Skip to content

भारत के सभी National Parks & Tiger Reserves | State-wise Map | UPSC | SSC | Railway | Banking | 2026

आज हम भारत के सभी राज्यों के National Parks और Tiger Reserves को मैप की मदद से समझेंगे और साथ ही जानेंगे कई महत्वपूर्ण तथ्य जो यूपीएससी, पीएससी, एसएससी, रेलवे और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पूछे जाते हैं।

Table of Contents

सबसे पहले समझते हैं कि नेशनल पार्क क्या होता है?

नेशनल पार्क वह संरक्षित क्षेत्र होता है जहाँ वन्यजीवों, वनस्पतियों और प्राकृतिक पर्यावरण का संरक्षण किया जाता है। यहाँ शिकार, पेड़ों की कटाई और मानव गतिविधियों पर कड़ी पाबंदी होती है।

टाइगर रिजर्व क्या होते हैं?

टाइगर रिजर्व ऐसे विशेष संरक्षित क्षेत्र होते हैं जिन्हें बाघों और उनके प्राकृतिक आवास की सुरक्षा के लिए बनाया गया है। भारत सरकार ने वर्ष उन्नीस सौ तिहत्तर में प्रोजेक्ट टाइगर शुरू किया था, जिसके बाद देशभर में टाइगर रिजर्व स्थापित किए गए।

अब आइए जानते हैं कि किस राज्य में कितने नेशनल पार्क और कितने टाइगर रिजर्व हैं।

National Parks and Tiger Reserves in India

national-parks-tiger-reserves-in-india
National parks tiger reserves in India

उत्तराखंड का गठन 9 नवंबर 2000 को हुआ था और इसकी राजधानी देहरादून है।

उत्तराखंड राज्य में 6 National Parks हैं— जिम कॉर्बेट 1936 में स्थापित यह भारत का पहला नेशनल पार्क है, जो ‘रॉयल बंगाल टाइगर’ के लिए सबसे मशहूर है। इसके अलावा  गंगोत्री, गोविंद, नंदा देवी, राजाजी तथा वैली ऑफ फ्लावर्स नेशनल पार्क हैं।

उत्तराखंड में 2 टाइगर रिजर्व हैं— कॉर्बेट तथा राजाजी।

मध्य प्रदेश का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था और इसकी राजधानी भोपाल है।

मध्य प्रदेश भारत का ‘टाइगर स्टेट’ कहलाता है।

मध्य प्रदेश में 11 National Parks हैं— बांधवगढ़, कान्हा, कुनो, माधव, पन्ना, पेंच, संजय, सतपुड़ा, वन विहार, डायनासोर फॉसिल्स तथा फॉसिल, मंडला प्लांट फॉसिल्स इसे घुघवा जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान भी कहते हैं।

मध्य प्रदेश में 9 Tiger Reserves हैं— बांधवगढ़, कान्हा, माधव, पन्ना, पेंच, रातापानी, संजय-दुबरी, सतपुड़ा तथा वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व।

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से मध्य प्रदेश भारत का सबसे महत्वपूर्ण राज्य है क्योंकि यहाँ देश में सबसे अधिक टाइगर रिजर्व पाए जाते हैं।

आंध्र प्रदेश का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था और इसकी राजधानी अमरावती है।

आंध्र प्रदेश में 3 National Parks हैं— पापीकोंडा, राजीव गांधी तथा श्री वेंकटेश्वर।

आंध्र प्रदेश में 1 Tiger Reserves है— नागार्जुनसागर-श्रीशैलम। यह भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिज़र्व है।

अरुणाचल प्रदेश का गठन 20 फरवरी 1987 को हुआ था और इसकी राजधानी ईटानगर है।

अरुणाचल प्रदेश में 2 नेशनल पार्क हैं— मौलिंग तथा नामदाफा।

अरुणाचल प्रदेश में 3 टाइगर रिजर्व हैं— नामदाफा, पक्के तथा कमलांग टाइगर रिजर्व।

असम का गठन 26 जनवरी 1950 को हुआ था और इसकी राजधानी दिसपुर है।

असम में 7 National Parks हैं— काजीरंगा, मानस, नामेरी, ओरांग, डिब्रू-सैखोवा, देहिंग पटकाई तथा रायमोना।

