Skip to content

Computer Parts With Name | 20 पार्ट्स ऑफ कंप्यूटर इन इंग्लिश हिंदी

Computer parts with name and picture, 20 पार्ट्स ऑफ कंप्यूटर इन इंग्लिश हिंदी, कंप्यूटर पार्ट क्या है? External, internal part किसे कहते हैं?

Table of Contents

कंप्यूटर क्या है? – What is Computer in Hindi

कंप्यूटर एक Electronic Device है, जो User द्वारा दिए गए कमांड के अनुशार Data को execute करता है। और execute किए गए data को भविष्य के उपयोग के लिए स्टोर कर के भी रखता है। कंप्यूटर में डेटा को स्टोर, पुनर्प्राप्त और प्रोसेस करने की अद्भुत क्षमता होती है।

हम एक कंप्यूटर का इस्तेमाल कोई डाक्यूमेंट बनाने, ईमेल भेजने, गेम खेलने और इंटरनेट पर कोई इनफॉर्मेशन को सर्च करने, प्रजेंटेशन व वीडियो आदि बनाने जैसे अनगिनत कार्यों के लिए कर सकते हैं। क्या आप कंप्यूटर के सभी पार्टों के नाम जानते हैं? यदि नही तो इस लेख को आपको ध्यान से जरूर पढ़ना चाहिए, क्योंकि इसमें All Computer body parts name की जानकारी मिल जाएगी जो बहुत ही महत्वपूर्ण है।

What is parts of computer system? कंप्यूटर पार्ट क्या है?

ऐसे कंपोनेंट जिनसे मिलकर एक पूरा कंप्यूटर तैयार होता है, उसे कंप्यूटर पार्ट (Computer Parts) कहते हैं। The parts from which the computer is made are called parts of the computer.

Computer Parts With Name, 20 पार्ट्स ऑफ कंप्यूटर इन इंग्लिश हिंदी
Computer Parts With Name | 20 पार्ट्स ऑफ कंप्यूटर इन इंग्लिश हिंदी

एक Computer में कई अलग अलग पार्ट होते हैं जिन्हे मुख्य रूप से दो भागों में (External और Internal) बाँटा गया है। जिस प्रकार से हमारे शरीर में विभिन्न प्रकार के अंग होते हैं और उन सभी का अलग अलग कार्य होता है। ठीक उसी प्रकार एक कंप्यूटर में भी कई Parts होते है किसी विशेष टास्क को परफॉर्म करने के लिए बनाए जाते हैं।

जैसे मॉनीटर ग्राफिक को प्रदर्शित करता है, कीबोर्ड और माउस यूजर डाटा/इनफॉर्मेशन को कंप्यूटर के अंदर ले जाता है। क्या आप कंप्यूटर के सभी पार्टों के नाम जानते हैं? यदि नही तो इस आर्टिकल को आपको ध्यान से जरूर पढ़ना चाहिए, क्योंकि इसमें All Computer body parts name की जानकारी मिल जाएगी जो बहुत ही महत्वपूर्ण है।

इस आर्टिकल में हम जानेंगे पार्ट्स ऑफ कंप्यूटर इन इंग्लिश एण्ड हिंदी में, लेकिन पहले यह जान लेना चाहिए की कंप्यूटर के External parts किसे कहते हैं? तथा internal parts किसे कहते हैं?

External Parts किसे कहते हैं? (What is External parts of computer)

कंप्यूटर के वे सभी पार्ट जो कंप्यूटर सिस्टम के बाहर लगे होते हैं तथा अपने आप में कम्प्लीट होते है, वे कंप्यूटर के External Parts कहलाते हैं। जैसे – Mouse, Keyboard, Speakers, Webcam, Printers etc.

