क्रिकेट के बारे में जानकारी (About cricket in Hindi): क्रिकेट एक लोकप्रिय खेल है। यह बल्ले और गेंद से एक बड़े मैदान में खेला जाता है। परन्तु इसे कुछ लोग गली, मोहल्ले, खाली सड़क पर भी खेलते हुए नजर आते हैं। क्रिकेट खेल कई प्रकार से खेले जाते हैं जैसे एक दिवसीय (One day), Test Cricket, T-20 इत्यादि। क्रिकेट दो टीम के बीच खेला जाता है। जिसमें प्रत्येक टीम में 11 खिलाड़ी होते है और दोनों टीम की तरफ से एक-एक कप्तान होते है।
खेल का आरम्भ कप्तान द्वारा सिक्का उछाल कर, टॉस करके तय किया जाता है कि पहले कौन सी टीम बैटिंग करेगी। क्रिकेट खेलने के नियम भी बनाए गए हैं जिन्हें सभी टीम को Follow करना अत्यंत आवश्यक होता है।
Table of Contents
क्रिकेट पर बड़े तथा छोटे निबंध (Long and Short Essay on Cricket in Hindi, Cricket par Nibandh Hindi mein)
इस लेख में 100 से 500 शब्दों में क्रिकेट पर निबंध शेयर किए गए हैं। जो क्रिकेट के बारे में विस्तृत जानकारी (About cricket in Hindi) प्रदान करते हैं। उम्मीद है की आपको जरूर पसंद आएगा।

क्रिकेट पर निबंध 150 शब्द / क्रिकेट पर निबंध 10 लाइन
क्रिकेट एक लोकप्रिय खेल
- क्रिकेट एक लोकप्रिय खेल है। और इसे पूरी दुनिया भर में खेला जाता है।
- क्रिकेट की शुरुआत इंग्लैंड में हुई थी।
- क्रिकेट को गेंद और बैट से खेला जाता है। और खेलने के लिए एक बड़े से मैदान की जरूरत होती है।
- इस खेल को दो टीम के साथ खेला जाता है।
- प्रत्येक टीम में 11-11 खिलाड़ी होते हैं। और खेल पर निगरानी रखने के लिए दो अंपायर भी होते हैं।
- क्रिकेट खेल में 6 गेंद का एक ओवर होता है। और आम तौर पर 50 ओवर का खेल खेला जाता है।
- खेल का प्रारम्भ दोनों टीम के कप्तान द्वारा सिक्का उछाल के किया जाता है।
- पहली टीम के खिलाड़ी जितना रन बनाते हैं उससे ज्यादा रन बनाना ही दूसरी टीम का लक्ष्य होता है।
- दोनों ही टीमों में गेंदबाजी करते समय टीम का मुख्य उद्देश्य बल्लेबाज को आउट करना या फिर कम से कम रन बनाने देना होता है।
- क्रिकेट खेल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तर पर खेले जाते हैं।
क्रिकेट का इतिहास निबंध 300 शब्द
प्रस्तावना
क्रिकेट लोगों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खेल है। यह बल्ले और गेंद से खेला जाने वाला दलीय खेल है। क्रिकेट दो टीम के बीच खेला जाता है। जिसमें प्रत्येक टीम में 11 खिलाड़ी होते है और दोनों टीम की तरफ से एक-एक कप्तान होते है। क्रिकेट के कई प्रारूप होते हैं, जिसमें से उच्चतम स्तर Test Cricket है, जिसमें वर्तमान प्रमुख राष्ट्रीय टीमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैण्ड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैण्ड, पाकिस्तान, ज़िम्बाब्वे , बांग्लादेश, अफ़ग़ानिस्तान और आयरलैण्ड हैं।
क्रिकेट का इतिहास
क्रिकेट की शुरुआत दक्षिणी इंग्लैंड में हुई थी। इसका सबसे प्राचीन निश्चित संदर्भ 1598 में मिलता है, क्रिकेट को निश्चित रूप से 16 वीं शताब्दी में इंग्लैंड में ट्यूडर समय से प्रचलित माना जाता है, लेकिन यह शायद इससे पहले भी उत्पन्न हो चुका था। 17 वीं सदी के अंत तक, यह उच्च दांव के लिए खेली जाने वाली एक संगठित गतिविधि बन गया था और ऐसा माना जाता है कि 1660 में पुनर्संस्थापन के बाद क्रिकेट के पहले पेशेवर प्रकट हुए।
