Skip to content

8 Planets Name in Hindi and English with Pictures | 8 ग्रहों के नाम हिंदी और इंग्लिश में

All Planets Name In Hindi and English with Pictures, 8 ग्रहों के नाम हिंदी और इंग्लिश में, सौरमंडल के ग्रहों के नाम और चित्र, सौर मंडल का सबसे बड़ा, छोटा, पास, दूर ग्रह कौन सा है?

क्या आपको पता है अब हमारे सौरमंडल में कुल 8 ग्रह (Planets) हैं। परन्तु 2006 से पहले यम या प्लूटो सौरमंडल का नौवां ग्रह था, लेकिन 2006 में इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन ने प्लूटो को ग्रहों की श्रेणी से हटा दिया गया और इसे बौने ग्रह की श्रेणी गिना जाने लगा। जिससे वर्तमान में, सौर मंडल में कुल 8 ग्रह ही हैं।

आइए पहले इन सभी सौरमंडल के 8 ग्रहों के नाम हिंदी और इंग्लिश में जानते हैं (All 8 planets name in English and Hindi with picture) इसके बाद हम सौरमंडल के बारे में विस्तार से जानेंगे जैसे सौरमंडल क्या है, ग्रह क्या है, इसके साथ ही सभी 8 ग्रहों के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Planets Name In Hindi and English with Pictures - 8 ग्रहों के नाम हिंदी और इंग्लिश में
Planets Name In Hindi and English with Pictures – 8 ग्रहों के नाम हिंदी और इंग्लिश में

Table of Contents

Planets Name In Hindi and English with Pictures – 8 ग्रहों के नाम हिंदी और इंग्लिश में

Planets Name in EnglishPlanets Name in HindiPlanets Pictures
Mercury (मर्करी)बुध (Budh)Mercury (मर्करी)
Venus (वीनस)शुक्र (Shukra)Venus (वीनस)
Earth (अर्थ)पृथ्वी (Prithvi)Earth-पृथ्वी
Mars (मार्स)मंगल (Mangal)Mars-मंगल
Jupiter (जुपिटर)बृहस्पति  (Brahspati)Jupiter-बृहस्पति
Saturn (सैटर्न)शनि (Shani)Saturn-शनि
Uranus (युरेनस)अरुण (Arun)Uranus-अरुण
Neptune (नेप्‍च्‍यून)वरुण (Varun)Neptune-वरुण

तो दोस्तों ये थे सभी 8 ग्रहों के नाम (Planets Name) हिंदी और इंग्लिश उनके फोटो के साथ में जिससे आपको इन ग्रहों को याद रखने में आसानी होगी। कुछ अन्य सौरमंडल के खगोलिय पिंड

NamePhoto
Sun – सूर्यSun-सूर्य
Moon – चंद्रमाMoon-चंद्रमा
Star – ताराStar-तारा

Tail Star – पुच्छल तारा
पुच्छल-तारा
Meteorite – उल्का पिण्डउल्का-पिंड

सौरमंडल के ग्रहों के नाम और चित्र Video – (All Planets Name)

अब आपको इन ग्रहों के नाम तो पता चल गया है। लेकिन दोस्तों क्या आपको इतनी ही जानकारी जानना काफी है, नही यह जानकारी हमारे लिए पर्याप्त नही है। क्या आप जानते हैं? की सौरमंडल क्या है? (What is Solar System), ग्रह क्या है? (What is Planet), कौन सा ग्रह सूर्य और पृथ्वी से कितना दूर है? ग्रहों की विशेषताएँ आदि। तो आइए जानते हैं इन सबके बारे में डिटेल में।

यह भी जानिए

सौरमंडल क्या है? (What is solar system In Hindi)

सूर्य सौरमंडल का मुखिया है, तथा सूर्य कोई ग्रह नही बल्कि एक तारा है। और सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने वाले विभिन्न ग्रहों, धूमकेतुओं, क्षुद्रग्रहों, उल्काओं व अन्य आकाशीय पिंडों के समूह को सौरमंडल (Solar System) कहा जाता है।

सौरमंडल में सूर्य और अन्य सभी खगोलीय पिंड गुरुत्वाकर्षण बल के द्वारा बंधे हुए हैं। और सभी ग्रह घूमते हुए सूर्य की परिक्रमा करते रहते हैं। चलिए अब जानते है  ग्रह क्या है? (What is the planet)