Internal Parts किसे कहते हैं? (What is internal parts of computer)

कंप्यूटर सिस्टम के internal parts कंप्यूटर के कैविनेट के अंदर फिट होते है। जिन्हे बाहर से नही देखा जा सकता है। जैसे – Motherboard, CPU, RAM, ROM, Hard disk, PSU आदि।

All computer parts with name and picture. 20 पार्ट्स ऑफ कंप्यूटर इन इंग्लिश हिंदी

Sr No.Parts NamePart Picture
1Monitor (मॉनिटर) Monitor
2CPU (सी.पी.यू) CPU
3Keyboard (कीबोर्ड) Keyboard
4Mouse (माउस) Mouse
5Storage Unit (स्टोरेज यूनिट) HDD
6Memory Unit (मेमोरी यूनिट) RAM
7Motherboard (मदरबोर्ड) Motherboard
8Power Supply Unit (पावर सप्लाई यूनिट) PSU
9GPU (जीपीयू) GPU
10Computer Case (कंप्यूटर केस) Computer Case
11UPS (यूपीएस) UPS
12Printer (प्रिंटर) Printer
13Scanner (स्कैनर) Scanner
14Speaker (स्पीकर) Speakers
15Microphone (माइक्रोफोन) Microphone
16Webcam (वेबकैम) Webcam
17Fan (फैन) FAN
18Sound Card (साउंड कार्ड) Sound Card
19CD/DVD Drive (सीडी/डीवीडी ड्राइव) CD DVD Drive
20Power Cord (पावर कार्ड) Power Cord

यह भी पढ़े :

100 Body Parts Name in Hindi And English

100 पक्षियों के नाम हिंदी और इंग्लिश में

100 फलों के नाम हिंदी और इंग्लिश में

यदि आप यहाँ तक आर्टिकल को पढ़ रहे हैं तो आप कंप्यूटर में इंट्रस्टेड है। इसलिए इस आर्टिकल को लास्ट तक जरूर पढ़िए आपको बेहतर नालेज मिलेगी।

What is Monitor? मॉनिटर क्या है?

मॉनिटर कंप्यूटर सिस्टम का मुखय भाग होता है। Monitor एक ग्लास स्क्रीन है जिसका मुख्य कार्य आउटपुट परिणाम को प्रदर्शित करना होता है। इसके बिना हम कंप्यूटर पर कुछ भी नही देख सकते हैं। मॉनिटर हमें वह सब कुछ दिखाता है जो कंप्यूटर सिस्टम मे प्रोसेस या कार्य होता है। Monitor भी कई प्रकार के होते हैं, जैसे –

Different types of monitor – मॉनिटर के प्रकार

  • LCD Monitor (एलसीडी मॉनिटर)
  • LED Monitor (एलईडी मॉनिटर)
  • Curved Monitor (घुमावदार मॉनिटर)
  • CRT Monitor (सीआरटी मॉनिटर)
  • Flat Panel Monitors (फ्लैट पैनल मॉनिटर)
  • Touch Screen Monitors (टच स्क्रीन मॉनिटर)
  • OLED Monitors (ओएलईडी मॉनिटर)
  • DLP Monitors (डीएलपी मॉनिटर)
  • TFT Monitors (टीएफटी मॉनिटर)

What is CPU (Central Processing Unit)

किसी भी कंप्यूटर या मोबाइल का सबसे मेन पार्ट CPU (Processor) होता है। मतलब सीपीयू वह Micro chip होता है जिसके बिना कंप्यूटर ,लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल का कोई भी इस्तेमाल नही है। जितने भी Computing device होते हैं, उन सभी में प्रोसेसर का यूज होता है। यह प्रोसेसर हार्डवेयर और साफ्टवेयर के बीच हो रहे गतिविधियो को समझता है, जिससे हमारे द्वारा दिए गए निर्देश को कंप्यूटर Execute करता है। और हमें मनचाहा परिणाम प्राप्त होता है।

दूसरे शब्दों में कहें तो CPU कंप्यूटर के सभी अन्य कंपोनेन्ट को कंट्रोल करता है, इनपुट से प्राप्त डाटा को प्रोसेस (execute)  करता है, तब जा के कोई भी रिजल्ट प्राप्त होता है।

क्या आपको पता है? CPU यानी (Central Processing Unit) कंप्यूटर कैविनेट के अंदर इंस्टॉल होता है, इसे कंप्यूटर का मष्तिष्क भी कहा जाता है। और इसके उपर जो Fan लगा होता है उसे CPU Fan कहा जाता है। बहुत से लोग कैविनेट को ही CPU समझते है परन्तु यह सही नही है।

Different Type of CPU – सीपीयू कितने प्रकार के होते हैं?

