अक्सर हम सभी घरों की दीवार या छत पर छिपकली को चलते या दौड़ते देखते हैं तो हमारे मन में ख्याल आता है, आखिर “छिपकली दीवारों से गिरती क्यों नहीं है?” तो आज मैं आपको बताऊंगा छिपकली दीवार पर कैसे चलती है और छिपकली के पैरों में ऐसा क्या होता है, जिससे वह छत या दीवार से नहीं गिरती।

तो सबसे पहले छिपकलियों के प्रजाति के बारे में बात करें तो छिपकलियों की लगभग 6000 प्रजातियां पायी जाती हैं। छिपकलियों की प्रजाति जो हमें ज्यादातर देखने को मिलती है वह है, साधारण छिपकली जो हमारे घरों की दीवारों पर देखने को मिलती है। और दूसरी प्रजाति है, गिरगिट जो हमें घर के आस पास झाड़ियों में देखने को मिलती है। गिरगिट अक्सर रंग बदलने में माहिर होते हैं जो अपने आप को शिकार होने से बचने के लिए रंग बदलते हैं और छिपते रहते हैं।
Table of Contents
क्या छिपकली विषैली होती हैं?
अक्सर लोगों में छिपकली को लेकर यह डर बना रहता है कि यह विषैली होती हैं। जिसके कारण वो उन्हें मार देते हैं। तो छिपकली की सभी प्रजातियां विषैली नहीं होती हैं। कुछ ही प्रजातियां विषैली होती हैं और वो हैं बीडेड लिजर्ड है जो मेक्सिको में पाई जाती हैं।
छिपकली दीवार पर कैसे चलती है? Chipkali deewar par kaise chalti hai
अब बात करते हैं आखिर छिपकली के पैरों में ऐसा क्या होता है? जो उन्हें गिरने से बचाता है। तो मैं आपको बता दूं कि यह हमेशा से ही वैज्ञानिकों के लिए शोध का विषय रहा है।
बहुत दिनों तक यह माना गया कि छिपकली के पैरों में कोई तरल पदार्थ निकलता है, जिसके कारण छिपकली चिकनी सतह या दीवार पर चल पाती है जबकि बाद में पता चला ऐसा नहीं है।
फिर कुछ दिनों तक यह धारणा बनी रही कि छिपकली के पैरों तथा दीवार के बीच वैक्यूम उत्पन्न होता है, जिससे छिपकली चल पाती है लेकिन ऐसा नहीं होता है। असल में छिपकली के पैरों में लाखों रेशे पाए जाते हैं। जो कि और सैकड़ों सूक्ष्म रेशों या रोम्स में विभाजित होते हैं।
जब छिपकली दीवार पर चलती है तो वाण्डर वाल बल उत्पन्न होता है। और इसी बल के कारण छिपकली दीवार पर चल पाती है।
छिपकली की उम्र कितनी होती है?
छिपकली के जीवन काल की बात करें तो छिपकली की कुछ प्रजातियों का जीवनकाल 1 वर्ष का होता है। तो कुछ प्रजातियों का जीवनकाल 20 से 30 वर्ष तक का होता है।
छिपकली क्या खाती है?
छिपकली के भोजन की बात करें तो यह सामान्यतः कीड़े मकोड़े खाती हैं तथा अपना जीवन यापन करती हैं।
तो अगर आपके पास छिपकली के बारे में कोई सुझाव है तो आप हमें कमेंट में बता सकते हैं और कोई संदेह हो तो आप पूछ भी सकते हैं।
यह भी पढ़ें >>>
- चमगादड़ उल्टा क्यों लटकता हैं?
- करंट लगने से इंसान की मौत क्यों हो जाती हैं?
- टेस्टर से बिजली का झटका क्यों नही लगता?
FAQ
Q: छिपकली छत से क्यों नहीं गिरती है?
Ans: असल में छिपकली के पैरों में लाखों रेशे पाए जाते हैं। जो कि और सैकड़ों सूक्ष्म रेशों या रोम्स में विभाजित होते हैं। जब छिपकली छत पर चलती है तो वाण्डर वाल बल उत्पन्न होता है। और इसी बल के कारण छिपकली छत पर चल पाती है।
Q: छिपकली की उम्र कितनी होती है?
Ans: छिपकली के जीवन काल की बात करें तो छिपकली की कुछ प्रजातियों का जीवनकाल 1 वर्ष का होता है। तो वही कुछ प्रजातियों का जीवनकाल 20 से 30 वर्ष तक का होता है।
- जो बोयेगा वही काटेगा मजेदार स्टोरी इन हिंदी
- Places Names in Hindi and English | सभी स्थानों के नाम हिन्दी और अंग्रेजी में
- 100 Foods Name in English and Hindi with Pictures
- जलवायु परिवर्तन पर निबंध | Essay on Climate Change in Hindi 500 words
- RRR Movie Full Form in Hindi, English, Telugu, Tamil, kannada, Malayalam

Hello friends मेरा नाम रोहित सोनी (Rohit Soni) है। मैं मध्य प्रदेश के सीधी जिला का रहने वाला हूँ। मैंने Computer Science से स्नातक किया है। मुझे लिखना पसंद है इसलिए मैं पिछले 5 वर्षों से लेखन का कार्य कर रहा हूँ। और अब मैं Hindi Read Duniya और कई अन्य Website का Admin and Author हूँ। Hindi Read Duniya पर हम उपयोगी, ज्ञानवर्धक और मनोरंजक जानकारी हिंदी में शेयर करने का प्रयास करते हैं। इस website को बनाने का एक ही मकसद है की लोगों को अपनी हिंदी भाषा में सही और सटीक जानकारी मिल सके।
Sir aapne bataya ki chhipkili or divar me Vander Wall force hota hai
Lekin itna vajan hone ke karan bhi nahi girti kaise ( How is possible)