ग्रह किसे कहते हैं? (What is the planet in Hindi)

ग्रह (Planet) उन खगोलीय पिंडों को कहा जाता है जो एक निश्चित मार्ग पर सूर्य या किसी अन्य तारे के चारों ओर परिक्रमा करते हैं। ग्रहो में पर्याप्त मात्रा में गुरुत्वाकर्षण बल होता है। सभी ग्रह स्वयं की भी परिक्रमा लगाते हैं और सूर्य की भी। सभी ग्रह सूर्य के पश्चिम से पूर्व की ओर परिक्रमा करते हैं, परन्तु शुक्र और अरुण इसके विपरीत पूर्व से पश्चिम की ओर परिक्रमा करते है।

सूर्य से ग्रहों की दूरी का क्रम – बुध > शुक्र > पृथ्वी > मंगल > बृहस्पति > शनि > अरुण > वरुण है।

आकार के आधार पर ग्रहों का क्रम घटते हुए  – बृहस्पति > शनि > अरुण > वरुण > पृथ्वी > शुक्र > मंगल > बुध है।

8 ग्रहों को दो समूह में विभाजित किया गया है। ग्रहों के दो समूह हैं:

  • पार्थिव ग्रह या स्थलीय ग्रह
  • जोवियन ग्रह या बाह्य ग्रह

पार्थिव ग्रह किसे कहते हैं? Terrestrial or Inner Planets

सूर्य से 4 सबसे निकटतम ग्रह बुध, शुक्र, पृथ्वी और मंगल को पार्थिव या स्थलीय ग्रह कहा जाता है। क्योंकि इनकी संरचना पृथ्वी के समान है। इनके भू-भाग विविधतापूर्ण हैं, इनमें ज्वालामुखी, घाटियां, पहाड़ और गर्त आदि पाए जाते हैं।

जोवियन ग्रह किसे कहते हैं? Jovian or Outer Planets

वे ग्रह जो मंगल ग्रह की कक्षा के बाहर स्थित हैं, उन्हें गैसीय ग्रह या जोबियन ग्रह कहा जाता है क्योंकि इन ग्रहों की संरचना ठोस नही है बल्कि ये गैसीय गोले हैं। इन ग्रहों में बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून आदि सामिल है।

आइए अब जानते है सभी ग्रहों की दूरी, तापमान, द्रब्यमान, क्षेत्रफल आदि क्या हैं? और किन ग्रहो में जीवन संभव है और किसमें जीवन संभव नही है। चलिए अब हम सभी ग्रहों के बारे में विस्तार से जाने –

बुध ग्रह – Mercury Planet

  • बुध (Mercury) सौरमंडल का सबसे छोटा और सूर्य के सबसे नजदीक का ग्रह है।
  • सूर्य से बुध ग्रह की दूरी 5. 8 करोड़ किलोमीटर है और इसे सूर्य की परिक्रमा करने में 88 दिन लगते हैं। तथा अपनी धुरी (axis) पर 58.65 दिल में एक चक्कर घूमता है।
  • Mercury एक चट्टानी ग्रह है जिसके कोर में काफी मात्रा में लोहा है।
  • इस ग्रह के सतह अन्य ग्रहों के सतह से काफी अलग है और यहाँ की पथरीली जैसी सतह पे सल्फर और क्लोरीन जैसी तत्व जादा मात्रा में पाए जाते हैं।
  • देखने में यह ग्रह डार्क ग्रे रंग का दिखाई देता है।
  • इसका गुरुत्वाकर्षण (gravity) पृथ्वी का 3/8 भाग है।
  • बुध ग्रह पर वायुमंडल का अभाव है, इसलिए यहाँ पर जीवन संभव नही है।
  • बुध का तापांतर भी सबसे अधिक 600 डिग्री सेल्सियस है। यहा पर दिन का तापमान 427°C तथा रात का तापमान – 173°C  हो जाता है।
  • यह सूर्य के सबसे निकट होने से केवल सुबह और शाम को ही नंगी आखों से दिखाई देता है।
  • इस ग्रह का कोई उपग्रह नही है।