एक नॉर्मल प्रोसेसर में Single Core होता है यानी की इसमें एक ही CPU होता है। अतः परफॉर्मेंस स्पीड बहुत कम होती है। यह बहुत सिम्पल कार्य के लिए होता है। और Dual Core में दो CPU लगे होते हैं जिससे स्पीड डबल हो जाती है लेकिन इसमें हैवी टास्क नही किया जा सकता है। इसी प्रकार Octa Core में 4 CPU लगे होते हैं यह मल्टीटास्किंग को करने में सक्षम होता है। अतः जितना ज्यादा कोर होगा उतनी ही ज्यादा अच्छी Performance देखने को मिलेगी।

  • Single Core CPU – मतलब एक ही कोर
  • Dual Core CPU – मतलब दो तरफा कोर
  • Quad Core CPU – मतलब चौकोर
  • Hexa Core CPU – मतलब 6 कोर
  • Octa Core CPU – मतलब 8 कोर
  • Deca Core CPU – मतलब 10 कोर

Parts of CPU (Central Processing Unit)

  • ALU (Arithmetic Logic Unit)
  • CU (Control Unit)
  • MU (Main Memory Unit)
  • Registers
  • Buses
  • CPU Clock

What is Keyboard? कीबोर्ड क्या है?

Keyboard एक Typing Input device है। जिसका use यूजर द्वारा डाटा को टाइप करके इनपुट के रूप में किया जाता है। कीबोर्ड से Text, Numerical data, Special Character तथा कुछ अन्य कमांडस को CPU में enter कराया जाता है। एक कंप्यूटर user, कीबोर्ड और माउस के माध्यम से computer से काम्यूनिकेशन करता है।

Keyboard के बारे में पूरी डिटेल जानकारी यहाँ से पढ़ें।

Types of keyboard कीबोर्ड के प्रकार

  • Mechanical Keyboard
  • Multimedia Keyboard
  • Wireless Keyboard
  • Bluetooth Keyboard
  • USB Keyboard
  • Virtual Keyboard
  • Ergonomic Keyboard
  • QWERTY Keyboard
  • Gaming Keyboard
  • Chiclet Keyboard
  • Membrane Keyboard
  • Thumb Keyboard
  • Flexible Keyboard
  • Laptop Sized Keyboard
  • Backlit Keyboard
  • Magic Keyboards
  • Chorded Keyboard

Parts of keyboard keys कीबोर्ड कीज के प्रकार

Computer keyboard में बहुत सारे letters, numbers, symbols और commands, button रूप में दिखाई देते हैं। और इनमें से सभी किसी न किसी specific category को belong करते है।

  • Escape Key (इस्केप कीज)
  • Function Keys (फंक्शन कीज)
  • Alphanumeric Keys (अल्फान्यूमेरिक कीज)
  • Tab Key (टैब कीज)
  • Alt Key (अल्ट कीज)
  • Ctrl Key (कंट्रोल कीज)
  • Space Bar Key (स्पेस बार कीज)
  • Enter Key (इंटर कीज)
  • Caps Lock Key (कैप्स लॉक कीज)
  • Shift Key (शिफ्ट कीज)
  • Backspace Key (बैकस्पेस कीज)
  • Cursor Key (कर्सर कीज)
  • Numeric Keypad (न्यूमेरिक कीपैड)
  • Special Key (स्पेसल कीज)
  • Windows Key (विंडोज कीज)

इन सभी कीबोर्ड कीज का क्या उपयोग होता है? इसके लिए यह पोस्ट पढ़े।

What is Mouse? माउस क्या है?