18 वीं शताब्दी में क्रिकेट का प्रमुख विकास हुआ और यह इंग्लैंड का राष्ट्रीय खेल बन गया। शर्त ने उस विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और साथ ही अमीर समर्थकों ने अपनी 11 खिलाड़ियों की टीम तैयार की। लंदन में 1707 में क्रिकेट बहुत प्रसिद्ध था। खेल के सिंगल विकेट रूप ने बड़ी भीड़ को अपनी ओर आकर्षित किया। गेंदबाजी 1760 के आस पास शुरू हुई जब गेंदबाज ने गेंद को बल्लेबाज की ओर रोल करने के बजाय उसे पिच करना शुरू कर दिया। उछलती हुई गेंद का सामना करने के लिए बल्ले के डिजाइन में क्रन्तिकारी बदलाव हुआ, पुराने हॉकी के आकार के बल्ले को आधुनिक सीधे बल्ले से बदला गया।
उपसंहार
क्रिकेट खेल में समय-समय पर अनेक बदलाव होते रहें और कई नियम भी बनाए गए लेकिन क्रिकेट के मैंदान की सीमा अभी भी निश्चित नहीं है। यह गोलाकार, अंडाकार या फिर चौकोर भी हो सकता है। इंग्लैंड से शुरु हुए क्रिकेट खेल ने आज दुनिया भर में अपनी जड़े जमा चुका है। अब यह 100 से अधिक देशों में खेला जाता है।
यह भी पढ़ें:
क्रिकेट कैसे खेला जाता है निबंध 400 शब्दों में (About cricket in Hindi)
प्रस्तावना
क्रिकेट खेल एक अंतरराष्ट्रीय खेल है। जो 100 से भी अधिक देशों में खेला जाता है। क्योंकि यह काफी मनोरंजक भरा खेल है, Cricket खेल खेलने वाले खिलाड़ी से ज्यादा दर्शक रोमांचित होते है जब क्रिकेट खेला जाता है। और यही कारण है कि जब क्रिकेट खेला जाता है तो लोगों की बहुत बड़ी भीड़ जमा होती है। और क्रिकेट मैदान से लेकर प्रसारित हो रहे टीवी, मोबाइल तक में लाखों करोड़ों क्रिकेट दर्शकों की भीड़ जमा हो जाती है।
क्रिकेट खेल की विधि
क्रिकेट के खेल में दो टीमें होती है जिनमें से प्रत्येक टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं, इसके साथ ही खेल में निर्णायक के रुप में दो अंपायर भी होते है, जो मैच के दौरान होने वाली गलतियों पर नज़र रखते है। और फिर उसी के अनुसार अपना फैसला सुनाते है। क्रिकेट को एक बड़े से मैदान में खेला जाता है। मैच शुरु होने से पहले एक सिक्का उछाला जाता है और ये फैसला किया जाता है कि कौन सी टीम पहले बल्ले बाजी या गेंद बाजी करेगी।
दोनों टीमें अपनी बारी आने पर बैटिंग और बॉलिंग दोनों करती है। बैंटिग करने वाले खिलाड़ी को पिच पर दोनों तरफ लगे विकट के बीच दौड़ कर या फिर चौके व छक्के मारकर रन बनाने होते हैं। किन्तु गेंदबाजी करने वाली टीम को अपने बिरोधी टीम को रन बनाने से रोकना होता है। तथा उन्हें आउट करना होता है। आउट करने के लिए भी कई विकल्प होते हैं। जैसे बोल्ड, रन ऑउट, कैच ऑउट, एल बी डबल्यू, स्टंपड, हिट विकेट, दो बार गेंद को मारना, टाइम आउट इत्यादि। 11 खिलाड़ी में 10 खिलाड़ी आउट होते हैं और इस स्थिति में टीम “आल आउट” कहलाती है। खेल को जीतने के लिए एक टीम को दूसरे टीम से ज्यादा स्कोर (रन) बनाना होता है। कभी-कभी दोनों टीम का स्कोर बराबर हो जाता है। उस स्थित में मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया जाता है।
क्रिकेट खेल कई तरह के खेले जाते हैं। जैसे एक दिवसीय (One day), Test Cricket, T-20, World Cup इत्यादि। क्रिकेट खेल की पारी कुछ घंटों, एक दिन या फिर कई दिनों तक की होती है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि किस प्रकार का खेल खेला जा रहा है।
