Skip to content

वाई फाई का पूरा नाम क्या है | Wi-Fi full form

Wi-Fi Technology ने डिजिटल दुनिया में धूम मचा रहा है। वर्तमान में इस्तेमाल किये जाने वाले ज्यादातर Devices में Wi Fi की सुविधा आने लगी है। एक फोन का डेटा दूसरे फोन में या कंप्यूटर, लैपटॉप में Transfer करने का सबसे अच्छा साधन वाई फाई ही है। इस Wi Fi टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल ने हमारी डिजिटल दुनिया को बदल दिया है। आज कीबोर्ड, माउस, स्पीकर जैसे उपकरण को बिना तार के ही वाई फाई के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है, बसर्ते की इनमें Wi-Fi की सुविधा मौजूद हो।

वैसे तो हम Wi Fi का इस्तेमाल भी जमकर करते है। कभी इंटरनेट डाटा खत्म हो जाए तो, हम दोस्तों से Wi Fi मांग लेते है। लेकिन क्या आपको पता है वाई फाई का पूरा नाम क्या है? वाई फाई का आविष्कार कब और किसने किया? आइए Wi Fi के बारे में जानते है-

Wi Fi full form | वाई फाई का फुल फॉर्म क्या है?

Wi-Fi का पूरा नाम “Wireless Fidelity” होता है। Wi Fi क्या है? वाई फाई एक Wireless Network है, जो कि बिना किसी तार के ही एक या अधिक डिवाइस (कंप्यूटर मोबाइल) को कनेक्ट करने की सुविधा प्रदान करता है। यह एक लोकल एरिया नेटवर्क है जिसकी रेंज एरिया 100 मीटर के आस-पास होती है। यह रेडियो फ्रीक्वेंसी तकनीक पर काम करता है।

वाई फाई का पूरा नाम क्या है | Wi-Fi full form
वाई फाई का पूरा नाम क्या है | Wi-Fi full form

जब हम मोबाइल का Hotspot on करते हैं तो यह डेटा को Radio wave signal में बदलकर एक लोकल एरिया में छोड़ता है। और दूसरी तरफ मोबाइल पर लगे Wi Fi एंटीना द्वारा रिसीव कर लिया जाता है। और इस प्रकार वाई फाई काम करता है। लेकिन यह रेडियो फ्रीक्वेंसी ज्यादा दूर तक नही जा पाता, क्योंकि इसकी दूरी बढ़ने के साथ-साथ इसके सिग्नल कमजोर होते चले जाते है।

वाईफाई के जनक कौन है वाईफाई का आविष्कार किसने किया?

वाई फाई (Wi Fi) का आविष्कार Jon O’Sullivan और John Deane ने सन् 1997 में किये थे। लेकिन ये लोग CSIRO ( Commonwealth Scientific and Industrial Research Organization ) कंपनी में नौकरी करते थे और इनके साथ में इनकी टीम भी थी, जिन्होनें साथ में मिलकर 1992 से 1996 तक वाई फाई नेटवर्क पर काम किया था। परन्तु Jon O’Sullivan तथा John Deane ने उसमें कुछ बदलाव करके वाई फाई की स्पीड को और वाई फाई सिगनल को और बेहतर बनाया। इसीलिए John O Sullivan को वाईफाई के जनक माने जाते है।

वाईफाई को हिंदी में क्या कहते है?

वाईफाई को हिंदी में वाई फाई ही कहते हैं। क्योंकि इसका कोई अर्थ नही होता है। यह Wi-Fi एक Alliance कंपनी का रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क है। लेकिन इसे Wireless Fidelity (वायरलेस फेडिलिटी) के नाम से जाना जाता है।

Wi-Fi की Range कितनी होती है?

वाई फाई के कई वर्जन मार्केट में आ चुके हैं-

  • Wi-Fi 1 : 1997 में 801.11a Version
  • Wi-Fi 2 : 1999 में 801.11b Version
  • Wi-Fi 3 : 2003 में 801.11g Version
  • Wi-Fi 4 : 2009 में 801.11n Version
  • Wi-Fi 5 : 2014 में 801.11ac Version
  • Wi-Fi 6 : 2019 में 801.11ax Version

वाई फाई के सबसे लेटेस्ट वर्जन की रेंज लगभग 30 से 100 मीटर तक होती है। यह रेंज खुले मैदान में ज्यादा होती है और कमरे के अंदर कम हो जाती है। Wi Fi 6 की अधिकतम स्पीड करीब 10gbps है। यह अब तक का सबसे तेज़ वाई फाई है।

आज हमने जाना Wi Fi full form, Wi Fi का आविष्कार किसने और कब किया? अब आप क्या कर सकते हैं कि इस पोस्ट को दोस्तों के साथ शेयर कीजिए ताकि सभी को इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। इसी तरह के और भी हिन्दी में उपयोगी, ज्ञानवर्धक व रोमांचक जानकारी पढ़ने के लिए हिन्दी रीड दुनिया को फॉलो ज़रूर करें।
धन्यवाद !

क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी

Rohit Soni

Rohit Soni

Hello friends मेरा नाम रोहित सोनी (Rohit Soni) है। मैं मध्य प्रदेश के सीधी जिला का रहने वाला हूँ। मैंने Computer Science से ग्रेजुएशन किया है। मुझे लिखना पसंद है इसलिए मैं पिछले 5 वर्षों से लेखन का कार्य कर रहा हूँ। और अब मैं Hindi Read Duniya और कई अन्य Website का Admin and Author हूँ। Hindi Read Duniya पर हम उपयोगी, ज्ञानवर्धक और मनोरंजक जानकारी हिंदी में  शेयर करने का प्रयास करते हैं। इस website को बनाने का एक ही मकसद है की लोगों को अपनी हिंदी भाषा में सही और सटीक जानकारी  मिल सके।View Author posts

Share this post on social!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.