाय, गण, पुन्ज, समुच्चय, कलाप, जत्था, राशि. 

ह से पर्यायवाची शब्द

  1. हर्ष – सुख, आनंद, प्रसन्नता, उल्लास, मोद -प्रमोद।
  2. हत्या – वध, हिंसा, कत्ल, खून।
  3. हनुमान – अंजनिपुत्र, पवनसुत, वज्रांग, आंजनेय, कपीश, महावीर, मारुत, वज्रांग।
  4. हंस – चक्रांग, मानसौक, कलहंस, मराल, कारंडव, सरस्वती वाहन।
  5. हमेशा – निरन्तर, सदा, सर्वदा, बराबर, लगातार।
  6. हरिण – मृग, सारंग, ऋश्य, हिरण।
  7. हर्ष – सुख, आनंद, प्रसन्नता, उल्लास, मोद -प्रमोद।
  8. हर्षित – प्रफुल्ल, प्रसन्न, उल्लासमय, प्रसन्नचित्त।
  9. हलचल – आंदोलन, उपद्रव, सनसनी, हंगामा, खलबली, उथल -पुथल।
  10. हासिल – प्राप्त, लब्ध, उपलब्ध।
  11. हिजड़ा – नपुंसक, नामर्द।
  12. हिस्सा – भाग, अंश, खंड, टुकड़ा।
  13. हिस्सेदार – भागीदार, साझीदार, पट्टीदार।
  14. हीन – रहित हाथी गज, हस्ती, मतंग, द्विरद, गयंद, सिंधुर, दंती, कुंभी, वितुण्ड।
  15. हिमालय – हिमप्रस्थ, हिमांचल, हिमाद्रि, नगाधिराज।
  16. हीरा – मणिवर, वज्रमणि, हीरक, कुलिश।
  17. हृदय – मन, अंतस, दिल, कलेजा, उर, हिय, वक्ष। 
  18. हिरण – कुरंग, सारंग, मृग, चमरी, कृष्णसार।
  19. हिचकना – संकोच करना, झिझकना, ठिठकना, हिचकिचाना।

क्ष से पर्यायवाची शब्द

  1. क्षमारहित – अक्षम, अशक्त, असमर्थ, क्षमाशून्य।
  2. क्षमाशील – क्षमी, क्षमावान, क्षमित, तितिक्षु, प्रभूष्णु, शक्त, शान्तियुक्त, सह, सहन, सहिष्णु।
  3. क्षत्राणी – क्षत्रिय पत्नी, क्षत्रिया, क्षत्रियाणी, क्षत्रियी, महारानी, राजपत्नी, रानी, वीरपत्नी, वीरमाता, वीरा।
  4. क्षण – अवसर, काल, घड़ी, छन, छिन, मौका, दण्ड, निमेष, पल, बेला, मुहूर्त, वक्त, समय।
  5. क्षत्रिय – क्षत्र, क्षत्री, नाभि, नृप, पार्थिव, बाहुज, राजन्य, राजा, वर्म, विराज, विराट, वीर।
  6. क्षितिज – अंबरांत, अंबरारंभ, आकाश रेखा, दिशा मंडल, क्षोर, दिगंत, अंतरिक्ष,
  7. क्षति – क्षय, घाटा, नाश, हानि, नुकसान।
  8. क्षण – भंगुर अनित्य, अस्थिर, क्षणिका, नश्वर, नाशवान।
  9. क्षीण – अल्प, कमजोर, कृष, क्षाम, थोड़ा, दुबला -पतला, बलहीन, बारीक, सूक्ष्म ।
  10. क्षमता – ताकत, पहुँच, बल, शक्ति, सामर्थ्य,योग्यता।
  11. क्षय – अतिरोग, ऊष्मा, गदाग्रणी, तपेदिक, दिक, नृपामय, यक्ष्मा, रोगराज, शोष।
  12. क्षर – अज्ञान, जल, जीवात्मा, नाशवान, मेघ, शरीर।
  13. क्षिति – आवास, क्षय, गोरोचन, जगह, पृथ्वी, प्रलय -काल ।

त्र से पर्यायवाची शब्द

  1. त्रिशूल – नोक, भाला, शूल, बाधा, सूली, धनुष, अजगव, पिनाक।
  2. त्रुटि – भूल, चूक, गलती।
  3. त्रास – भय, आतंक, डस, भीति, आशंका।

ज्ञ से पर्यायवाची शब्द

  1. ज्ञान – हुनर, तर्क पूर्णता, आत्मज्ञान, आत्म साक्षात्कार, इल्म, विद्या, अक़्ल, समझ, बुद्धिमत्ता।
  2. ज्ञानी – विद्वान, सुविज्ञ, आलिम, विवेकी, ज्ञानवान।

Source

अद्भुत प्रदर्शन! आपने पूरे 500 Paryayvachi Shabd in Hindi पढ़ लिए हैं!