शुक्र ग्रह – Venus Planet

  • Venus या शुक्र ग्रह सूर्य से दूसरा सबसे नजदीक का ग्रह है तथा पृथ्वी से सबसे निकट है।
  • सूर्य से इस ग्रह की दुरी 10.80 करोड़ किमी है।
  • इसे सूर्य की परिकर्मा करने में 225 दिन का समय लगता है। और 243 दिन में खुद का एक चक्कर पूरा करता है।
  • शुक्र ग्रह का भी कोई उपग्रह नही है।
  • शुक्र ग्रह के वायुमंडल में 90 से 95% कार्बन डॉईआक्साईड गैस पाई जाती है।
  • शुक्र ग्रह सबसे गर्म तथा सबसे चमकीला ग्रह है। इसका तापमान लगभग 500°C तक रहता है। इस ग्रह को भोर का तारा कहा जाता है।
  • यह अन्य ग्रहों के विपरीत पूर्व से पश्चिम दिशा में घूमता है।
  • शुक्र ग्रह रात में चांद के बाद दूसरा सबसे चमकदार दिखाई देती है।

पृथ्वी ग्रह – Earth Planet

  • पृथ्वी सूर्य से दूरी में तीसरे स्थान पर आती है। और इसे नीला ग्रह भी कहा जाता है।
  • पृथ्वी अकेला ऐसा ग्रह है जहाँ पर जीवन पाया जाता है। पृथ्वी का 71% भाग जलीय है तथा 29% भाग स्थलीय है, जिसमे हम मनुष्य और अन्य जीव-जंतु, पशु-पक्षी आदि रहते हैं।
  • पृथ्वी का एक ही प्राकृतिक उपग्रह है जिसका नाम चंद्रमा है।
  • पृथ्वी 107160 कि.मी. प्रति घंटे की गति से 365 दिन, 5 घंटे, 48 मि. 46 सेकंड में सूर्य का चक्कर लगाती है। पृथ्वी को सूर्य की परिक्रमा करने में लगे समय को सौर वर्ष कहते हैं।
  • पृथ्वी अपनी धुरी पर पश्चिम से पूर्व की ओर 1610 कि.मी. प्रति घंटे की गति से 23 घंटे 56 मिनट 4 सेकंड में एक चक्कर लगाती है।
  • सूर्य से पृथ्वी की औसत दूरी 15 करोड़ किमी है। 3 जनवरी को पृथ्वी, सूर्य के निकट होती है तब यह दूरी लगभग 14.70 करोड़ किमी होती है इसे अवस्था को उप सौर कहते हैं।
  • पृथ्वी 4 जुलाई को सूर्य से अधिक दूरी पर होती है लगभग 15.21 करोड़ किमी, इस अवस्था को अप सौर कहा जाता है।
  • यह अपने अक्ष पर 23½° झुकी हुई है जिससे ऋितु परिवर्तन होता है।
  • इसका अक्ष ध्रुवीय व्यास है 12715 KM तथा भूमध्यरेखीय व्यास 12756 KM है।
  • सूर्य से सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक 8 मिनट 18 सेकंड में पहुँचता है। तथा चंद्रमा का प्रकाश 1 मिनट 25 सेकेंड में पहुँचता है।
  • पृथ्वी से चंद्रमा की औसत दूरी 384000 किमी. है।
  • ये भी जाने: पृथ्वी के नीचे क्या है? पृथ्वी किस पर खड़ी है?

मंगल ग्रह – Mars Planet

  • सूर्य से चौथे स्थान पर है Mars यानि मंगल ग्रह और ये सौरमंडल का दूसरा सबसे छोटा ग्रह है। सूर्य से इसकी दूरी 22.79 करोड़ किमी. है
  • इसे Red planet भी कहते हैं क्योकि इसका धरातल जंग लगे लोहे की तरह दिखता है। मंगल का लाल रंग वहा मौजूद आयरन ऑक्साइड की अधिक मात्रा के कारण है।
  • यह अपने अक्ष पर 25० के कोण पर झुका हुआ है जिसकी वजह से वहा मौसम परिवर्तन होता है।
  • मंगल ग्रह अपनी धुरी पर पृथ्वी के समान 24 घंटे 6 मिनट पर एक चक्कर लगाता है। जबकि सूर्य की परिक्रमा 687 दिन में करता है।
  • इस ग्रह के वायुमंडल में 95% कार्बनडाई ऑक्साइड , 2 -3% नाइट्रोज़न तथा 2% ऑर्गन गैस है।
  • मंगल ग्रह के दो उपग्रह है – फोबोस और डीमोस। डिमोस सौरमंडल का सबसे छोटा उपग्रह है।
  • सौर मंडल का सबसे बड़ा ज्लामुखी ओलिपस मेसी (OLYMPUS MONSE ) इसी ग्रह पर मौजूद है।
  • सौर मंडल का सबसे ऊचा पर्वत निक्स ओलंपिया, मंगल ग्रह पर है जिसकी उचाई माउन्ट एवरेस्ट से तीन गुना ज्यादा है।
  • मंगल ग्रह को रात में नंगी आखो से भी देखा जा सकता है।