असम में 4 Tiger Reserves हैं— काजीरंगा, मानस, नामेरी तथा ओरांग टाइगर रिजर्व।

बिहार का गठन 22 मार्च 1912 को हुआ था और इसकी राजधानी पटना है।

बिहार में 1 नेशनल पार्क है— वाल्मीकि।

बिहार में 1 टाइगर रिजर्व है— वाल्मीकि टाइगर रिजर्व।

छत्तीसगढ़ का गठन 1 नवंबर 2000 को हुआ था और इसकी राजधानी रायपुर है।

छत्तीसगढ़ राज्य में 3 National Parks हैं— गुरु घासीदास, इंद्रावती तथा कांगेर घाटी नेशनल पार्क।

इस राज्य में 4 Tiger Reserves हैं— अचानकमार, इंद्रावती, उदंती-सीतानदी तथा गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व।

गोवा का गठन 30 मई 1987 को हुआ था और इसकी राजधानी पणजी है।

गोवा में केवल 1 ही नेशनल पार्क है, भगवान महावीर या मोल्लेम नेशनल पार्क।

गोवा में कोई टाइगर रिजर्व क्षेत्र नहीं है।

गुजरात का गठन 1 मई 1960 को हुआ था और इसकी राजधानी गांधीनगर है।

गुजरात राज्य में 4 National Parks हैं— ब्लैकबक, गिर, मरीन तथा वांसदा नेशनल पार्क।

गुजरात में भी कोई Tiger Reserves नहीं है।

हरियाणा का गठन 1 नवंबर 1966 को हुआ था और इसकी राजधानी चंडीगढ़ है।

हरियाणा में 2 नेशनल पार्क हैं— कालेसर तथा सुल्तानपुर नेशनल पार्क।

यहां कोई टाइगर रिजर्व क्षेत्र नहीं है।

हिमाचल प्रदेश का गठन 25 जनवरी 1971 को हुआ था और इसकी राजधानी शिमला है।

हिमाचल प्रदेश में 5 National Parks हैं— ग्रेट हिमालयन, इंदरकिला, खीरगंगा, पिन वैली तथा सिम्बलबाड़ा नेशनल पार्क।

इस राज्य में कोई टाइगर रिजर्व नहीं है।

झारखंड का गठन 15 नवंबर 2000 को हुआ था और इसकी राजधानी रांची है।

झारखंड का एकमात्र नेशनल पार्क बेतला नेशनल पार्क है, जो राज्य का प्रमुख आकर्षण है।

इसके अलावा, झारखंड का एकमात्र पलामू टाइगर रिजर्व है। ये दोनों आपस में जुड़े हुए हैं और समृद्ध जैव विविधता के लिए जाने जाते हैं।

कर्नाटक का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था और इसकी राजधानी बेंगलुरु है।

कर्नाटक में 5 National Parks हैं— बांदीपुर, बन्नेरघट्टा, कुद्रेमुख, नागरहोल तथा काली जिसे पहले अंशी नेशनल पार्क के नाम से जाना जाता था।

इस राज्य में 5 Tiger Reserves हैं— बांदीपुर, भद्रा, काली, नागरहोल तथा बिलिगिरि रंगनाथ स्वामी मंदिर टाइगर रिजर्व।

केरल का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था और इसकी राजधानी तिरुवनंतपुरम है।

केरल में 6 National Parks हैं— अनामुडी शोला, मथिकेत्तन शोला, पम्पाडुम शोला, एराविकुलम, साइलेंट वैली तथा पेरियार नेशनल पार्क।

केरल राज्य में 2 Tiger Reserves हैं— परम्बिकुलम तथा पेरियार टाइगर रिजर्व।

महाराष्ट्र का गठन 1 मई 1960 को हुआ था और इसकी राजधानी मुंबई है।

महाराष्ट्र में 6 नेशनल पार्क हैं— चांदोली, गुगामल, नवेगांव, पेंच, ताडोबा तथा संजय गांधी नंशनल पार्क।

महाराष्ट्र में 6 टाइगर रिजर्व हैं— मेलघाट, नवेगांव-नागजीरा, पेंच, बोर,  सहायाद्रि तथा ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व।