अब पर्यायवाची शब्द का अभ्यास करें

  1. चंद्रमा का पर्यायवाची शब्द बताइए। Chandrama ka paryayvachi shabd.
  2. अंतरिक्ष का पर्यायवाची शब्द बताइए। Antriksha ka paryayvachi shabd.
  3. बादल का पर्यायवाची शब्द बताइए। Badal ka paryayvachi shabd.
  4. फूल का पर्यायवाची शब्द बताइए। Phool ka paryayvachi shabd.
  5. रात का पर्यायवाची शब्द बताइए। Raat ka paryayvachi shabd.
  6. आग का पर्यायवाची शब्द बताइए। Aag ka paryayvachi shabd.
  7. सूरज का पर्यायवाची शब्द बताइए। Suraj ka paryayvachi shabd.
  8. धरती का पर्यायवाची शब्द बताइए। Dharti ka paryayvachi shabd.
  9. राजा का पर्यायवाची शब्द बताइए। Raja ka paryayvachi shabd.
  10. आकाश का पर्यायवाची शब्द बताइए। Aakash ka paryayvachi shabd.
  11. दिन का पर्यायवाची शब्द बताइए। Din ka paryayvachi shabd.
  12. मन का पर्यायवाची शब्द बताइए। Man ka paryayvachi shabd.
  13. पृथ्वी का पर्यायवाची शब्द बताइए। Prithvi ka paryayvachi shabd.
  14. आंख का पर्यायवाची शब्द बताइए। Aankh ka paryayvachi shabd.
  15. चांद का पर्यायवाची शब्द बताइए। Chand ka paryayvachi shabd.
  16. हाथी का पर्यायवाची शब्द बताइए। Hathi ka paryayvachi shabd.
  17. हवा का पर्यायवाची शब्द बताइए। Hawa ka paryayvachi shabd.
  18. पक्षी का पर्यायवाची शब्द बताइए। Pakshi ka paryayvachi shabd.
  19. कमल का पर्यायवाची शब्द बताइए। Kamal ke paryayvachi shabd.
  20. जंगल का पर्यायवाची शब्द बताइए। Jungle ka paryayvachi shabd.
  21. अमृत का पर्यायवाची शब्द बताइए। Amrit ka paryayvachi shabd.
  22. पर्वत का पर्यायवाची शब्द बताइए। Parvat ka paryayvachi shabd.
  23. घोड़ा का पर्यायवाची शब्द बताइए। Ghoda ka paryayvachi shabd.
  24. तालाब का पर्यायवाची शब्द बताइए। Talab ka paryayvachi shabd.
  25. शेर का पर्यायवाची शब्द बताइए। Sher ka paryayvachi shabd in hindi.
  26. पहाड़ का पर्यायवाची शब्द बताइए। Pahad ka paryayvachi shabd.
  27. पिता का पर्यायवाची शब्द बताइए। Pita ka paryayvachi shabd.
  28. नदी का पर्यायवाची शब्द बताइए। Nadi ke paryayvachi shabd.