उपसंहार
क्रिकेट खेल मनोरंजन के लिए तो खेला ही जाता है लेकिन यह एक पेशेवर खेल भी है। यह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तर पर खेला जाता है। और इस खेल को पुरुष व महिलाएं कोई भी खेल सकता है दोनों की अपनी अपनी टीम होती है। क्रिकेट खेलते समय खिलाड़ी को अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट, दस्ताने, तथा पैडस आदि पहनने होते हैं।
क्रिकेट खेलने के नियम निबंध 500 शब्दों में
प्रस्तावना
क्रिकेट काफी रोमांचित करने खेल है और दुनिया भर के लोग इसे खेलने व देखने में बहुत ज्यादा दिलचस्पी दिखाते हैं। क्रिकेट आमतौर पर 4 से 5 दिन तक चलता है। और कभी-कभी एक दिन का भी खेला जाता है जिसे One Day Cricket कहा जाता है। अन्य खेलों की तरह ही इसमें कई सारे नियम होते हैं जिनका पालन करते हुए ही क्रिकेट खेला जाता है। लेकिन यह नियम क्रिकेट के खेल के प्रारूप के आधार पर थोड़े बहुत बदलाव हो सकते हैं। लेकिन मूल रूप से सभी का सेम ही होता है।
क्रिकेट के नियम
Cricket खेलने के लिए क्रिकेट के नियम को जानना बहुत जरूरी होता है। तभी इस खेल को अच्छी तरह से इसे खेला जा सकता है। आधिकारिक तौर पर क्रिकेट में कुल 42 तरह के नियम होते हैं। हर एक नियम में अलग-अलग प्वाइंट्स होते हैं। इस खेल में खेल का मैदान बहुत महत्वपूर्ण होता है, जहाँ पर बालिंग और बैटिंग की जाती है उसे पिच कहते हैं। यह 22 गज का होता है, इसके दोनो ओर स्टम्प लगा होता है पिच विकेटों के बीच की लम्बाई होती है और 305 सेंमी चौड़ी होती है। यह एक समतल सतह है, इस पर बहुत ही कम घास होती है जो खेल के साथ कम हो सकती है।
One Day Cricket 50 Over का खेला जाता है। और प्रत्येक ओवर में कुल 6 गेंद डाली जाती है। इस प्रकार यह 300 गेंदें खेली जाती है। पहली पारी में खेलने वाले बल्लेबाज इस 50 ओवर में खेलकर रनों का लक्ष्य विरोधी टीम को देते हैं। लेकिन यदि सभी 10 खिलाड़ी 50 ओवर से पहने ही आउट कर दिए जाते हैं तो जितना रन बना हुआ रहेगा। वही लक्ष्य अगली टीम के लिए होगा। दोनों ही टीमों में गेंदबाजी करते समय टीम का मुख्य उद्देश्य बल्लेबाज को आउट करना होता है। या फिर कम से कम रन बनाने देना होता है। और वहीं दूसरी पारी में भी बल्लेबाजो को दिए गए लक्ष्य से रोकने के लिए उन्हें आउट करना अथवा रनों की गति को नियंत्रित करना होता हैं। ताकि जीत हासिल की जा सके।
क्रिकेट खेल के खिलाड़ी
पेशेवर मैचों में, खेल के दौरान मैदान पर केवल 15 लोग होते हैं। इनमें से दो अंपायर होते हैं जो मैदान में होने वाली गतिविधियों को नियंत्रित करते हैं। 2 बल्लेबाज होते हैं, जिनमें से 1 स्ट्राइकर होता है, जो गेंद का सामना करता है और दूसरा नॉन स्ट्राइकर कहा जाता है, जो गेंदबाजी के साइड खड़ा होता है। इन दोनों बल्लेबाजों की भूमिका रन बनने के साथ और ओवर पूरे होने के साथ बदलती रहती है। वही पर गेंदबाजी टीम के सभी 11 खिलाड़ी एक साथ मैदान पर उपस्थित होते हैं। उनमें से एक गेंदबाज होता है, दूसरा विकेटकीपर और अन्य नौ क्षेत्ररक्षक (Fielder) कहलाते हैं।
निष्कर्ष