मेघालय का गठन 21 जनवरी 1972 को हुआ था और इसकी राजधानी शिलांग है।

मेघालय में 2 नेशनल पार्क हैं— बालपक्रम तथा नोकरेक।

इस राज्य में कोई टाइगर रिजर्व नहीं है।

मणिपुर का गठन 21 जनवरी 1972 को हुआ था और इसकी राजधानी इंफाल है।

मणिपुर राज्य में 1 नेशनल पार्क है— केइबुल लामजाओ। यह विश्व का एकमात्र तैरता हुआ नेशनल पार्क है और दुर्लभ संगई हिरण का एकमात्र प्राकृतिक आवास माना जाता है।

यहां कोई टाइगर रिजर्व नहीं है।

मिजोरम का गठन 20 फरवरी 1987 को हुआ था और इसकी राजधानी आइजोल है।

मिजोरम में 2 नेशनल पार्क हैं— मुरलेन तथा फावंगपुई नेशनल पार्क।

मिजोरम में केवल 1 टाइगर रिजर्व है— दम्पा टाइगर रिजर्व।

नागालैंड का गठन 1 दिसंबर 1963 को हुआ था और इसकी राजधानी कोहिमा है।

नागालैंड में 1 नेशनल पार्क है— नतांगकी नेशनल पार्क।

यहां कोई टाइगर रिजर्व नहीं है।

ओडिशा का गठन 1 अप्रैल 1936 को हुआ था और इसकी राजधानी भुवनेश्वर है।

ओडिशा में 2 नेशनल पार्क हैं—सिमिलीपाल तथा भितरकनिका नेशनल पार्क।

ओडिशा में 2 टाइगर रिजर्व हैं— सतकोसिया तथा सिमिलीपाल टाइगर रिजर्व।

पंजाब का गठन 1 नवंबर 1966 को हुआ था और इसकी राजधानी चंडीगढ़ है।

पंजाब में वर्तमान में कोई राष्ट्रीय उद्यान या टाइगर रिज़र्व नहीं है। पर्यावरण और कृषि संबंधी अत्यधिक आवश्यकताओं के कारण यहाँ का अधिकांश भू-भाग कृषि के लिए उपयोग होता है, जिसके चलते राज्य में ऐसा कोई बड़ा संरक्षित क्षेत्र नहीं है जो राष्ट्रीय उद्यान के पैमाने पर फिट बैठता हो।

राजस्थान का गठन 30 मार्च 1949 को हुआ था और इसकी राजधानी जयपुर है।

राजस्थान में 5 नेशनल पार्क हैं— डेजर्ट, केवलादेव घाना, मुकुंदरा हिल्स, रणथंभौर तथा सरिस्का नेशनल पार्क।

राजस्थान में 5 टाइगर रिजर्व हैं— मुकुंदरा हिल्स, रामगढ़ विषधारी, रणथंभौर, सरिस्का तथा धौलपुर-करौली।

सिक्किम का गठन 16 मई 1975 को हुआ था और इसकी राजधानी गंगटोक है।

सिक्किम में 1 नेशनल पार्क है— कंचनजंगा।

सिक्किम में कोई टाइगर रिजर्व नहीं है।

तमिलनाडु का गठन 26 जनवरी 1950 को हुआ था और इसकी राजधानी चेन्नई है।

तमिलनाडु में 5 नेशनल पार्क हैं— गिंडी, गल्फ ऑफ मन्नार मरीन, इंदिरा गांधी या अन्नामलाई, मुदुमलाई तथा मुकुर्थी।

राज्य में 5 टाइगर रिजर्व हैं— अन्नामलाई, मुदुमलाई, श्रीविल्लीपुथुर-मेघामलाई कलक्कड़-मुंडनथुरई, तथा सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व।

तेलंगाना का गठन 2 जून 2014 को हुआ था और इसकी राजधानी हैदराबाद है।

तेलंगाना राज्य में 3 नेशनल पार्क हैं— कासु ब्रह्मानंद रेड्डी, महावीर हरिणा वनस्थली तथा मृगवनी राष्ट्रीय उद्यान।