Mouse एक इनपुट डिवाइस है इसको Pointing Device भी कहा जाता है। इसकी मदद से हम कंप्यूटर स्क्रीन में किसी Item को सेल्क्ट, उसकी तरफ जाने तथा उसे ओपेन एवं क्लोज करते हैं। इसके द्वारा यूजर कंप्यूटर स्क्रीन पर कहीं पर भी सीधे पहुँच सकता है। माउस के द्वारा कंप्यूटर को आपरेट / नेविगेट करना काफी आसान होता है।

Types of computer mouse कंप्यूटर माउस के प्रकार

  • Optical Mouse (ऑप्टिकल माउस)
  • Mechanical mouse (मैकेनिकल माउस)
  • Laser Mouse (लेजर माउस)
  • Wireless Mouse (तार रहित माउस)
  • Gaming Mouse (गेमिंग माउस)
  • Trackball Mouse (ट्रैकबॉल माउस)

Parts of mouse. माउस के पार्ट

एक कंप्यूटर माउस के निम्नलिखित पार्ट होते हैं –

  • Left Button (लेफ्ट बटन)
  • Right Button (राइट बटन)
  • Scroll wheel (स्क्रोल व्हील)
  • Motion Detection (मोशन डिटेक्शन)
  • Connection point (कनेक्शन बिंदु)
  • LED Light (एलईडी लाइट)
  • Mouse Cable (माउस केवल)
  • Printed Circuit Board (प्रिंटेड सर्किट बोर्ड)
  • Register (रजिस्टर)
  • Capacitor (कैपासिटर0
  • Diode (डॉयोड)
  • Transistor (ट्रांजिस्टर)
  • IC (आईसी)

What is Storage Unit? स्टोरेज क्या है?

Storage Unit कंप्यूटर का वह हार्डवेयर पार्ट है जिसका यूज डाटा को स्टोर करने तथा स्टोर किए डाटा को पुनः इस्तेमाल करने के लिए किया जाता है।

किसी कंप्यूटर में Data Store करने की क्षमता बहुत ज्यादा होती है। एक कंप्यूटर में लाखो शब्दों को बहुत ही कम Space में Store करके रखा जा सकता है और कई वर्षो तक सुरक्षित करके रह सकता है। यह सभी प्रकार के Data को स्टोर करने में सक्षम है, जैसे- Picture, Files, Program, Video और Audio आदि।

कंप्यूटर Storage Unit मुख्य रूप से दो भागो में विभाजित किया जाता है – Primary और Secondary.

Primary Storage किसे कहते हैं?

प्राइमरी मेमोरी कम्प्यूटर का सबसे महत्वपूर्ण भाग है जिसमें डाटा, सूचना और प्रोग्राम आदि प्रोसेसिंग के दौरान स्टोर रहते हैं। तथा जरूरत पड़ने पर तुरंत उपलब्ध होते हैं। प्राइमरी मेमोरी को भी दो भादो में विभाजित किया गया है। RAM तथा ROM

RAM क्या है?

RAM का फुल फॉर्म Random Access Memory होता है यह कम्पयूटर की अस्थाई मेमोरी होती है। यूजर द्वारा इनपुट किया गया कोई भी डाटा सबसे पहले RAM में ही स्टोर होता है। और CPU अपने आवश्यकतानुसा डाटा को एक्सेस करता रहता है। लेकिन जैसे ही कंप्यूटर बंद होता है तो रैम में स्टोर सभी डाटा डिलीट हो जाता है। इसलिए इसे Volatile या अस्थाई मेमोरी भी कहा जाता है।

RAM (रैम) के प्रकार
  • Dynamic RAM
  • Synchronous DRAM
  • Static RAM

ROM क्या है?

ROM का फुल फॉर्म Read Only Memory है। ROM स्थाई मेमोरी है, जिसके कारण इसमें स्टोर डाटा को केवल रीड किया जा सकता है। लेकिन Delete नही किया जा सकता है। इसलिए इसे रीड ऑनली मेमोरी कहा जाता है। इसमें स्टोर प्रोग्राम या डाटा कंप्यूटर बंद होने पर डिलीट नही होता है अतः रोम को Non-Volatile Memory कहते है। ROM कई प्रकार के होते हैं जैसे –

  • PROM (Programmable Read Only Memory)
  • EPROM (Erasable Programmable Read Only Memory)
  • EEPROM (Electrical Erasable Programmable Read Only Memory)

Secondary Storage किसे कहते हैं?