क्रिकेट खेल बहुत ही रोमांचित होने के साथ यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा होता है। क्रिकेट खेल का रोज अभ्यास करने से कोई भी क्रिकेटर बन सकता है। और क्रिकेट को अपने Profession की तरह भी ले सकता है। लेकिन क्रिकेट के खेल में ढेर सारे नियम होते हैं जिसको बिना जाने कोई भी इस खेल को सही तरीके से नहीं खेल सकता है। जब मैदान सूखा होता है तभी इसे अच्छे से खेला जा सकता है यदि मैदान गीला होगा तो खेलने में कई तरह की परेशानियाँ उत्पन्न होगी। क्रिकेट के खेल में एक बल्लेबाज तब तक खेलता है जब तक की वह आउट नहीं हो जाता है।

क्रिकेट के बारे में 11 रोचक तथ्य
- आज क्रिकेट भारत में सबसे ज्यादा पसंदीदा खेल बन चुका है लेकिन इसकी शुरुआत इंग्लैंड में हुई थी।
- पहले क्रिकेट को हॉकी की तरह के बैट से जमीन पर गेंद लुढ़का कर खेला जाता था।
- गेंदबाजी 1779 के आस पास शुरू हुई जब गेंदबाज ने गेंद को बल्लेबाज की ओर रोल करने के बजाय उसे पिच करना शुरू कर दिया।
- सन् 1779 में पहली बार LBW (Leg Before Wicket) का नियम लाया गया।
- सबसे पहला विश्व कप जून 1975 में इंग्लैंड में आयोजित किया गया था।
- क्रिकेट का पहला एक दिवसीय मैच (वन डे क्रिकेट) इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ष 1971 में खेला गया था।
- महिला क्रिकेट मैच में जिस गेंद का उपयोग किया जाता है उसका वजन पुरुष क्रिकेट मैच के गेंद से कम होता है।
- भारत एक ऐसा देश है जिसने 60 ओवर, 50 ओवर और 20 ओवर तीनों फॉर्मेट का World cup जीता हुआ है।
- पहला शतक लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के बल्लेबाज डेनिस एमिस के नाम है, इन्होंने 103 रन बनाया था।
- क्या आप जानते हैं, पहले क्रिकेट में 1 ओवर में 4 गेंदें होती थीं। फिर उसके बाद 1889 में 1 ओवर में 5 गेंदें फेंकी गईं। इसके बाद, 1922 में, 1 ओवर में 8 गेंदें तक फेंकी गईं। लेकिन 1947 में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 1 ओवर में 6 गेंदें फेंकी गईं। जो अब तक हर कोई फॉलो कर रहा है।
- क्रिकेट में थर्ड अंपायर का नियम जब आया, तो थर्ड अंपायर का पहला आउट फैसला सचिन तेंदुलकर के लिए था।
यह भी जानें :
35+ शेर के बारे में रोचक जानकारी (Information About Lion In Hindi)
Business Ideas In Hindi in 2023
तो दोस्तों ये थी क्रिकेट के बारे में जानकारी (About cricket in Hindi) उम्मीद करता हूँ की आपकों यह क्रिकेट पर निबंध (Cricket Essay in Hindi) पसंद आया होगा। पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद!
FAQs: About cricket in Hindi
Q: क्रिकेट किस देश में सबसे अधिक खेला जाता है?
Ans: भारत में।
Q: क्रिकेट किस देश का राष्ट्रीय खेल है।
Ans: क्रिकेट इंग्लैंड और श्रीलंका का राष्ट्रीय खेल है।
Q: पहली बार क्रिकेट किन दो देशों के बीच खेला गया था?
Ans: पहली बार क्रिकेट संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के बीच खेला गया था।
Read More Essay…
- जलवायु परिवर्तन पर निबंध | Essay on Climate Change in Hindi 500 words
- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हिंदी निबंध 500+ शब्द | Beti Bachao Beti Padhao Nibandh
- विज्ञान : वरदान या अभिशाप | विज्ञान के चमत्कार [Wonder of Science Essay in Hindi]
- क्रिकेट पर निबंध (Cricket Essay in Hindi) | About cricket in Hindi
- जल संरक्षण पर निबंध 500 शब्दों में | Essay on save water in Hindi
- महिला सशक्तिकरण पर निबंध 500 शब्दों में | Essay on Women Empowerment in Hindi