इस राज्य में 2 टाइगर रिजर्व हैं— अमराबाद तथा कावल टाइगर रिजर्व।

त्रिपुरा का गठन 21 जनवरी 1972 को हुआ था और इसकी राजधानी अगरतला है।

राज्य में 2 नेशनल पार्क हैं— क्लाउडेड लेपर्ड तथा बाइसन।

राज्य में कोई टाइगर रिजर्व नहीं है।

उत्तर प्रदेश का गठन 26 जनवरी 1950 को हुआ था और इसकी राजधानी लखनऊ है।

उत्तर प्रदेश में 1 नेशनल पार्क है— दुधवा नेशनल पार्क। यह बाघों, बारहसिंघा और एक सींग वाले गैंडों के लिए प्रसिद्ध है।

इस राज्य में 4 टाइगर रिजर्व हैं— अमानगढ़, दुधवा, पीलीभीत तथा रानीपुर टाइगर रिजर्व।

पश्चिम बंगाल का गठन 26 जनवरी 1950 को हुआ था और इसकी राजधानी कोलकाता है।

पश्चिम बंगाल में 6 नेशनल पार्क हैं— गोरूमारा, जलदापाड़ा, नेओरा वैली, सिंगालीला तथा सुंदरबन, बक्सा।

यहां पर 2 टाइगर रिजर्व हैं— बक्सा तथा सुंदरबन टाइगर रिजर्व।

जम्मू और कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश का गठन 31 अक्टूबर 2019 को हुआ था।

ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर और शीतकालीन राजधानी जम्मू है।

यहाँ 4 नेशनल पार्क हैं— सलीम अली, दाचीगाम, काज़ीनाग तथा किश्तवार नेशनल पार्क।

यहाँ कोई टाइगर रिजर्व नहीं है।

लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश का गठन 31 अक्टूबर 2019 को हुआ था और इसकी राजधानी लेह है।

लद्दाख का मुख्य नेशनल पार्क हेमिस नेशनल पार्क है, जो भारत का सबसे बड़ा और हिमालय के उत्तर में स्थित एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान है। 4,400 वर्ग किलोमीटर के विशाल क्षेत्र में फैला हुया यह दुनिया भर में हिम तेंदुओं / Snow Leopards की उच्चतम घनत्व वाली आबादी के लिए जाना जाता है। इसके अलावा यहाँ तिब्बती भेड़िया, यूरेशियन भूरा भालू और ब्लू शीप पाए जाते हैं।

यहाँ कोई टाइगर रिजर्व नहीं है।

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था और इसकी राजधानी पोर्ट ब्लेयर है।

यहाँ 9 नेशनल पार्क हैं— कैंपबेल बे, गलाथिया बे, महात्मा गांधी मरीन, मिडिल बटन, माउंट मणिपुर, नॉर्थ बटन, रानी झांसी मरीन, सैडल पीक तथा साउथ बटन।

क्षेत्रफल की दृष्टि से साउथ बटन आइलैंड नेशनल पार्क भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यानहै। यह सिर्फ 0.03 से 0.05 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है और अपनी शानदार प्रवाल भित्तियों (Coral Reefs) और समृद्ध समुद्री जीवन के लिए जाना जाता है।

यहाँ कोई टाइगर रिजर्व नहीं है।

आइए जानते है कुछ महत्वपूर्ण तथ्य जो प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पूछे जाते हैं:

