Skip to content

दुनिया का पहला स्मार्टफोन किसने बनाया | विश्व के पहले स्मार्टफोन का क्या नाम था?

दुनिया भर में कई प्रकार के स्मार्टफोन बाजार में मौजूद हैं। लगभग सभी लोगों के पास एक या दो मोबाइल तो होता ही है। इन स्मार्टफोन मे रोजाना कुछ न कुछ नया होता रहता है, और कंपनिया एक से एक अच्छे फीचर अपने स्मार्टफोन में देने की कोशिस करती रहती है। आपके हाथ में जो स्मार्टफोन है वह पहले किस तरह का था क्या आपको पता है? विश्व के पहले स्मार्टफोन का क्या नाम था? दुनिया का पहला स्मार्टफोन किसने बनाया था? आज हम ऐसे ही सवालो के जवाब आपको देने वाला हूँ।

दुनिया का पहला स्मार्टफोन किसने बनाया – Duniya ka sabse pahala smartphone kisane banaya?

दुनिया का पहला स्मार्टफोन किसने बनाया – Duniya ka sabse pahala smartphone kisane banaya?
दुनिया का पहला स्मार्टफोन किसने बनाया – Duniya ka sabse pahala smartphone kisane banaya?

सन् 1992 में एक नया और अनोखा डिवाइस दुनिया के सामने आया। IBM Simon नाम का यह स्मार्टफोन जिसे दुनिया का सबसे पहला स्मार्टफोन IBM Simon माना जाता है। इसकी कीमत भारतीय रुपये में 60000 हजार थी। इस गैजेट में मोबाइल फोन, फैक्श मशीन, पेजर और पर्सनल डिजिटल असिस्टेंस सब कुछ सामिल था। यह गैजेट उस समय का सबसे अत्याधुनिक डिवाइस था। जिसके आने से मोबाइल की परिभाषा ही बदल गई थी। और टच स्क्रीन मोबाइल की शुरुआत भी इसी स्मार्टफोन से ही माना जाता है। IBM Simon में 3 इंच की टच स्क्रीन थी जिसमें 160*293 Pixel का रेजोल्यूशन था तथा स्क्रीन का टाइप LCD था। और यह फोन सिर्फ काले रंग में ही उपलब्ध था।

विश्व के पहले स्मार्टफोन का क्या नाम था?

विश्व के पहले स्मार्टफोन का नाम IBM Simon था जिसको 23 नवंबर 1992 को लॉन्च किया गाया तथा Smartphone IBM Simon की बिक्री 16 अगस्त 1994 में शुरू हुई।

भारत में पहला मोबाइल फोन कब आया और भारत में सबसे पहली कॉल किसने की?

टचस्क्रीन से पहले कीपैड मोबाइल का अविष्कार हुआ था इस मोबाइल से केवल कॉल करने और मैसेजिंग की सुविधा यूजर्स को मिलती थी। दुनिया में पहली मोबाइल बनाने वाली मोटोरोला कंपनी थी। मोटोरोला ने सन् 1983 में पहला मोबाइल फोन लॉन्च किया था, जिसका नाम Motorola DynaTAC 800X था। इस मोबाइल फोन की कीमत करीब 2 लाख रुपये थी। तथा दुनिया का सबसे पहला मोबाइल बनने के 12 साल बाद भारत में मोबाइल आया। भारत में 1995 में मोबाइल का आगमन हुआ। और पहली कॉल श्री सुखराम जी ने वेस्ट बंगाल के मुख्यमंत्री ज्योति बासु जी को किया था।

भारत में स्मार्टफोन कब आया – India me smartphone kab aaya?

भारत स्मार्टफोन के लिए एक बहुत बड़ी मार्केटिंग क्षेत्र है। भारत में स्मार्टफोन की कई कंपनियाँ अपना जमाव बना चुकी है। और कई कंपनी अभी भी अपना पाँव भारत में जमाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में सबसे पहले स्मार्टफोन कब आया? दोस्तों भारत में पहला स्मार्ट फोन 22 अक्टूबर 2008 को लॉन्च किया गया था और इस फोन को HTC कंपनी ने लॉन्च किया था। कंपनी ने Android Smartphone HTC t-Mobile G1 नाम की मोबाइल भारत में उतारा था जिसे HTC Dream के नाम से भी जाना जाता है।

स्मार्टफोन कितने प्रकार के होते हैं – Smartphone kitne prakar ke hote hai?

  • स्मार्टफोन 3 प्रकार के होते हैं-
  • Android Phone – एन्ड्रोएडफोन
  • iPhone – आईफोन
  • BlackBerry – ब्लैकबेरी


जिनमें से सबसे ज्यादा यूजर्स Android Phone के हैं।

यह भी देखें

दुनिया की सबसे महंगी साइकिल कौन सी है?

दुनिया की सबसे महंगी कार कौन सी है?

FAQ

Q. भारत में पहली टचस्क्रीन फोन किस कंपनी ने लांच किया था?

Ans. भारत में पहला स्मार्ट फोन फोन को HTC कंपनी ने लॉन्च किया था। जो कि 22 अक्टूबर 2008 को लॉन्च किया गया था।

Q. मोबाइल किसने बनाया था?

Ans. सर्वप्रथम मोबाइल 3 अप्रैल 1973 को अमेरिकी इंजीनियर मार्टिन कूपर (Martin Cooper ) ने बनाया था। और यह पहला मोबाइल बहुराष्ट्रीय दूरसंचार कम्पनी ‘Motorola’ का था।

Q. भारत में मोबाइल कब लांच हुआ?

Ans. 31 जुलाई 1995 वो ऐतिहासिक दिन था जब पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु ने कोलकाता में मोदी टेल्सट्रा कंपनी के मोबाइल नेट सर्विस की शुरुआत की थी ।

Rohit Soni

Rohit Soni

Hello friends मेरा नाम रोहित सोनी (Rohit Soni) है। मैं मध्य प्रदेश के सीधी जिला का रहने वाला हूँ। मैंने Computer Science से ग्रेजुएशन किया है। मुझे लिखना पसंद है इसलिए मैं पिछले 5 वर्षों से लेखन का कार्य कर रहा हूँ। और अब मैं Hindi Read Duniya और कई अन्य Website का Admin and Author हूँ। Hindi Read Duniya पर हम उपयोगी, ज्ञानवर्धक और मनोरंजक जानकारी हिंदी में  शेयर करने का प्रयास करते हैं। इस website को बनाने का एक ही मकसद है की लोगों को अपनी हिंदी भाषा में सही और सटीक जानकारी  मिल सके।View Author posts

Share this post on social!

1 thought on “दुनिया का पहला स्मार्टफोन किसने बनाया | विश्व के पहले स्मार्टफोन का क्या नाम था?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.