बृहस्पति ग्रह – Jupiter Planet

  • Jupiter यानि बृहस्पति ग्रह सूर्य से पाचवा ग्रह है और यह सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है।
  • बृहस्पति ग्रह पृथ्वी से लगभग 1300 गुना बड़ा है।
  • यह ग्रह अपनी धुरी पर सबसे तेजी से घूमता है, यह लगभग 9 घंटे 55 मिनट में अपनी धुरी पर एक चक्कर लगाता है। तथा
  • बृहस्पति को सूर्य की एक परिक्रमा लगाने में लगभग 11 वर्ष 9 महीने लगते हैं।
  • सूर्य  की तरह जुपिटर का अधिकांश हिस्सा Hydrogen और Helium से बना है इसके अलावा Ammonia, Methane और पानी का भी कुछ अंस है पर ये बहुत कम मात्रा में है।
  • इसके 79 उपग्रह है जिनमे गेनीमेड सबसे बड़ा है।
  • यह तारा और ग्रह दोनों के गुण से युक्त है क्योकि इसके पास स्वयं की रेडियो उर्जा है।

शनि ग्रह – Saturn Planet

  • Saturn यानि शनि ग्रह सूर्य से छठे नंबर पर स्थित है और यह बृहस्पति के बाद सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है।
  • सूर्य से शनि की दूरी 1.4 अरब किलोमीटर से अधिक है।
  • इसके चारों ओर एक छल्ला (वलय) पाया जाता है जो इसकी प्रमुख पहचान है।
  • शनि ग्रह का व्यास 1,16,460 किमी है।
  • यह सूर्य की परिक्रमा 29.5 वर्ष में पूरी करता है। तथा
  • यह 10 घंटे और 40 मिनट में ही अपनी धुरी पर एक चक्कर पूरा करता है।
  • यह पृथ्वी के जैसा ठोस नहीं है बल्कि गैस से बना है। यह 94% Hydrogen, 6% Helium और कुछ अंस Methane और Ammonia से बना है।
  • इसे गैसों का गोला या गैलेक्सी समान ग्रह भी कहते हैं।
  • अब तक इसके 82 उपग्रह का पता लगाया जा चूका है। टाईटन शनि का सबसे बड़ा उपग्रह है।
  • शनि अंतिम ग्रह है जिसे आँखों से देखा जा सकता है।

अरुण ग्रह – Uranus Planet

  • Uranus यानि अरुण सूर्य से सांतवा ग्रह है और यह सूर्य से लगभग 3 अरब किमी की दूरी पर है।
  • इसकी खोज विलियम हरसिल ने 1781 ई. में किया था।
  • शनि के समान इसमे भी वलय हैं जिनकी कुल संख्या पांच होती है। इनके नाम है- अल्फ़ा (alpha), बीटा (beta), गामा (gamma), डेल्टा (delta) और इप्सिलान (epsilon) है।
  • युरेनस को अपना एक चक्कर लगाने में 17 घंटे और 14 मिनट लगते हैं। तथा सूरज का चक्कर लगाने में इसे 84 साल लग जाते हैं।
  • यह पूर्व से पश्चिम की ओर परिक्रमा करता है।
  • इस ग्रह पर भी हाइड्रोजन, हिलियम, मीथेन और अमोनिया जैसी गैसे पाई जाती है।
  • इसके सभी उपग्रह पृथ्वी के विपरीत दिशा में परिभ्रमण करते हैं।
  • देखने में Uranus नीला  दिखाई देता है क्योकि इसके वातावरण में काफी मात्रा में मीथेन मौजूद है। इसका उपरी वातावरण काफी ठंडा होता है।
  • इसके 15 उपग्रह हैं।
  • इसका द्रब्यमान पृथ्वी की द्रब्यमान का लगभग 14.5 गुना है।