Secondary storage को सहायक स्टोरेज भी कहा जाता है। यह मेमोरी यूनिट यूजर के लिए होती है। इसमें यूजर अपने डाटा को स्टोर करके रख सकता है। तथा डाटा को ट्रांसफर भी किया जा सकता है। यह Non – Volatile मेमोरी है। सेकंडरी मेमोरी के उदाहरण –

Speaker क्या है?

Speaker एक आउटपुट डिवाइस है। कंप्यूटर में प्ले होने वाली साउंड को स्पीकर द्वारा सुन सकते है। Speaker का मुख्य कार्य कंप्यूटर से आने वाली Electric wave को Sound wave में कन्वर्ट करना है। स्पीकर के द्वारा हमें गानों, फिल्मों, प्रोग्रामों तथा खेलों आदि में उपलब्ध ध्वनी सुनाई देती है।

क्या आप जानते हैं कि स्पीकर में मैग्नेट (चुम्बक) क्यों लगाया जाता है?

UPS क्या है?

UPS का Full Form Uninterruptible Power Supply होता है। यह UPS एक battery है जो कंप्यूटर को कुछ समय के लिए पॉवर देता है ताकि अचानक बिजली चली जाए तो कंप्यूटर बंद न हो। UPS कई प्रकार के आते हैं जिनमें से 5 से 30 मिनट तक कंप्यूटर को चलाकर रखते हैं।

What is Motherboard – मदरबोर्ड क्या है?

मदरबोर्ड कंप्यूटर सिस्टम में मौजूद एक Main Printed Circuit Board (PCB) होता है। इसी सर्किट बोर्ड से कंप्यूटर के अन्य सभी कंपोनेंट जुड़े हुए होते हैं। जैसे CPU, RAM, ROM, Hard Disk, USB Port आदि। Motherboard इन सभी कंपोनेंट को पावर सपलाई पहुचाता है, और आपस में काम्युनिकेशन स्थापित करता है।

मदरबोर्ड पोर्ट्स Motherboard Ports in Hindi

  • Mouse & Keyboard Connectors
  • USB
  • Parallel Port
  • CPU Chip
  • RAM Slots
  • IDE Controller
  • PCI Slot
  • ISA Slot
  • CMOS Battery
  • AGP Slot
  • CPU Slot
  • Power Supply Plugin
  • BIOS
  • FDC (Floppy-Disk Controller)
  • I/O Port

Power Supply Unit

कंप्यूटर में कई अलग अलग कंपोनेंट्स लगे होते है जिन्हे चलाने के लिए Electricity की आवश्यकता होती है। और यह कार्य Power Supply Unit करता है। और इसे SMPS (Switch Mode Power Supply) कहते हैं। यह AC करंट को DC में कन्वर्ट करता है तथा किस कंपोनेंट को कितनी पावर भेजनी है यह कंट्रोल करता है।

GPU क्या है?

GPU का फुल फॉर्म “Graphic Processing Unit” होता है। इसे Graphic Card कहा जाता है। कंप्यूटर मानिटर पर हम जो कुछ भी देखते हैं वह सब ग्राफिक्स होता है। और इसी ग्राफिक और ज्यादा रियल इफेक्ट देने के लिए Graphic Card का इस्तेमाल किया जाता है। जिस प्रकार से CPU एक ही समय में बहुत सारा डाटा का कैल्कुलेशन तेजी से करता है। ठीक उसी प्रकार GPU भी Images, Videos (ग्राफिक्स) का कैल्कुलेशन एक ही समय में काफी तेजी से करता है। जिससे ग्राफिक की क्वालिटी इम्प्रूव होती है।

Computer Case क्या है?

कंप्यूटर केस जिसे हम कैविनेट भी कहते हैं एक लोहे या प्लास्टिक का बॉक्स होता है जिसके अंदर कंप्यूटर के सभी जरूरी उपकरण फिट किये जाते है। जैसे मदरबोर्ड, रैम, सीपीयू, फैन, SMPS, USB Port Hard Disk इत्यादि। कुछ लोग कंप्यूटर केस को ही CPU बोलते हैं। जबकि CPU इसके अंदर होता है।

प्रिंटर क्या है? Printer kya hai?