  • 📌 भारत का पहला नेशनल पार्क — जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क 1936, उत्तराखंड
  • 📌 भारत का पहला टाइगर रिजर्व — जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व 1973
  • 📌 भारत का सबसे बड़ा नेशनल पार्क — हेमिस नेशनल पार्क, लद्दाख
  • 📌 भारत का सबसे छोटा नेशनल पार्क — साउथ बटन नेशनल पार्क, अंडमान एवं निकोबार
  • 📌 भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व — नागार्जुनसागर-श्रीशैलम
  • 📌 भारत का सबसे छोटा टाइगर रिजर्व — बोर टाइगर रिजर्व, महाराष्ट्र
  • 📌 भारत में सर्वाधिक नेशनल पार्क — मध्य प्रदेश
  • 📌 भारत में सर्वाधिक टाइगर रिजर्व — मध्य प्रदेश
  • 📌 एक सींग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध — काजीरंगा नेशनल पार्क, असम
  • 📌 एशियाई शेरों के लिए प्रसिद्ध — गिर नेशनल पार्क, गुजरात
  • 📌 रॉयल बंगाल टाइगर के लिए प्रसिद्ध — सुंदरबन टाइगर रिजर्व, पश्चिम बंगाल
  • 📌 हाथियों के लिए प्रसिद्ध — पेरियार टाइगर रिजर्व, केरल
  • 📌 तैरते हुए नेशनल पार्क के लिए प्रसिद्ध — केइबुल लामजाओ, मणिपुर
  • 📌 यूनेस्को विश्व धरोहर नेशनल पार्क — काजीरंगा, मानस, केवलादेव, नंदा देवी, वैली ऑफ फ्लावर्स, सुंदरबन आदि
  • 📌 प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत — वर्ष 1973
  • 📌 भारत में वर्तमान टाइगर रिजर्व — 58
  • 📌 भारत में वर्तमान नेशनल पार्क — 100 से अधिक लगभग 107
  • 📌 “टाइगर स्टेट ऑफ इंडिया” — मध्य प्रदेश
  • 📌 भारत की बाघ जनगणना 2022 के अनुसार सर्वाधिक बाघ — मध्य प्रदेश
  • 📌 कूनो नेशनल पार्क, मध्य प्रदेश — चीता पुनर्वास परियोजना के लिए प्रसिद्ध

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो इन तथ्यों को अवश्य याद रखें। नेशनल पार्क, टाइगर रिजर्व और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े प्रश्न यूपीएससी, पीएससी, एसएससी, रेलवे, बैंकिंग तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में नियमित रूप से पूछे जाते हैं।

यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो इस वीडियो को अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें। वीडियो को लाइक करें और ऐसे ही महत्वपूर्ण जीके, नेशनल पार्क, टाइगर रिजर्व और मैप आधारित वीडियो के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें।

———————————————————————————————–

लक्षद्वीप केंद्रशासित प्रदेश का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था और इसकी राजधानी कवरत्ती है।

यहाँ कोई नेशनल पार्क नहीं है।

यहाँ कोई टाइगर रिजर्व नहीं है।

दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का गठन 1 1956 को हुआ था और इसकी राजधानी नई दिल्ली है।

यहाँ कोई नेशनल पार्क नहीं है।

यहाँ कोई टाइगर रिजर्व नहीं है।

चंडीगढ़ केंद्रशासित प्रदेश का गठन 1 नवंबर 1966 को हुआ था।

चंडीगढ़ ही इसकी राजधानी है।

यहाँ कोई नेशनल पार्क नहीं है।

यहाँ कोई टाइगर रिजर्व नहीं है।

पुडुचेरी केंद्रशासित प्रदेश का गठन 1 जुलाई 1963 को हुआ था और इसकी राजधानी पुडुचेरी है।

यहाँ कोई नेशनल पार्क नहीं है।

यहाँ कोई टाइगर रिजर्व नहीं है।

दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव केंद्रशासित प्रदेश का गठन 26 जनवरी 2020 को हुआ था और इसकी राजधानी दमन है।

यहाँ कोई नेशनल पार्क नहीं है।

यहाँ कोई टाइगर रिजर्व नहीं है।

Rohit Soni

Rohit Soni

Hello friends मेरा नाम रोहित सोनी (Rohit Soni) है। मैं मध्य प्रदेश के सीधी जिला का रहने वाला हूँ। मैंने Computer Science से ग्रेजुएशन किया है। मुझे लिखना पसंद है इसलिए मैं पिछले 10 वर्षों से लेखन का कार्य कर रहा हूँ। और अब मैं Hindi Read Duniya और कई अन्य Website का Admin and Author हूँ। Hindi Read Duniya पर हम उपयोगी, ज्ञानवर्धक और मनोरंजक जानकारी हिंदी में  शेयर करने का प्रयास करते हैं। इस website को बनाने का एक ही मकसद है की लोगों को अपनी हिंदी भाषा में सही और सटीक जानकारी  मिल सके।View Author posts

Share this post on social!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.