वरुण ग्रह – Neptune Planet

  • Neptune यानि वरुण सूर्य से आठवा और सबसे दूर का ग्रह है। सूर्य से इसकी दूरी 4.50 अरब किमी है।
  • इसका द्रब्यमान पृथ्वी की द्रब्यमान का 17 गुना है।
  • नॅप्चयून ग्रह को अपना एक चक्कर पूरा करने में 16 घंटे और 4 मिनट का समय लगता है। तथा
  • सूरज का एक चक्कर लगाने में वरूण ग्रह को 164.8 साल का समय लगता है।
  • Neptune पीले रंग का दिखाई देता है क्योंकि इसके वायुमंडल में अमोनिया, हाइड्रोजन, मीथेन, नाइट्रोजन गैस की अधिकता है।
  • इस ग्रह की खोज 1946 ई. में जर्मन खगोलविग जोहान गाले ने की थी।
  • इसके 14 उपग्रह हैं जिनमे त्रिटान और मैरिड प्रमुख हैं।

यम – PLUTO

प्लूटो बौने ग्रह की श्रेणी में गिना जाता है। अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ ने 3 सितम्बर 2006 को ऐलान किया कि प्लूटो ग्रह नहीं है। इसका व्यास 2,376.6 कि.मी. है। यह सूर्य से 3.67 बिलियन मील दूर है। और यह सूर्य की परिक्रमा 248 वर्ष में पूरी करता है। प्लूटो के पाँच ज्ञात उपग्रह हैं – शैरन (Charon) सबसे बड़ा है।

1930 में अमेरिकी खगोलशास्त्री Clyde Tombaugh ने प्लूटो को खोज निकाला और इसे सौर मण्डल का नौंवा ग्रह माना था।

यह भी जानिए

FAQ Related Solar System

कौन सा ग्रह उल्टा घूमता है?

शुक्र और अरुण ग्रह उल्टी दिशा में पूर्व से पश्चिम की ओर घूमते हैं।

सूर्य के सबसे नजदीक कौन सा ग्रह है?

बुध ग्रह सूर्य के सबसे नजदीक का ग्रह है।

सूर्य से सबसे दूरी कौन सा ग्रह स्थित है?

वरुण ग्रह सूर्य से सबसे दूरी स्थित ग्रह स्थित है।

सौरमंडल में सबसे चमकीला ग्रह कौन सा है?

शुक्र हमारे सौरमंडल का सबसे चमकीला ग्रह है। तथा सबसे गर्म ग्रह है।

सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है?

वृहस्पति (Jupiter) सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है।

Solar System का सबसे छोटा ग्रह का नाम क्या है?

बुध अपने सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह है। और सूर्य के सबसे निकट है।

पृथ्वी से सबसे दूर ग्रह कौन सा है in english

Neptune

तो दोस्तों ये थी जानकारी 8 ग्रहों के नाम हिंदी और इंग्लिश में (All 8 planets name in English and Hindi with picture) तथा आपने जाना सौरमंडल क्या है, ग्रह क्या है, कौन सा ग्रह सूर्य से कितना दूरी है? पार्थिव ग्रह किसे कहते हैं? जोवियन ग्रह किसे कहते हैं? सबसे चमकीला ग्रह कौन सा है? सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है? उम्मीद करता हूँ की आपको यह लेख All Planets Name In Hindi and English with Pictures – 8 ग्रहों के नाम हिंदी और इंग्लिश में पसंद आया होगा। इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले धन्यवाद !

Related Post

Rohit Soni

Rohit Soni

Hello friends मेरा नाम रोहित सोनी (Rohit Soni) है। मैं मध्य प्रदेश के सीधी जिला का रहने वाला हूँ। मैंने Computer Science से ग्रेजुएशन किया है। मुझे लिखना पसंद है इसलिए मैं पिछले 5 वर्षों से लेखन का कार्य कर रहा हूँ। और अब मैं Hindi Read Duniya और कई अन्य Website का Admin and Author हूँ। Hindi Read Duniya पर हम उपयोगी, ज्ञानवर्धक और मनोरंजक जानकारी हिंदी में  शेयर करने का प्रयास करते हैं। इस website को बनाने का एक ही मकसद है की लोगों को अपनी हिंदी भाषा में सही और सटीक जानकारी  मिल सके।View Author posts

Share this post on social!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.