प्रिंटर भी Output device की श्रेणी में आता है। इसका प्रयोग Data और Information को कागज पर प्रिंट करने के लिए होता है। यह Black and White के साथ-साथ Colour Document को भी प्रिंट कर सकता है।

क्या आप जानते हैं? कागज पर प्रिंट डॉक्यूमेंट को हार्ड कॉपी  कहते हैं, जबकि कंप्यूटर पर सेव डॉक्यूमेंट को सॉफ्ट कॉपी कहते हैं।

प्रिंटर के पार्ट्स के नाम – Parts of Printer in Hindi

  • Paper Support (पेपर सपोर्ट)
  • Sheet Feeder (शीट फीडर)
  • Printer Cover (प्रिंटर कवर)
  • Output tray (आउटपुट ट्रे)
  • Output Tray Extension (आउटपुट ट्रे एक्सटेंशन)
  • Print Head (प्रिंट हेड)
  • Connectors (कनेक्टर्स)
  • Edge Guides (एज गाइड्स)
  • Control Buttons (कंट्रोल बटन)
  • Cartridge Cover (कार्ट्रिज कवर)

Types of Printer in Hindi – प्रिंटर के प्रकार

  • Laser Printers (लेजर प्रिंटर)
  • Inkjet Printers (इंकजेट प्रिंटर)
  • Multifunction Printers (मल्टीफंक्शन प्रिंटर)
  • Dot Matrix Printers (डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर)
  • Line Printer (लाइन प्रिंटर)
  • Drum Printer (ड्रम प्रिंटर)
  • Daisy wheel Printer (डेजी व्हील प्रिंटर)
  • 3D Printers (3D प्रिंटर)

स्कैनर क्या है? Scanner kya hai?

Scanner एक इनपुट डिवाइस है और स्कैनर कंप्यूटर का पेरीपेरल डिवाइस है इसके न होने पर भी कंप्यूटर चलता है। इसका उपयोग image या text आदि डाक्यूमेंट की हार्ड कॉपी को स्कैन कर सॉप्ट कॉपी बनाता है। और कंप्यूटर में भेजता है।

Parts of scanner in hindi – स्कैनर के पार्टस नेम

  • Charge-coupled device (CCD) array
  • Mirrors (दर्पण)
  • Scan head (स्कैन हेड)
  • Glass plate (कांच की प्लेट)
  • Lamp (लैम्प)
  • Lens (लेंस)
  • Cover (कवर)
  • Filters (फिल्टर)
  • Stepper Motor (स्टेपर मोटर)
  • Stabilizer Bar (स्टैबलाइजर बार)
  • Belt (बेल्ट)
  • Power Supply (पावर सप्लीई)
  • Interface Port (इंटरफेस पोर्ट)
  • Control Circuitry (कंट्रोल सर्किटरी)
  • Power Button (पावर बटन)

माइक्रोफोन क्या है? Microphone kya hai?

कंप्यूटर में ध्वनि का इनपुट कराने के लिए Microphone का यूज किया है। माइक्रोफोन बाहर की Analog Sound Wave को Electric Wave में कन्वर्ट करता है। और सीपीयू तक में पहुचाता है। माइक्रोफोन का उपयोग Audio Recording करने और किसी से फोन पर बात करने के लिए होता है।

वेबकैम क्या है? Webcam kya hai?

Webcam का पूरा नाम Web camera है। यह कंप्यूटर का पेरीफेरल डिवाइस है, इससे हम छवियों और वीडियो को कैप्चर या रिकार्ड करते हैं। तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और लाइव प्रसारण आदि कर सकते हैं।

Fan क्या है?

कंप्यूटर एक बिजली से चलने वाला डिवाइस है और जब यह जब सूचनाओं को प्रोसेस करता है तो इसमें लगे कंपोनेंट गर्म (Heat) होने लगते हैं। और ज्यादा हीट होने पर खराब हो जाते है। तो इस समस्या से बचने के लिए Fan लगाया जाता है। यह फैन कंप्यूटर के सर्किट और कंपोनेंट्स को ठंडा रखता है। कंप्यूटर में कई फैन लगाए जाते हैं। जैसे-

Types of computer fan – कंप्यूटर फैन के प्रकार

  • Case Fan (केस पंखा)
  • CPU Fan (सीपीयू का पंखा)
  • GPU Fan (जीपीयू का पंखा)
  • Power supply Fan (बिजली आपूर्ति पंखा)

Sound Card kya hai? साउंड कार्ड क्या है?