उत्तर यहाँ से देखें

शब्दपर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd in Hindi)
चंद्रमासुधाकर, शशांक, रजनीपति, निशानाथ, सुधांशु।
अंतरिक्षअंबरांत, अंबरारंभ, आकाश रेखा, दिशा मंडल, क्षोर, दिगंत, अंतरिक्ष,
बादलपयोधर, मेघ, जलधर, बलाहक, अंबुद, वारिद, पयोद, नीरद, घन, जलद, वारिवाह।
फूलपुष्प, कुसुम,पुहुप, सुमन, प्रसून।
रातरात्रि, राका, निशा, रजनी, यामिनी, विभावरी।
आगपावक, अनल, अग्नि, दव, हुताशन, रोहिताश्व, उष्मा, ताप, तपन, जलन, आतिश, ज्वाला, दावानल, दावाग्नि, वहि।
सूरजसूर्य, दिनकर, दिवाकर, भास्कर, आदित्य, हरि, रवि, भानु, प्रभाकर, दिनेश, मार्तंड, पतंग, पूषा, दिनमणि।
धरतीपृथ्वी, धरा, भू, धरणी, अवनि, मेदिनी, क्षिति, वसुंधरा, वसुधा, जमीन, भूमि।
राजाक्षत्र, क्षत्री, द्विजलिंगी, नाभि, नृप, पार्थिव, बाहुज, मूर्द्धक, मूद्र्धाभिषिक्त, राजन्य, वर्म, विराज, विराट, वीर, सार्वभौम।
आकाशनभ, अनन्तं, अभ्रं, पुष्कर, शून्य, तारापथ, अंतरिक्ष, आसमान, फलक, व्योम, दिव, खगोल, गगन, अम्बर।
दिनअह:, दिवस, वासर, दिवा, वार।
मनमानस, मत, चित्त, दिल, इच्छा, इरादा, विचार।
जलनीर, सलिल, जीवन, तोय, उदक, पानी, पय,अंबु, अंभ, रस, आब, वारि ।
पृथ्वीधरती, धरा, भू, धरणी, अवनि, मेदिनी, क्षिति, वसुंधरा, वसुधा, जमीन, भूमि।
आंखनेत्र, नयन, चक्षु, दृग, लोचन, अक्षि, नजर, अक्ष, चश्म।
गंगादेवनदी, भागीरथी, सुरसरिता, जाह्नवी, मन्दाकिनी विष्णुपदी, सुरसरि, देवपगा, सुरधुनी।
चांदचन्द्र, चन्द्रमा, शशि, सोम, विधु, राकेश, शशांक, मयंक, रजनीश, महाताब, तारकेश्वर।
हाथीगज, हस्ती, मतंग, द्विरद, गयंद, सिंधुर, दंती, कुंभी, वितुण्ड।
हवावायु, अनिल, समीर, पवन।
पक्षीखग, द्विज, अण्डज, शकुनि, पखेरू।
कमलपंकज, राजीव, पद्म, सरोज, नलिन, जलज।
जंगलअरण्य, वन, कानन, अटवी, कान्तार, विपिन।
अमृतमधु, सुधा, पीयूष, अमी, सोम, सुरभोग।
पर्वतगिरि, मेरु, पहाड़, शैल, महीधर, धराधर, भूधर।
घोड़ाअश्व, तुरंग, घोटक, रविसुत, आशुविमानक, हय, तुरंगम, वाजि, सर्ता सैंधव, रविपुत्र।
तालाबतड़ाग, सर, जलाशय, सरसि,ताल,पद्माकर, पुष्कर, सरोवर।
शेरहरि, केसरी, केशी, वनराज, मृगेन्द्र, मृगराज, शार्दूल, सिंह, केहरि, नाहर।
पहाड़गिरि, मेरु, पर्वत, शैल, महीधर, धराधर, भूधर।
पितातात, जनक, जनयिता, बाप,  पितृ।
नदीसरिता, वाहिनी, अपगा, शैवालिनी, शैलजा, सिंधुगामिनी,तरंगिणी, स्रोतस्विनी, तटिनी।
Paryayvachi Shabd in Hindi

250 मुहावरे अर्थ और वाक्यों में प्रयोग के साथ अभी देखे।

FAQs: पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं? (Paryayvachi Shabd in Hindi)

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा क्या है? (Paryayvachi shabd ki paribhasha kya hai)

पर्यायवाची शब्द उन्हें कहते हैं, जब भिन्न-भिन्न शब्दों का अर्थ समान हो, अर्थात एक ही शब्द के स्थान पर समान अर्थ वाले अलग अलग शब्द प्रयोग किये जा सके।

पर्यायवाची को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? (Paryayvachi meaning in English)

पर्यायवाची को अंग्रेजी में Synonym कहते हैं।


उम्मीद है, 500 Paryayvachi Shabd in Hindi का ब्लाग पसंद आया होगा। इसमें आपने जाना Paryayvachi shabd kise kahate hain और पर्यायवाची शब्दों के 500+ उदाहरण के साथ। इसी प्रकार उपयोगी, और ज्ञानवर्धक और मनोरंजक जानकारी हिंदी में पढ़ने के लिए Hindi Read Duniya की वेबसाइट से जुड़े रहें।

Rohit Soni

Rohit Soni

Hello friends मेरा नाम रोहित सोनी (Rohit Soni) है। मैं मध्य प्रदेश के सीधी जिला का रहने वाला हूँ। मैंने Computer Science से ग्रेजुएशन किया है। मुझे लिखना पसंद है इसलिए मैं पिछले 5 वर्षों से लेखन का कार्य कर रहा हूँ। और अब मैं Hindi Read Duniya और कई अन्य Website का Admin and Author हूँ। Hindi Read Duniya पर हम उपयोगी, ज्ञानवर्धक और मनोरंजक जानकारी हिंदी में  शेयर करने का प्रयास करते हैं। इस website को बनाने का एक ही मकसद है की लोगों को अपनी हिंदी भाषा में सही और सटीक जानकारी  मिल सके।View Author posts

Share this post on social!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.