2000 ke note news today

घर में रखे ₹2000 के नोटों का अब क्या होगा, जानें 10 सवालों के जवाब

2000 कै नोट का क्या होगा

रिजर्व बैंक ने 2,000 रुपये के नोटों को सितंबर, 2023 के बाद चलन से बाहर करने की घोषणा की है। हालांकि अभी चलन में मौजूद 2,000 रुपये के नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे।

2000 कै नोट का क्या होगा

रिजर्व बैंक ने 2,000 रुपये के नोटों को सितंबर, 2023 के बाद चलन से बाहर करने की घोषणा की है। हालांकि अभी चलन में मौजूद 2,000 रुपये के नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे।

2,000 रुपये मूल्य के बैंक नोट वापस क्यों लिए जा रहे हैं?

2,000 रुपये मूल्य के ज्यादातर नोट मार्च 2017 से पहले जारी किए गए थे। इन नोटों का अनुमानित जीवन काल 4-5 साल ही था। यह भी देखा गया कि इस मूल्य के नोटों का आमतौर पर लेन-देन के लिए उपयोग नहीं किया जाता है।

2,000 रुपये मूल्य के बैंक नोट वापस क्यों लिए जा रहे हैं?

इन बातों को ध्यान में रखते हुए और भारतीय रिजर्व बैंक की 'क्लीन नोट नीति' के मुताबिक, यह निर्णय लिया गया है कि 2,000 रुपये के नोटों को चलन से वापस ले लिया जाए।

क्या सामान्य लेनदेन के लिए 2,000 रुपये के नोट का इस्तेमाल किया जा सकता है?

हां। जनता अपने लेनदेन के लिए 2000 रुपये के नोटों का उपयोग जारी रख सकती है। उन्हें भुगतान में प्राप्त भी कर सकती है। हालांकि, उन्हें 30 सितंबर, 2023 को या उससे पहले इन बैंक नोटों को जमा करने और/या बदलने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

जनता अपने पास रखे 2,000 रुपये के नोटों का क्या करे?

जनता अपने पास मौजूद 2,000 रुपये के नोटों को जमा करने और/या बदलने के लिए बैंक शाखाओं से संपर्क कर सकती है। खातों में जमा करने और 2,000 रुपये के नोटों को बदलने की सुविधा 30 सितंबर, 2023 तक सभी बैंकों में उपलब्ध होगी।

क्या बैंक खाते में 2,000 रुपये के नोट जमा करने की कोई सीमा है?

बिना किसी प्रतिबंध के बैंक खातों में जमा किया जा सकता है, बशर्ते यह केवाईसी के मौजूदा नियमों और अन्य लागू जरूरतों के मुताबिक हो।