साउंड कार्ड कंप्यूटर सिस्टम का एक महत्वपूर्ण इंटरनल पार्ट है। इसका मुख्या कार्य ध्वनि उत्पन्न करना होता है। और यह मदरबोर्ड में पहले से ही इंस्टॉल होता है। लेकिन इसे अलग से भी लगा सकते हैं बेहतर साउंड के लिए।

CD/DVD Drive क्या है?

CD का फुल फॉर्म Compact Disk और DVD का Full Form Digital Versatile Disc होता है। CD/DVD Drive एक रीडर है जो CD/DVD (Memory) में स्टोर डाटा को रीड करता है। सीडी और डीवीडी डिस्क एक प्रकार की ऑप्टिकल डिस्क है लेकिन अभी भी इसका उपयोग कंप्यूटर में OS को install करने, मूवी देखने या फोटो और वीडियोज को स्टोर करने के लिए किया जाता है।

Power Cord क्या है?

पावर कार्ड कंप्यूटर का एक पार्ट है जो बिजली की आपूर्ति करता है। यह एक प्रकार की केबल होती है। सभी डिवाइस को पावर सप्लाई इसी के माध्यम से होता है।

FAQ Related to Parts of computer system

Q : कंप्यूटर का मेन पार्ट कौन सा है?

A : CPU (Central Processing Unit) कंप्यूटर का main part है।

Q : कंप्यूटर के 5 मुख्य पार्ट कौन से हैं? What are the 5 Basic parts of a computer?

A : 5 basic parts of computer is.
Monitor
Keyboard
Mouse
CPU
UPS

Q : 10 कंप्यूटर पार्ट्स नेम (10 parts of computer?)

A : कंप्यूटर के 10 मुख्य पार्ट के नाम यह है –
Monitor
Keyboard
Mouse
Speakers
Microphone
Webcam
Computer Case
Motherboard
Central Processing Unit
Graphics Processing Unit

Q : कंप्यूटर के internal parts कौन कौन से हैं?

A : Computer के इंटरनल पार्ट्स के नाम
Motherboard
CPU
RAM
ROM
Hard Disk
PSU
Fan
Sound Card

Q : कंप्यूटर के external parts कौन कौन से हैं?

A : Computer के एक्सटर्नल पार्ट्स के नाम
Monitor
Mouse
Keyboard
Speakers
Webcam
Computer Case

Conclusion

आज आपने इस लेख में जाना 20 Computer parts with name and pictures के साथ जो आपके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद आप को कंप्यूटर के पार्ट्स के नाम के बारे में सारी जानकारी मिल गई होगी। अब भी कोई सवाल है तो आप कमेंट बोक्स में अपना सवाल पूछ सकते हैं। हमारे लेख को पूरा पढ़ने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद!

Rohit Soni

Rohit Soni

Hello friends मेरा नाम रोहित सोनी (Rohit Soni) है। मैं मध्य प्रदेश के सीधी जिला का रहने वाला हूँ। मैंने Computer Science से ग्रेजुएशन किया है। मुझे लिखना पसंद है इसलिए मैं पिछले 5 वर्षों से लेखन का कार्य कर रहा हूँ। और अब मैं Hindi Read Duniya और कई अन्य Website का Admin and Author हूँ। Hindi Read Duniya पर हम उपयोगी, ज्ञानवर्धक और मनोरंजक जानकारी हिंदी में  शेयर करने का प्रयास करते हैं। इस website को बनाने का एक ही मकसद है की लोगों को अपनी हिंदी भाषा में सही और सटीक जानकारी  मिल सके।View Author posts

Share this post on social!

2 thoughts on “Computer Parts With Name | 20 पार्ट्स ऑफ कंप्यूटर इन इंग्लिश हिंदी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.